पीएम मोदी ने मॉरीशस के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया। पीएम ने कहा कि यह अवार्ड 1.4 अरब भारतीयों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान ग्लोबल साउथ की साझा आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है। उन्होंने इसे भारतीय मूल के पूर्वजों और उनकी सभी पीढ़ियों को समर्पित किया। उन्होंने भारत-मॉरीशस रणनीतिक साझेदारी को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रयास करने की प्रतिबद्धता दोहराई।…
March 12, 2025
साझा करें
मॉरीशस की अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों पर जोर दिया और पीएम रामगुलाम के साथ ‘Enhanced स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ की घोषणा की। भारत; पार्लियामेंट की नई बिल्डिंग के निर्माण, इंफ्रास्ट्रक्चर के मॉडर्नाइजेशन और सुरक्षा को मजबूत करने में सहायता करेगा। डिजिटल इनोवेशन, ट्रेड और सांस्कृतिक संबंधों पर फोकस करते हुए, पीएम मोदी ने रीजनल ग्रोथ और कोऑपरेशन के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
March 12, 2025
साझा करें
पीएम मोदी ने मॉरीशस के पीएम द्वारा आयोजित बैंक्वेट डिनर को एड्रेस करते हुए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने भारत और मॉरीशस के बीच ऐतिहासिक व पारिवारिक संबंधों पर प्रकाश डाला तथा साझा मूल्यों, आपसी विश्वास और प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने मॉरीशस के विकास के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की और मजबूत क्षेत्रीय एकता, समृद्धि और सुरक्षा का आह्वान किया।
March 12, 2025
साझा करें
पीएम मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों की एक सभा को संबोधित किया। एक स्पेशल जेस्चर के अंतर्गत, उन्होंने पीएम रामगुलाम और श्रीमती वीणा रामगुलाम को OCI कार्ड सौंपे। पीएम ने मॉरीशस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं। पीएम ने मॉरीशस को 'मिनी इंडिया' बताया और कहा, "मॉरीशस केवल एक पार्टनर देश नहीं है, हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है।" उन्होंने इंटरनेशनल सोलर अलायंस और ग्लोबल बायो-फ्यूल्स अलायंस में मॉरीशस की भागीदारी की सराहना की।
March 12, 2025
साझा करें
पीएम मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने पर गर्व व्यक्त किया और भारत व मॉरीशस के बीच गहरे संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने राष्ट्रपति धरम गोकुल को उनके गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया। द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए उन्होंने राष्ट्रपति गोकुल, उनके परिवार और मॉरीशस के लोगों की समृद्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं
March 11, 2025
साझा करें
पीएम मोदी ने महिला दिवस पर नवसारी, गुजरात में लखपति दीदियों से बातचीत की और उद्यमिता में उनकी सफलता को सेलिब्रेट किया। उन्होंने बीडवर्क से लेकर ड्रोन उड़ाने तक उनके आर्थिक योगदान की प्रशंसा की और भारत की ‘मातृ देवो भव’ की परंपरा पर जोर दिया। डिजिटल उद्यमों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने 5 करोड़ लखपति दीदियों के निर्माण की परिकल्पना की और ग्रामीण महिलाओं को एक प्रमुख आर्थिक शक्ति के रूप में रेखांकित किया।
March 08, 2025
साझा करें
पीएम मोदी ने नवसारी, गुजरात में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने देश की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने गुजरात में दो योजनाओं, G-SAFAL और G-MAITRI के शुभारंभ पर प्रकाश डाला। श्री मोदी ने नवसारी जिले को रेनवॉटर हार्वेस्टिंग और वॉटर कंजरवेशन के लिए गुजरात के अग्रणी जिलों में से एक बताया। उन्होंने "नमो ड्रोन दीदी" अभियान का भी उल्लेख किया, जो कृषि और ग्राम
March 08, 2025
साझा करें
पीएम मोदी ने सूरत के लिंबायत में सूरत फूड सिक्योरिटी सैचुरेशन कैंपेन कार्यक्रम का शुभारंभ किया और 2.3 लाख से अधिक लाभार्थियों को नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत बेनेफिट्स डिस्ट्रीब्यूट किए। पीएम ने कहा कि सरकार का लक्ष्य देश के हर परिवार को पर्याप्त पोषण प्रदान करना है। उन्होंने सूरत को एंटरप्रेन्योरशिप के हब के रूप में मान्यता दी, जहाँ बड़ी संख्या में MSMEs हैं। उन्होंने देश भर की महिलाओं से NaMo app पर अपनी प्रेरक कहानियाँ साझा करने का आग्रह किया।
March 07, 2025
साझा करें
पीएम मोदी ने सिलवासा में ₹2580 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम से पहले सिलवासा में Namo हॉस्पिटल का भी उद्घाटन किया। पीएम ने जनऔषधि दिवस पर सिलवासा में शुरू किए गए हेल्थकेयर प्रोजेक्ट्स के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राम सेतु, नमो पथ, दमन में टेंट सिटी और लोकप्रिय नाइट मार्केट जैसे डेवलपमेंट्स इस क्षेत्र के आकर्षण को बढ़ा रहे हैं।
March 07, 2025
साझा करें