QuoteBharosa dil se…BJP phir se!: PM Modi in Palwal rally
QuoteThose who looted the rights of the poor, gave the slogan of poverty eradication: PM Modi while attacking opposition
QuoteAs the BJP and I are in power, the rights of SC, ST, & OBC communities granted by the Constitution will remain protected: PM Modi in Haryana
QuoteCan an agenda that pleases Pakistan resonate with the patriotic people of Haryana?: PM Modi on opposition’s agenda
QuoteSisters who had never ridden a bicycle or motorcycle are now becoming drone pilots: PM Modi at Palwal rally

जय जय श्री राधे !! जय श्रीकृष्णा !!
सारे बुजुर्गां नै// भाई बहना नै// और नौजवाना नै// मेरी ओर ते राम-राम जी //

राजा नाहर सिंह और राजा जैत सिंह नागर जी की इस वीर धरा को प्रणाम करता हूं। आप सभी इतनी बड़ी संख्या में हमें आशीर्वाद देने आए हैं, दूर-दूर तक जहां भी मेरी नजर पहुंच रही है लोग ही लोग हैं। उत्साह और उमंग से भरा हुआ ये दृश्य चुनाव के नतीजों का एहसास दिला रहा है। आपके आशीर्वाद के लिए, आपके सहयोग के लिए हम आपके बहुत-बहुत आभारी हैं।

साथियों,

हरियाणा में तो चुनाव अभियान चल रहा है लेकिन आज जम्मू-कश्मीर में अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। वहां बहुत भारी संख्या में लोग लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा ले रहे हैं। मैं जम्मू-कश्मीर के सभी मतदाताओं से कहूंगा कि वे अपना वोट ज़रूर डालें।

साथियों,

मैं यहां देख रहा हूं, काफी परिचित चेहरे नजर आ रहे हैं। साथियों, मैंने एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय तक हरियाणा की ज़मीनी राजनीति को देखा है। बीते दिनों हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्र में मुझे चुनाव अभियान के लिए, जनता-जनार्दन के दर्शन के लिए जाने का आवसर मिला है। इस चुनाव की ये मेरी अंतिम सभा है। और आपने भी मेरी इस आखिरी सभा को चार चांद लगा दिए हैं। आज गांव-गांव में चारों तरफ भाजपा की लहर है। हर जगह एक ही आवाज़ गूंज रही है- भरोसा दिल से...भाजपा फिर से ! भरोसा दिल से..., भरोसा दिल से...। हरियाणा का तो ट्रैक रिकॉर्ड रहा है, केंद्र सरकार में, दिल्ली में जिसकी सरकार रहती है, हरियाणा वहीं रहता है। आपने दिल्ली में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाई, अब यहां तीसरी बार भाजपा सरकार बनाना आपलोगों ने तय कर लिया है।

|

साथियों,

हरियाणा की इस धरती ने हमें गीता का संदेश दिया है। हरियाणा ने हमें सिखाया है, काम करो, मेहनत से काम करो। लेकिन कांग्रेस का फॉर्मूला है- ना काम करो औऱ ना दूसरों को काम करने दो। "कांग्रेस की राजनीति केवल झूठे वादों तक सीमित रहती है, जबकि भाजपा की राजनीति मेहनत करना और परिणाम लाकर के दिखाना, हम मेहनत पर ध्यान केंद्रित करते हैं, हम परिणाम पर ध्यान केंद्रित करते हैं। और कांग्रेस कभी खुद मेहनत नहीं करती। कांग्रेस को लगता था कि 10 साल हो गए, हरियाणा वाले उन्हें थाली में परोसकर सत्ता दे देंगे। यही गलतफहमी कांग्रेस को मध्य प्रदेश में भी थी। वहां भी कांग्रेस के लोग पहले ही जीत का जश्न मनाने लग गए थे, लेकिन वोटिंग के दिन मध्य प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को दिन में तारे दिखा दिए, आईना दिखा दिया। यहां आपके पड़ोस में राजस्थान है। वहां भी कांग्रेस ने किसानों और नौजवानों को भाजपा के विरुद्ध भड़काने की भारी कोशिश की थी। लेकिन हुआ क्या? कांग्रेस धड़ाम हो गई। अब यहां हरियाणा में भी यही होने जा रहा है। हरियाणा के लोग, कांग्रेस को यहां सरकार से सैकड़ों मील दूर ऱखने वाले हैं।

साथियों,

यहां हरियाणा में कांग्रेस के भीतर जो कलह मची है, हरियाणा के लोग इसे भी देख रहे हैं। कांग्रेस से सबसे अधिक नाराज़गी तो दलित, पिछड़े और वंचित समाज की है। दलित समाज ने भी ठान लिया है, बापू-बेटे की राजनीति को चमकाने का अब दलित मोहरा नहीं बनेंगे। वो देख रहा है कि कैसे भाजपा सबको अवसर दे रही है। हमारे मुख्यमंत्री सैनी जी, बड़ी विनम्रता के साथ सबको साथ लेकर चल रहे हैं।

साथियों,

कांग्रेस ने 60-70 साल तक देश पर राज किया। इतना मौका मिलने पर भी कांग्रेस ने देश के लोगों को तरसा कर रखा। सड़क-बिजली-पानी-शौचालय, पक्के घर... एक बहुत बड़ी आबादी मूल सुविधाओं से वंचित थी। कांग्रेस के भ्रष्टाचार का हाल ये था कि 1 रुपया अगर दिल्ली से निकलता था तो गरीब के घर तक जाते-जाते 15 पैसे हो जाता था। देश पूछ रहा है कि वो कौन सा पंजा था जो एक रुपये को घिस-घिस करके 15 पैसा बना देता था। “गरीबों के हक को लूटने वाले, गरीबी हटाने का नारा देते थे।” कांग्रेस ने देश के लिए जरूरी हर विषय को उलझाए रखा। वो उलझाने में एक्सपर्ट हैं। कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनने दिया। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में बाबासाहेब अंबेडकर का संविधान पूरी तरह से लागू नहीं होने दिया। उसने हमारी बहनों को संसद और विधानसभा में आरक्षण से वंचित रखा। उसने हमारी मुस्लिम बहनों को तीन तलाक की समस्या में उलझाए रखा। यानि कांग्रेस ने देश की, देशवासियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया बल्कि अपने बेटे-बेटी, अपना परिवार उसको स्थापित करने में ही पूरी की पूरी शक्ति लगा दी।

|

साथियों,

आज मैं पूरे देश के सामने, पूरे हरियाणा के सामने एक सवाल रख रहा हूं। आखिर ऐसा क्या है कि कांग्रेस इतना कुछ गलत कर रही है, इतने सारे पाप कर चुके हैं, फिर भी सरकार बनाने के सपने देखते हैं। मैं आपको बताता हूं कि आखिर कांग्रेस को ये सपने देखने की हिम्मत कहां से आती है। दरअसल, कांग्रेस को लगता है कि भाजपा के समर्थकों, ये सारे देशभक्ति से भरे हुए लोग हैं। ये देशभक्ति से भरे लोगों को भ्रमित करना, उनको तोड़ना, उसका कुछ रास्ता उनके दिमाग में चलता रहता है। बंद कमरों में कांग्रेस के नेता, आप लोगों के लिए यही कहते हैं। कभी जात-पात के नाम पर, कहीं एक समाज को दूसरे से लड़ाकर, कांग्रेस इस देश से देशभक्ति को ही चूर-चूर करना चाहती है। कांग्रेस को लगता है कि देश के लोगों में एकता की भावना जितनी मजबूत होगी, कांग्रेस का जीतना उतना ही मुश्किल होता जाता है। इसलिए कांग्रेस, देशभक्तों की एकता तोड़ने के लिए नए-नए प्रयोग कर रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान उसने यही झूठ के प्रयोग किए थे। महात्मा गांधी ने सत्य के प्रयोग किए थे, ये झूठ के प्रयोग करते हैं। अब यहां हरियाणा में भी कांग्रेस उसका विस्तार कर रही है।

साथियों,

कांग्रेस को ये लगता है कि उसका अपना वोटबैंक तो पक्का है। वो सोचती है कि बटेंगे, लड़ेंगे वो लोग, जो भारत से प्रेम करते हैं। हमें कांग्रेस की इस सोच और साजिश को कभी भी सफल नहीं होने देना है। इसलिए हमें आज संकल्प लेना है। पूरे हरियाणा को संकल्प लेना है। जो लोग भारत से प्रेम करते हैं, वे सबके सब एकजुट रहेंगे। हम एक हैं और हम एक होकर देश के लिए वोट करेंगे। हम एकजुट होकर अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट करेंगे। हम एकजुट होकर अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए वोट करेंगे। हम एकजुट होकर बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी के लिए वोट करेंगे। हम एकजुट होकर हरियाणा में नए निवेश-नई नौकरियों के लिए वोट करेंगे। हम एकजुट होकर अच्छी सड़कों, बेहतर सिंचाई के लिए वोट करेंगे।

|

साथियों,

कांग्रेस का सिर्फ और सिर्फ एक ही एजेंडा है, वोट के लिए तुष्टिकरण, ज्यादा से ज्यादा तुष्टिकरण। आप देखिए, कांग्रेस आज क्या कह रही है? कांग्रेस कहती है और डंके की चोट पर कहती है, और करती भी है। कांग्रेस कहती है, वो दलितों और पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर देंगे। कर्नाटक में इन्होंने यही तो किया है। जैसे ही वहां कांग्रेस की सरकार बनी, इन्होंने दलितों-पिछड़ों का आरक्षण छीन लिया। कांग्रेस ने दलितों-पिछड़ों का आरक्षण धर्म के आधार पर अपने वोटबैंक में बांट दिया। यही कांग्रेस है, जिसने अनेकों स्कूल-कॉलेजों, यूनिवर्सिटियों को माइनॉरिटी संस्थान घोषित कर दिया। जो पहले माइनॉरिटी नहीं थे, अच्छे-खासे नियम-कानून से चलते थे लेकिन उन्होंने वोट बैंक की खातिर ऐसे हजारों संस्थानों को माइनॉरिटी बना दिया। इनमें क्या हुआ। परिणाम ये हुआ कि पहले दलितों और पिछड़ों के बच्चों को जो आरक्षण मिलता था वो बंद हो गया। ऐसी संस्थाओं में नौकरियों में जो आरक्षण था वो बंद हो गया। कांग्रेस ऐसे ही काम यहां हरियाणा में भी करना चाहती है।

साथियों,

कांग्रेस देश की सबसे बड़ी दलित विरोधी पार्टी है। इसी पार्टी ने दो-दो बार डॉ. आंबेडकर को चुनाव हरवाया। उनको डर था बाबासाहेब अंबेडकर जी अगर पार्लियामेंट में आएंगे, और उनकी आंखों में आंखें डालकर सवाल पूछेंगे तो ये जवाब नहीं दे पाएंगे। इतने वे बाबासाहेब से डरते थे। इसलिए दो-दो बार, वो पार्लियामेंट न पहुंचें, भांति-भांति के षडयंत्र किए। इन्होंने संसद के सेंट्रल हॉल में उनकी तस्वीर तक नहीं लगने दी। वो इतने डरते थे बाबासाहेब से कि अगर संसद भवन में उनकी तस्वीर लग जाए तो भी ये कांपते थे। दलित हिंसा की सबसे ज्यादा घटनाएं कांग्रेस के राज में ही हुई हैं। और अब तो इनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इनके एक नेता, जिन्होंने मिर्चपुर कांड के समय भी दलितों के साथ बदनीयती दिखाई थी। उनके ऑफिस में कांग्रेस कार्यकर्ता डंके की चोट पर, ताली पर ताली ले करके, सीना तान करके कह रहे हैं कि एक दिन आरक्षण खत्म होगा ही। यानि कांग्रेस ने आरक्षण खत्म करने का प्लान बना लिया है और उनके लिए हरियाणा इसका टेस्ट स्टेट होने वाला है। लेकिन साथियों, जब तक बीजेपी है, जब तक मोदी है, एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय को संविधान से मिले आरक्षण का हक कोई नहीं छीन सकता। आपने देखा होगा, ये लोग दिन-रात मुझे गालियां देते हैं। अब हमारे मुख्यमंत्री सैनी जी को भी गालियां देते हैं। हमारा और कोई गुनाह नहीं है, हमारा गुनाह यही है कि हम ओबीसी अतिपिछड़ी मां की कोख से पैदा हुए हैं। इसलिए गालियां दे रहे हैं।

साथियों,

आज की कांग्रेस अर्बन नक्सलियों के शिकंजे में है। दुनिया में जो-जो भारत को बदनाम करने में जुटे हैं, जो हमारे दुश्मनों के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं। कांग्रेस के ये नेता, उनको खुलेआम गले से लगाते हैं। ये अर्बन नक्सली गठजोड़, भारत को कभी भी मज़बूत होते नहीं देख सकता। इसलिए, ये लोग हमारी सेना पर भी हमला करते हैं। आप देखिए, हमारी सेना ने दुश्मनों को बार-बार पीटा, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार दुश्मनों की तारीफ करता है।

|

साथियों,

मैं सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट देख रहा था। वहां कांग्रेस को लेकर कुछ लोगों ने कुछ पोस्टर डाले थे। इनमें लिखा था- कि कांग्रेस के लोग ज़ोर-ज़ोर से कहते हैं कि 370 वापस लाएंगे। लेकिन कांग्रेस ने एक बार भी कभी ये नहीं कहा कि PoK वापस लाएंगे। PoK वापस लाना उनके मुंह से नहीं निकलता है। कांग्रेस ने देश का मुकुट तोड़ दिया, कश्मीर के भी टुकड़े कर दिए, इतना बड़ा हिस्सा गंवा दिया, ये उस PoK को वापस लाने की बात नहीं करते। लेकिन ये लोग 370 वापस लाना चाहते हैं। ये बातें आज सोशल मीडिया पर कांग्रेस के लिए लिखी जा रही हैं। सही में, ये देश का दुर्भाग्य है। 370 की वापसी के मुद्दे पर कांग्रेस को पाकिस्तान की सरकार ने भरपूर समर्थन दिया है। अब आप ही बताइए... जो एजेंडा पाकिस्तान को पसंद है, वो कट्टर देशभक्त मेरे हरियाणा के लोगों को पसंद आ सकता है क्या? जो कांग्रेस पाकिस्तान को खुश करती है, वो हरियाणा को खुश रख सकती है क्या?

साथियों,

कांग्रेस देश की सबसे बेईमान और धोखेबाज़ पार्टी है। कांग्रेस के धोखों को गिनाउंगा तो कई-कई दिन निकल जाएंगे। मैं सिर्फ एक उदाहरण दूंगा। कांग्रेस ने देश की रक्षा करने वाले, देश के लिए शहीद होने वाले फौजियों तक को धोखा दिया। 40 साल तक कांग्रेस ने वन रैंक वन पेंशन नहीं दिया। सिर्फ 500 करोड़ रुपए दिखाकर कांग्रेस कहती थी, OROP लाएंगे। जबकि मैंने रेवाड़ी में आकर वादा किया था सितंबर 2013 में। और रेवाड़ी की धरती से मैंने कहा था, रेवाड़ी वीरों की धरती है, देश के लिए मर-मिटने वालों का ये इलाका है। और तब मैंने कहा था, तब तो मैं चुनाव लड़ रहा था, प्रधानमंत्री नहीं बना था। मैंने कहा था- मैं वादा करता हूं, मैं वन रैंक वन पेंशन लागू करके रहूंगा। और हमने लागू किया। और लागू किया तो फौजी परिवारों को करीब सवा लाख करोड़ रुपए दिए। अब बताइए, सवा लाख करोड़ रुपए लगने वाले थे। ये 500 करोड़ रुपए दिखाकर कहते थे कि OROP दे दिया। क्या ये धोखा है कि नहीं है? ये फरेब है कि नहीं है, झूठ है कि नहीं है? यहां हरियाणा में भी हमारे पूर्व फौजियों को 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा मिले हैं। मोदी के लिए फौज की प्राथमिकता सबसे बड़ी है, फौज का सम्मान सबसे बड़ा है। औऱ कांग्रेस से हम इसकी कोई उम्मीद नहीं कर सकते।

 

|

साथियों,

कांग्रेस की कथनी और करनी में हमेशा फर्क रहा है। कांग्रेस ने हिमाचल की बहनों और नौजवानों को भी ऐसा धोखा दिया है कि हिमाचल कभी भी कांग्रेस को माफ नहीं करेगा। जैसे यहां हरियाणा में कांग्रेस वाले अनाप-शनाप बोल रहे हैं न, ऐसा ही उन्होंने हिमाचल में किया था। कांग्रेस ने वहां चुनाव जीतने के लिए कहा था, हर महीने बहुत सारा पैसा देंगे। आज 2 साल हो चुके हैं, उन्हें कुछ नहीं मिला। कांग्रेस ने पहली कैबिनेट में ही लाखों नौकरियों पर मुहर लगाने का वादा किया था। वहां इन लोगों ने सरकारी कर्मचारियों को बड़े-बड़े सपने दिखाए। आज उनको तन्खवाह भी समय पर नहीं मिल रही है। कहां तो कांग्रेस को हिमाचल के लोगों से माफी मांगनी चाहिए थी, लेकिन कांग्रेस को ठगी की लत लगी है तो अब कांग्रेस वाले, हरियाणा वालों को भी यही सब झूठे वायदे बेच रहे हैं। कांग्रेस, यहां हरियाणा के किसानों को तारे तोड़कर लाने के वादे भी करती है। लेकिन आप याद रखिए, जहां उसकी सरकारें हैं, कर्नाटक में है, तेलंगाना में है, वहां एक भी वादा पूरा नहीं करते हैं। यानि कांग्रेस की नीयत में ही खोट है।

साथियों,

कांग्रेस, हरियाणा के नौजवानों के हितों के खिलाफ है। यहां हरियाणा में भाजपा सरकार ने करीब डेढ़ लाख सरकारी नौकरियां दीं। और वो भी बिना खर्ची-पर्ची के नौकरियां दीं। हज़ारों कर्मचारियों को पक्का किया। लेकिन अब कांग्रेस वाले फिर वही खर्ची-पर्ची सिस्टम हरियाणा में वापस लाना चाहते हैं। आप पर थोपना चाहते हैं। सरकार बनने के आसार दूर-दूर तक नहीं हैं, लेकिन लूट-खसूट का बंटवारा अभी से हो गया है। ये है कांग्रेस की सच्चाई।

|

साथियों,

"कांग्रेस की नस-नस में भ्रष्टाचार दौड़ता है, ये दलालों और दामादों की पार्टी बन गई है!" कांग्रेस के राज में यहां ज़मीन की दलाली करने वाले मालामाल हो गए हैं या तो दामाद जी मालामाल हो गए हैं। ये दो ही लोग फले-फूले हैं। जबकि किसान के नसीब में क्या आया? किसान को सिर्फ 2 रुपए का मुआवाज़ा मिला। जो लोग 10 साल पहले, हुड्डा जी की सरकार थी न, हर किसान कहता है कि ये तो 2 रुपए मुआवजे वाली, बड़ी आफत आई और किसानों के घर में चेक पहुंचा क्या, दो-दो रुपए का चेक। और उस सरकार की पहचान थी किसानों के घर में, किसानों के दिल में कि ये दो रुपए मुआवजे वाली सरकार है। जबकि भाजपा सरकार हज़ारों रुपए का सम्मान निधि सीधे बैंक के खाते में पहुंचाती है। प्राकृतिक आपदा होती है तो सही मुआवज़ा देती है।

साथियों,

आज कांग्रेस यहां MSP को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कर रही है। लेकिन कांग्रेस की सरकार यहां सिर्फ 3-4 फसलों पर MSP देती थी। वो दिन जरा याद कीजिए। जबकि भाजपा सरकार, 24 फसलों की खरीद MSP पर करती है। पिछले 8 सीज़न में MSP के रूप में यहां के लाखों किसानों को 1 लाख 10 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक मेरे किसानों के खातों में गए हैं, उनको मिले हैं। आज यहां 20 से ज्यादा फल और सब्जियों के लिए भावांतर दिया जा रहा है। बाजरा और सूरजमुखी के लिए भी 900 करोड़ रुपए से अधिक का भावांतर दिया गया है। इससे हरियाणा के किसानों की बड़ी मदद हुई है।

साथियों,

आज मैं हरियाणा की माताओं-बहनों-बेटियों में भाजपा के प्रति सबसे अधिक उत्साह देख रहा हूं। यहां भी मैं देख रहा हूं, दूर-दूर तक माताएं-बहनें बैठी हुई हैं। हरियाणा की बेटियां आज चारों तरफ झंडे गाड़ रही हैं। भाजपा सरकार की हर योजना माताओं-बहनों-बेटियों में नया आत्मविश्वास पैदा कर रही है। मैं अखबार में एक बहन का इंटरव्यू पढ़ रहा था। उनको नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग मिली है। वो बहन बताती हैं कि इस खरीफ सीज़न में ही उन्होंने 800 एकड़ खेती पर ड्रोन से दवाई का स्प्रे किया। और इससे उनको 3 लाख रुपए की कमाई हुई। एक सीज़न में हमारे गांव के किसान की बेटी ड्रोन चलाकरके, दवाइयां स्प्रे करके 3 लाख की कमाई करे। भाइयों-बहनों, तब मन को संतोष होता है कि ये सरकार सही दिशा में काम कर रही है। जिन बहनों ने कभी, जिनके नसीब में कभी भी साइकिल या मोटर साइकिल चलाने का सौभाग्य नहीं आया था वो अब ड्रोन पायलट बन रही हैं। जो बहनें कभी सिर्फ परिवार पर आश्रित होने के लिए मजबूर थीं, वे आज लखपति दीदियां बनकर परिवार को सहारा दे रही हैं।

|

साथियों,

भाजपा सरकार हरियाणा के विकास को, इस क्षेत्र के विकास को नई गति दे रही है। बल्लभगढ़ तक मेट्रो पहुंच चुकी है और अब पलवल भी मेट्रो से कनेक्ट होने वाला है। पलवल देश का हाईवे-हब भी बन रहा है। भाजपा सरकार पूरे ब्रज क्षेत्र के विकास पर ज़ोर दे रही है। इसका फायदा यहां के लोगों को भी मिलेगा। पड़ोस में जेवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से भी आपको बहुत लाभ होगा। ये एरिया, रेल कनेक्टिविटी का भी हब बनता जा रहा है। पलवल-सोनीपत ओरबिटल रेलवे कोरिडोर हो या फिर मालगाड़ियों के लिए स्पेशल कॉरिडोर यहां के किसानों और उद्योगों के लिए अवसर ही अवसर हैं। बल्लभगढ़ में कॉलेज और पृथला में स्किल यूनिवर्सिटी बनने से भी नौजवानों को सुविधा मिली है। नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण भी यहां के युवाओं को बहुत मदद करने वाला है।

साथियों,

ये चुनाव नया इतिहास बनाने का है। ये चुनाव हरियाणा को विकास की नई बुलंदी देने का है। दिल्ली में आपका ये बेटा बैठा है। आप यहां तीसरी बार भाजपा सरकार बनाइए। मैं आज पलवल की धरती से पूरे हरियाणा के मेरे जागरूक मतदाताओं को, देशभक्त मतदाताओं को आग्रह करता हूं कि आप रिकॉर्ड वोटों से फिर एक बार भाजपा की सरकार बनाइए। हरियाणा के तेज विकास की गारंटी, ये मोदी की गारंटी है। फरीदाबाद हो, पलवल हो, मेवात हो, गुड़गांव हो, भाजपा के हर उम्मीदवार को आपको भारी बहुमत से विजयी बनाना है। मैं सभी उम्मीदवारों से आग्रह करता हूं, जरा आगे खड़े हो जाएं, सभी उम्मीदवार। जो चुनाव लड़ने वाले हैं वो जरा आगे आ जाएं। आप अपने आशीर्वाद मेरे इन सभी साथियों को दीजिए। मुझे आपकी सेवा करने का मौका दीजिए। मैं फिर एक बार इतनी बड़ी तादाद में आशीर्वाद देने आए, मैं सर झुकाकर आपका नमन करता हूं, अभिभावदन करता हूं।

मेरे साथ बोलिए...
भारत माता की जय !
दोनों हाथ ऊपर करके पूरी ताकत से आवाज दीजिए...
भारत माता की जय ! भारत माता की जय ! भारत माता की जय ! भारत माता की जय ! भारत माता की जय !
बहुत-बहुत धन्यवाद।

|
  • Ratnesh Pandey April 16, 2025

    भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद ।। जय हिन्द ।।
  • Jitendra Kumar April 13, 2025

    🙏🇮🇳
  • krishangopal sharma Bjp February 17, 2025

    मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹🙏🌹🙏🌷🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹
  • krishangopal sharma Bjp February 17, 2025

    मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹🙏🌹🙏🌷🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹
  • krishangopal sharma Bjp February 17, 2025

    मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹🙏🌹🙏🌷🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷
  • krishangopal sharma Bjp February 17, 2025

    मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹🙏🌹🙏🌷🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹
  • krishangopal sharma Bjp February 17, 2025

    मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹🙏🌹🙏🌷🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷
  • krishangopal sharma Bjp February 17, 2025

    मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹मोदी 🌹🙏🌹🙏🌷🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🙏🌷🙏🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹
  • HANUMAN RAM November 29, 2024

    J Rajasthan
  • Parmod Kumar November 28, 2024

    jai shree ram
Explore More
ஒவ்வொரு இந்தியனின் இரத்தமும் கொதிக்கிறது: ‘மன் கீ பாத்’ (மனதின் குரல்) நிகழ்ச்சியில் பிரதமர் மோடி

பிரபலமான பேச்சுகள்

ஒவ்வொரு இந்தியனின் இரத்தமும் கொதிக்கிறது: ‘மன் கீ பாத்’ (மனதின் குரல்) நிகழ்ச்சியில் பிரதமர் மோடி
India’s digital payments witness robust growth with transaction volumes surge 34.8%

Media Coverage

India’s digital payments witness robust growth with transaction volumes surge 34.8%
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Text of PM’s address during the launch of various projects at Kanpur Nagar, Uttar Pradesh
May 30, 2025
QuoteIn Operation Sindoor, the world has seen the power of India's indigenous weapons and Make in India: PM
QuoteThe infrastructure, the facilities, the resources that are available in big metro cities are now visible in Kanpur as well: PM
QuoteWe are making UP a state of industrial possibilities: PM

भारत माता की जय!

भारत माता की जय!

भारत माता की जय!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्रीमान योगी आदित्यनाथ जी, केन्द्रीय मंत्रिमंडल के मेरे साथी, यहां उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और श्री बृजेश पाठक जी, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री, सांसद, विधायक और विशाल संख्या में पधारे हुए कानपुर के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों,

ये एक बच्‍ची शायद यहां कोई पेंटिंग बनाकर के, जरा एसपीजी के लोग उसे ले लें। उधर भी कोई एक चित्र बनाकर के लाया है, उस कोने में, आप अपना अता-पता उस पर लिख देना, मैं चिट्ठी भेजूंगा। एक उधर कोने में कोई नौजवान है, उसका अता-पता लिख दीजिए, ताकि मैं आपको चिट्ठी लिखूंगा। ये इधर एक बालक, कब से हाथ उठा रहा है, तेरे कंधे पर दर्द होगा आज, थक जाओगे। आज कानपुर का उत्साह बड़ा जोरो पर है भई। उधर कोई जरा फोटोग्राफर उधर देखो, एसपीजी के लोग जरा उस बच्चे को मदद करो।

भारत माता की जय!

भारत माता की जय!

कानपुर में विकास का ये कार्यक्रम 24 अप्रैल को होने वाला था, लेकिन पहलगाम हमले के कारण मुझे अपना कानपुर दौरा रद्द करना पड़ा। पहलगाम के कायराना आतंकी हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी ने भी इस बर्बरता का वो शिकार हुए। बेटी ऐशान्या की वो पीड़ा, वो कष्ट और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं। हमारी बहनों-बेटियों का वही आक्रोश ऑपरेशन सिन्‍दूर के रूप में पूरी दुनिया ने देखा है। हमने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने घर में घुसकर, सैकड़ों मील अंदर जाकर तबाह कर दिए। और हमारी सेना ने ऐसा पराक्रम किया, ऐसा पराक्रम किया कि पाकिस्तानी सेना को गिड़गिड़ाकर युद्ध रोकने की मांग करने पर मजबूर होना पड़ा। स्वतंत्रता संग्राम की इस धरती से सेना के शौर्य को बार-बार सैल्यूट करता हूं। मैं फिर कहना चाहता हूं, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो दुश्मन गिड़गिड़ा रहा था, वो किसी धोखे में न रहे, ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। भारत ने आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई में तीन सूत्र स्पष्ट रूप से तय किए हैं। पहला- भारत हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा। उसका समय, जवाब देने का तरीका और जवाब देने की शर्तें हमारी सेनाएं खुद तय करेंगी। दूसरा- भारत अब एटम बम की गीदड़ भभकी से नहीं डरेगा और न ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा। तीसरा- आतंक के आका और आतंकी की सरपरस्त सरकार को भारत एक ही नजर से देखेगा। पाकिस्तान का Straight और Non Straight Actor ये अब खेल चलने वाला नहीं है। अगर मैं सीधे-सीधे कानपुरिया में कहूं तो दुश्मन कहीं भी हो, हांक दिया जाएगा।

|

साथियों,

ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत भी देखी है। हमारे भारतीय हथियारों ने, ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई है। जहां टारगेट तय किया, वहां धमाके किए। यह ताकत हमें आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से मिली है। एक समय था, जब भारत अपनी सैन्य जरूरतों के लिए, अपनी रक्षा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था। हमने उन हालातों को बदलने की शुरुआत की। भारत अपनी सुरक्षा जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर हो, यह हमारी अर्थव्यवस्था के लिए तो जरूरी है ही, यह देश के आत्‍म सम्‍मान के लिए भी उतना ही जरूरी है। इसलिए हमने देश को उस निर्भरता से आजादी दिलाने के लिए आत्मनिर्भर अभियान चलाया है और यह पूरे यूपी के लिए गर्व की बात है, वो डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भर में बड़ी भूमिका निभा रहा है। जैसे कानपुर में पुरानी Ordnance Factory है, वैसे ही 7 Ordnance Factories को हमने बड़ी आधुनिक कंपनियों में बदल दिया है। आज यूपी में देश का बड़ा डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। इस कॉरिडोर का कानपुर नोड, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत का बड़ा केंद्र है।

साथियों,

एक समय जहां से पारंपरिक उद्योग पलायन कर रहे थे, वहां अब डिफेंस सेक्टर की बड़ी कंपनियां आ रही हैं। यहां पास में ही अमेठी में AK203 राइफल का निर्माण शुरू हो चुका है। ऑपरेशन सिंदूर में जिस ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मनों को सोने नहीं दिया, उस ब्रह्मोस मिसाइल का भी नया पता है उत्तर प्रदेश। भविष्य में कानपुर और यूपी भारत को डिफेंस का बड़ा एक्स्पोर्टर बनाने में सबसे आगे रहेंगे। यहाँ नई फैक्ट्रियां लगेंगी। यहाँ बड़े पैमाने पर निवेश आएगा। यहां के हजारों युवाओं को रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे।

साथियों,

यूपी और कानपुर को विकास की नई ऊंचाई पर लेकर जाना, ये डबल इंजन सरकार की पहली प्राथमिकता है। ये तभी होगा, जब यहाँ पर उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, जब कानपुर का पुराना गौरव फिर से लौटेगा, लेकिन भाइयों और बहनों, पिछली सरकारों ने आधुनिक उद्योगों की इन जरूरतों को नज़रअंदाज करके रखा था। कानपुर से उद्योगों का पलायन होता गया। परिवारवादी सरकारें आँख बंद करके बैठे रहीं। नतीजा ये हुआ कि केवल कानपुर ही नहीं पूरा यूपी पीछे हो गया।

|

भाइयों बहनों,

राज्य की औद्योगिक प्रगति के लिए दो सबसे जरूरी शर्तें हैं, पहली- ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, यानी बिजली सप्लाई और दूसरी- इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी। आज यहाँ 660 मेगावाट के पनकी पावर प्लांट, 660 मेगावाट के नेवेली पावर प्लांट, 1320 मेगावाट के जवाहरपुर पावर प्लांट, 660 मेगावाट के ओबरासी पावर प्लांट, 660 मेगावाट के खुर्जा पावर प्लांट, का लोकार्पण हुआ है। ये यूपी की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए बहुत बड़ा कदम है। इन पावर प्लांट्स के बाद यूपी में बिजली की उपलब्धता और बढ़ेगी, इससे यहां के उद्योगों को भी गति मिलेगी। आज 47 हजार करोड़ रुपए से अधिक की लागत के कई और विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया है। यहां बुजुर्गों को मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड भी दिये गए हैं। अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को भी मदद दी गई है। ये योजनाएँ, ये विकास कार्य, कानपुर और यूपी की प्रगति के लिए हमारे कमिटमेंट को दिखाते हैं।

साथियों,

आज केंद्र और प्रदेश की सरकार आधुनिक और विकसित यूपी के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं। इसी का परिणाम है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर, जो सुविधाएं, जो संसाधन बड़ी-बड़ी मेट्रो सिटीज़ में होती है, वो सब अब अपने कानपुर में भी दिखने लगी हैं। कुछ साल पहले हमारी सरकार ने कानपुर को पहली मेट्रो की सौगात दी थी। अब आज कानपुर मेट्रो की ऑरेंज लाइन, कानपुर सेंट्रल तक पहुंच गयी है। पहले elevated और अब अंडरग्राउंड, हर तरह का मेट्रो नेटवर्क कानपुर के महत्वपूर्ण इलाकों को जोड़ रहा है। कानपुर मेट्रो का ये विस्तार, ये कोई साधारण प्रोजेक्ट नहीं है। कानपुर मेट्रो इस बात का सबूत है, अगर सही इरादों, मजबूत इच्छाशक्ति और नेक नियत वाली सरकार हो, तो देश के विकास के लिए, प्रदेश के विकास के लिए कैसे ईमानदारी से प्रयास होते हैं। आप याद करिए कानपुर के बारे में पहले लोग कैसी-कैसी बातें करते थे? चुन्नीगंज, बड़ा चौराहा, नयागंज, कानपुर सेंट्रल, इतनी भीड़-भाड़ वाले इलाके, जगह-जगह सँकरी सड़कों की समस्या, आधुनिक इनफ्रास्ट्रक्चर और प्लानिंग की कमी, लोग कहते थे, यहाँ कहाँ मेट्रो जैसे काम हो पाएंगे? यहाँ कहाँ कोई बड़ा बदलाव हो पाएगा? एक तरह से कानपुर और यूपी के दूसरे प्रमुख शहर विकास की दौड़ से बाहर थे। इससे ट्रैफिक की समस्या गहराती रही, शहर की रफ्तार कम होती चली गई, यूपी में सबसे ज्यादा संभावनाओं से भरे शहर विकास की दौड़ में पिछड़ते गए। लेकिन, आज वही कानपुर, वही यूपी, विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। आप देखिए, मेट्रो सेवाओं से ही कानपुर के लोगों को कितना फायदा होने जा रहा है। कानपुर व्यापार का इतना बड़ा केंद्र है। मेट्रो के कारण अब हमारे व्यापारियों और ग्राहकों दोनों के लिए नवीन मार्केट और बड़ा चौराहा पहुंचना आसान हो जाएगा। कानपुर आने-जाने वाले लोग, IIT के स्टूडेंट्स, सामान्य मानवी, इन सबके लिए सेंट्रल रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में कितना समय बचेगा। हम जानते हैं, शहर की गति ही शहर की प्रगति बनती है। ये सुविधाएं, ये कनेक्टिविटी, ट्रांसपोर्ट की आधुनिक फैसिलिटी आज यूपी के आधुनिक विकास की नई तस्वीर बन रही है।

साथियों,

आज हमारा यूपी आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के मामले में बहुत आगे निकल रहा है। जिस यूपी की पहचान टूटी-फूटी सड़कों और गड्ढों से होती थी, वो अब एक्स्प्रेसवेज के नेटवर्क के लिए जाना जाता है। जिस यूपी में लोग शाम के बाद बाहर जाने से बचते थे, वहाँ अब हाइवेज पर 24 सौ घंटे लोग ट्रैवल करते हैं। यूपी कैसे बदला है, ये कानपुर वालों से बेहतर भला कौन जानता है? कुछ ही दिनों में कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस वे से लखनऊ का सफर सिर्फ 40-45 मिनट का होने वाला है। यह बेटी कब से खड़ी है, चित्र लेकर के थक गई होगी, जरा एसपीजी के लोग इस बेटी से वो चित्र ले लीजिए। Thank you बेटा, बहुत बढ़िया शानदार चित्र बनाकर लाई हो आप, देखिए इस बच्‍ची के कब से, थक जाएगी बेटा, वो तुम्हारा नाम पता लिख दिया है बेटा? वो मेरे ऑफिस के लोग आएंगे, अभी ले लेंगे, मुझे पहुंच जाएगा बेटा, बहुत-बहुत धन्यवाद आपका।

|

साथियों,

लखनऊ से ही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से सीधे कनेक्टिविटी भी मिलेगी। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस वे को गंगा एक्सप्रेस वे से भी जोड़ा जाएगा। इससे पूर्व और पश्चिम, दोनों तरफ जाने के लिए दूरी भी और समय भी बचेगा।

साथियों,

कानपुर के लोगों को अब तक फर्रुखाबाद अनवरगंज सेक्शन में, सिंगल-लाइन से दिक्कत होती रही है। एक दो नहीं 18 रेलवे क्रॉसिंग से आपको संघर्ष करना पड़ता था, कभी ये फाटक बंद, कभी वो फाटक बंद, आप लोग कब से इस परेशानी से मुक्ति की मांग कर रहे थे। अब यहां भी एक हजार करोड़ रुपए खर्च करके एलिवेटेड रेल कॉरिडोर बनने जा रहा है। इससे यहां ट्रैफिक सुधरेगा, स्पीड बढ़ेगी और प्रदूषण भी कम होगा और सबसे बड़ी बात, कानपुर के आप लोगों का समय बचेगा।

साथियों,

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को भी अपग्रेड करके विश्वस्तरीय लुक दिया जा रहा है। थोड़े ही समय में कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन भी एयरपोर्ट की तरह आधुनिक वर्ल्ड क्लास आपको नजर आएगा। हमारी सरकार यूपी के 150 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित कर रही है। यूपी, पहले ही देश में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य बन चुका है। यानी, हाइवेज, रेलवेज़ और एयरवेज, यूपी अब हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

|

साथियों,

हम यूपी को औद्योगिक संभावनाओं का राज्य बना रहे हैं। इस साल के बजट में हमने मेक इन इंडिया के लिए मिशन manufacturing की घोषणा की है। इसके तहत लोकल उद्योगों को, उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। कानपुर जैसे शहरों को इसका बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। आप जानते ही हैं, कानपुर के औद्योगिक सामर्थ्य में सबसे बड़ा योगदान यहाँ की MSMEs, लघु उद्योगों का होता था। आज हम यहां के लघु उद्योगों की अपेक्षाओं को पूरा करते हुए काम कर रहे हैं।

साथियों,

कुछ समय पहले तक हमारी MSMEs को इस तरह परिभाषित किया जाता था, कि उन्हें विस्तार करने में भी डर लगता था। हमने उन पुरानी परिभाषाओं को बदला। हमने लघु उद्योगों के टर्नओवर और स्केल की सीमा को बढ़ाया। इस बजट में सरकार ने एक बार फिर MSMEs के दायरे को और बढ़ाते हुए उन्हें और भी छूट दी है। पहले के समय में MSMEs के सामने बड़ी दिक्कत क्रेडिट की भी होती थी। पिछले 10 वर्षों में हमने क्रेडिट की समस्या को खत्म करने के लिए एक के बाद एक कई बड़े फैसले लिए हैं। आज युवा अपना उद्योग शुरू करना चाहते हैं, तो उन्हें मुद्रा योजना के जरिए तुरंत पूंजी मिल जाती है। छोटे और मध्यम उद्योगों को आर्थिक मजबूती देने के लिए हमने क्रेडिट गारंटी स्कीम चलाई है। इस साल के बजट में MSME लोन पर गारंटी को बढ़ाकर 20 करोड़ कर दिया गया है। MSMEs के लिए 5 लाख तक की लिमिट वाले क्रेडिट कार्ड भी दिए जा रहे हैं। हम यहां पर नए उद्योगों, खासकर, MSMEs के लिए अनुकूल माहौल बना रहे हैं। इसके लिए प्रक्रियाओं को सरल किया जा रहा है। कानपुर के पारंपरिक चमड़ा और होजरी उद्योगों को 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रॉडक्ट' जैसी योजनाओं के माध्यम से सशक्त किया जा रहा है। हमारे इन प्रयासों का लाभ कानपुर के साथ-साथ यूपी के सभी जिलों को भी मिलेगा।

|

साथियों,

आज उत्तर प्रदेश में निवेश का एक अभूतपूर्व और सुरक्षित माहौल बना है। गरीब कल्याण की योजनाओं को पारदर्शिता से जमीन पर उतारा जा रहा है। मध्यम वर्ग के सपनों को पूरा करने के लिए भी सरकार उनके साथ खड़ी है। इस बजट में हमने 12 लाख रुपए तक की आय को पूरी तरह टैक्स फ्री कर दिया है। इससे करोड़ों मध्यम वर्गीय परिवारों में नया विश्वास जगा है, उन्हें नई ताकत मिली है। हम सेवा और विकास के इस संकल्प के साथ इसी तरह तेजी से आगे बढ़ेंगे। हम देश को, यूपी को नई ऊंचाई पर लेकर जाने के लिए मेहनत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। मैं कानपुर के उज्ज्वल भविष्‍य के लिए सभी मेरे कानपुर के भाई-बहनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

बहुत-बहुत धन्यवाद