QuoteWhen I meet global powers, it's not me but the power of 140 crore Indians that stands before them, says PM Modi in Uttara Kannada
QuoteCongress is planning to conduct an 'X-ray' of your properties, your possessions, your gold, 'Stree Dhan', Mangalsutras and what not: PM Modi

उत्तरा कन्नड़ा मट्टू धारवाड़ादा सोदारा सोदरियारिगे, नन्ना नमस्कारगड़ु! मैं श्री सिरसी मरिकांबा, श्री महाबलेश्वर स्वामी, श्री वादिराजा तीर्थ और श्री सिद्धारूढा मठ को भी श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

अच्छा, मैं हिंदी बोलूंगा तो चलेगा ना। इंटरप्रेटेशन की आवश्यकता नहीं है ना। चलिए ये आपका आशीर्वाद है। अच्छा ये मुझे बताइए ये चुनाव सभा है कि विजय सभा है। आपलोगों ने वातावरण तो ऐसा बना दिया है कि जैसे कर्नाटक में बीजेपी का अभूतपूर्व विजय आपलोगों ने तय कर दिया है। मैं जब गुजरात में मुख्यमंत्री था तो शायद आज से 16 साल पहले इस धरती को प्रणाम करने के लिए आया था। आपके आशीर्वाद मांगने आया था और तब से लेकर आया था और तब से लेकर अब तक आपने मुझे कभी भी खाली हाथ नहीं लौटाया है। आपका प्यार इतना है मैंने जब मांगा, जो मांगा, आपलोगों ने जीभरके दिया है। इस धूप में भी मैं देख रहा हूं, सारे लोग उधर धूप में बैठे हैं, ये तपस्या छोटी नहीं है जी। इतनी बड़ी तादाद में धूप में जो लोग बैठे हैं। यहां धूप में खड़े हैं। जो लोग धूप में तप रहे हैं, उन्हें मैं कहना चाहता हूं आपको जो असुविधा हुई इसके लिए मैं पार्टी की तरफ से क्षमा मांगता हूं। लेकिन आप जो इतने ताप में तप रहे हैं न आपकी तपस्या को मोदी बेकार नहीं जाने देगा। आप जो ये तपस्या कर रहे हैं, मैं विकास करके आपको अवश्य लौटाऊंगा।

|

भाइयों और बहनों,

आज मैं आप सभी से विकसित कर्नाटका के लिए, विकसित भारत के लिए आपका, पूरे कर्नाटका का आशीर्वाद मांगने आया हूं। और इतनी बड़ी मात्रा में माताएं-बहनें हों, जब इतना उमंग और उत्साह हो, विजय का विश्वास हो, विकसित भारत का संकल्प हो, तो फिर मुझे पक्का विश्वास है कि आपके आशीर्वाद में कोई कमी नहीं रहेगी। मैं देख रहा हूं कि आप उत्तर कन्नडा से मेरे पुराने साथी विश्वेश्वर हेगड़े जी, और धारवाड़ से मेरे संसद के साथी, सरकार के साथी प्रह्लाद जोशी जी को रिकॉर्ड वोट्स से जिताने का संकल्प ले चुके हैं। आपका ये जोश पूरा कर्नाटका एक ही स्वर एक ही गूंज सुनाई दे रही है - फिर एक बार...मोदी सरकार! फिर एक बार...मोदी सरकार! फिर एक बार...मोदी सरकार !

साथियों,

आपके आशीर्वाद ने ही 2014 और 2019 में पूर्ण बहुमत वाली BJP-NDA की मज़बूत सरकार देश में बनाई। हमने देश के विकास के साथ ही Local Aspirations को पूरा करने के लिए भी पूरी ईमानदारी से काम किया। यहां उत्तर कन्नड़ा में घर-बिजली-पानी जैसी योजनाओं पर NDA सरकार ने बहुत काम किया है। यहां मछुआरे भाई-बहनों के लिए इतना बड़ा पोर्ट बन रहा है। BJP के प्रयासों का नतीजा है कि इस क्षेत्र को धारवाड़ IIT मिला है, बड़ा और आधुनिक रेलवे स्टेशन मिला। बीजेपी सरकार, विकास भी, विरासत भी के मंत्र को लेकर चलती है।

साथियों,

जब मजबूत सरकार होती है, पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार होती है, तो दुनिया भी उस पर भरोसा करती है। आप मुझे बताइए, आज पूरी दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है कि नहीं बज रहा है। चारों तरफ हिंदुस्तान की वाहवाही हो रही है कि नहीं हो रही है। अमेरिका में भी भारत का जय-जयकार होता है कि नहीं होता है। यूरोप में भी भारत का गौरव-गान होता है कि नहीं होता है। हिंदुस्तानी दुनिया में कहीं पर भी जाए तो माथा खड़ा करके खड़ा होता है कि नहीं होता है। आपको गर्व होता है कि नहीं होता है। आपको सम्मान अनुभव होता है कि नहीं होता है लेकिन ये कैसे हुआ? किसने किया? आप सबका जवाब ये पूरी तरह गलत है। ये मोदी ने नहीं किया है। ये आपके एक वोट ने किया है। आपके वोट की ताकत क्या होती है ये 10 साल में हिंदुस्तान ने देखा है। और मोदी आपके एक-एक वोट की ताकत के भरोसे जब दुनिया के बड़े नेता से मिलता हूं न...छह फीट वाले हों, साढ़े छह फीट वाले हों, कितनी ही गोरी चमड़ी क्यों न हो, जब मैं उनसे मिलता हूं न, तो मोदी उनसे अकेला नहीं मिलता है, 140 करोड़ देशवासी मेरे पीछे खड़े होते हैं और तब जाकर मैं सीना तानकर उनसे हाथ मिलाता हूं। तब जाकर उनको लगता है कुछ तो है। ये सब आपके एक वोट की ताकत है।

साथियों,

हमारे पूर्वजों ने अयोध्या में प्रभु राम के लिए 500 साल तक लड़ाई लड़ी। ये छोटा कालखंड नहीं है। लाखों लोग मौत के घाट उतार दिए गए। देश आजाद होने के दूसरे ही दिन प्रभु राम का मंदिर बनाने का निर्णय होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए था। लेकिन उन्होंने नहीं किया। साथियों, ऐसा काम करने के लिए 56 इंच का सीना लगता है। तब जाकरके 500 साल का सपना, 500 साल का इंतजार समाप्त होता है, लेकिन ये तब होता है जब आपके वोट की ताकत मिलती है। आज अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर बना है। आपको अच्छा लगता है न? गर्व होता है न। ये पुण्य का काम हुआ है न। ये पवित्र हुआ है कि नहीं हुआ है। मुझे बताइए इस पुण्य के हकदार कौन हैं। इस पुण्य के हकदार आप हैं जिन्होंने वोट देकरके मजबूत सरकार बनाई है। और अब देखिए देश में वोट बैंक की राजनीति कितनी विकृति पर पहुंची है। कितनी विनाशक बन गई है कि 500 साल के संघर्ष के बाद देश के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद, देश के कोटि-कोटि जन किसी ने 5 रुपया, किसी ने 11 रुपया, किसी ने 100 रुपया, किसी ने हजार रुपया, किसी ने लाख रुपया, आप सबने दान देकरके प्रभु राम का मंदिर बनाया है। ये प्रभु राम का मंदिर सरकारी खजाने से नहीं बना है। ये प्रभु राम का मंदिर टैक्सपेयर के पैसों से नहीं बना है। ये हिंदुस्तान के रामभक्तों की जेब से निकले पैसों से बना है। आपके पैसों से बना हुआ है। आपको पता है, देश आजाद होने के बाद इन्होंने राम मंदिर न बने इसके लिए पूरी कोशिश की, आखिरी दिन तक अदालत में भी गए। और 2019 में तो यहां तक कह दिया कि ये केस अभी चलना नहीं चाहिए वर्ना मोदी को फायदा हो जाएगा, ऐसा कोर्ट में कहा। कांग्रेस पार्टी और उनके सारे चट्टे-बट्टे राम मंदिर को रोकने के लिए 70 साल तक कोशिश करते रहे। उसके बावजूद भी ये राम मंदिर के ट्रस्टी ने उनके सारे पापों और गुनाहों को भूलकर उनके घर गए, घर जाकर सम्मानपूर्वक प्रभु राम के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रण दिया। ये कितना बड़ा मन है कि निमंत्रण दिया। और इन्होंने क्या किया, प्रभु राम के प्राण-प्रतिष्ठा के निमंत्रण को इन्होंने ठुकरा दिया। जिन्होंने राम लला का अपमान किया है, जिन्होंने निमंत्रण को ठुकरा दिया है। देश ऐसे लोगों को ठुकराएगा कि नहीं ठुकराएगा। कर्नाटका ठुकराएगा कि नहीं ठुकराएगा। आप लोग ठुकराएंगे कि नहीं ठुकराएंगे। दूसरी तरफ कमाल देखिए, एक तरफ वोट बैंक के भूखे लोगों ने राम मंदिर का इतना बड़ा अपमान कर दिया दूसरी तरफ अयोध्या में एक अंसारी परिवार है, शायद इकबाल अंसारी। उनका पूरा परिवार दो-दो-तीन-तीन पीढ़ी राम मंदिर के खिलाफ अदालत में केस लड़ रहा था। और उसका कहना था बाबरी मस्जिद है यहां राम मंदिर नहीं बनना चाहिए। तीन-तीन पीढ़ी अदालत में लड़ती रही, लेकिन जिस दिन सुप्रीम ने निर्णय किया तो उन्होंने कहा कि अदालत का निर्णय मेरे सर आंखों पर है। इतना ही नहीं वो जीवनभर उनके पिता जी भी जीवनभर अदालत में लड़ते थे। लेकिन जब राम जन्मभूमि के ट्रस्टियों ने उनको भी निमंत्रण दिया, कांग्रेस और उनके चट्टे-बट्टों ने तो निमंत्रण को ठुकरा दिया लेकिन ये अंसारी परिवार देखिए, ये अंसारी परिवार मुसलमान होने के बावजूद भी राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा में गए, पूरा समय बैठे और इतना ही नहीं, उनका जो गनमैन था वो हिंदू था, उन्होंने गनमैन को एक लकड़ी की राम मंदिर बना हुआ प्रतिकृति उसको भेंट में सौगा में दी। ये फर्क होता है भाइयों-बहनों। ये देश विकास भी चाहता है विरासत भी चाहता है। बीजेपी सरकार ने ही आयुर्वेद को लेकर पूरी दुनिया में प्रचार प्रसार किया है, अलग आयुष मंत्रालय बनाया है। आपकी सिरसी सुपारी को GI टैग, यानि उत्तर कन्नड़ा की पहचान बीजेपी ने ही दी है। हमारे कर्नाटका में मिलेट्स को कोई पूछता नहीं था। छोटे किसान परेशान थे कि ये मिलेट्स को करूं क्या। मैंने यूएन को कहा कि ये सुपरफूड है। और यूएन ने इंटरनेशनल मिलेट ईयर मनाया और आज जिसको हम पूरे देश में श्रीअन्न से जानते हैं। आज मिलेट्स की मांग पूरी दुनिया में बढ़ी है और उसका लाभ कर्नाटका के किसानों को मिल रहा है। साथियों, जब आपका अपने पर भरोसा हो न, अपने देश पर भरोसा हो, अपने देश की हर बात पर भरोसा हो, तो दुनिया भी आपकी बातों पर भरोसा करती है। हमने मिलेट का इतना बड़ा अभियान चलाया। पिछले वर्ष अमेरिका के राष्ट्रपति ने अपने घर बुलाया था, बहुत बड़ा भोज रखा था। और देश का मैं पहला प्रधानमंत्री था जिसके लिए इतना बड़ा समारोह किया गया था। पूरे अमेरिका के दिग्गज लोग वहां भोजन समारोह में थे। क्या मजा था उसका, हरेक के टेबल पर ये हमारी जो चीजें हैं न उसकी चीजें बनाकर परोसी गई थी। ये सुनते हैं तो आपको गर्व होता है कि नहीं होता है। कन्नड़ा के खेत में पैदा हुआ मिलेट अमेरिका के व्हाइट हाउस में जब टेबल पर परोसा जाता है, कौन कन्नड़ा का वासी होगा जिसको गर्व नहीं होगा।

|



साथियों,

बीजेपी सरकार इस क्षेत्र की फिशरमेन कम्यूनिटी के विकास के लिए कमिटेड है। हमारी ही सरकार ने फिशरमेन के लिए अलग मंत्रालय बनाया आजादी के इतने साल बाद। पहली बार फिशेऱमेन के लिए भी किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा बीजेपी ने दी। पहली बार 20 हज़ार करोड़ की मत्स्य संपदा योजना बीजेपी ने बनाई। अब, बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में फिशरमेन के लिए प्रोडक्शन और प्रोसेसिंग क्लस्टर बनाने की घोषणा की है। इसका भी बड़ा लाभ हमारे जो मछुआरे भाई-बहन हैं उस पूरे समाज को मिलने वाला है।

साथियों,

बीजेपी के प्रयासों से अलग, यहां की कांग्रेस सरकार, कर्नाटका को तबाह करने में जुटी है। कांग्रेस, क्राइम को कंट्रोल करने के बजाय, एंटी सोशल और एंटी नेशनल माइंडसेट को बढ़ावा दे रही है। हुबली में कुछ दिन पहले हमारी एक बेटी के साथ जो हुआ, उसे देखकर पूरा देश चिंतित है। हर मां-बाप को कर्नाटका में अपनी बेटी की चिंता सता रही है। किसके कारण कांग्रेस के पाप के कारण। क्या कभी कांग्रेस आपकी बेटी की रक्षा कर सकती है क्या। आप उनके भरोसे बेटियों को बड़ा बना सकते हैं क्या? कॉलेज कैंपस में दिन-दहाड़े ऐसा कदम उठाने की हिम्मत उस अपराधी में आई कैसे? उन्हें पता है कि वोट बैंक के भूखे लोग कुछ दिन के बाद उन्हें बचा लेंगे, इसलिए ये पाप करने की हिम्मत आती है भाइयों-बहनों। इस क्राइम ने कर्नाटका में हमारी बेटियों की सुरक्षा के संबंध में गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

खराब कानून व्यवस्था, कांग्रेस सरकार की पहचान बन चुकी है। आपको पता 2014 के पहले हमारे देश के अखबारों की हेडलाइन क्या हुआ करती थी, आज बेंगलुरू में धमाका हुआ। आज अयोध्या में बम धमाका हुआ, आज दिल्ली में बम धमाका हुआ। आज गांधीनगर में बम धमाका हुआ। आज सूरत में बम धमाका हुआ। आज मुंबई के अंदर ट्रेन में ब्लास्ट हो गया। ये खबरें आती थी कि नहीं आती थी। 2014 के बाद ये खबरें खतम हुई कि नहीं हुई। देश के कोने-कोने में बम धमाकों पर रोक लगी कि नहीं लगी। लेकिन बैंगलुरू में इनके आते ही बम फोड़ते हैं आतंकी। बैंगलुरू हाईटेक सिटी, दुनिया में जिस बैंगलुरू का नाम, वहां पर एक कैफे में बम फूटता है। भाइयों-बहनों और ये लोग बयान देते हैं क्या। गैस का सिलेंडर फटा है। अरे आपका दिमाग फटा है या गैस का सिलेंडर फटा है। हो क्या गया इन लोगों को। और जब मामला एनआईए के पास गया, तब जाकर बंगाल से उन्हें दबोच कर लाया गया। और इसके पीछे जिन लोगों का नाम है PFI संगठन, जिस पर प्रतिबंध लगा है। वायनाड में ऐसे संगठनों की मदद ली जाती है। तो फिर उनका तूफान और बढ़ेगा कि नहीं बढ़ेगा। कांग्रेस ने जिस प्रकार वोट के लिए PFI जैसे संगठनों की मदद ली है, उनसे सहायता ली है और ऐसे ही कारणों से ऐसे लोगों की ताकत बढ़ जाती है साथियों। कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड, आतंकियों के मारे जाने पर आंसू बहाने का है। आपको याद होगा दिल्ली में आतंकी घटना घटी थी। कांग्रेस की एक नेता आंसू बहा रही थी कि आतंकी क्यों मारा गया। ये मैं नहीं कह रहा हूं, कांग्रेस के नेता कह रहे हैं। वहीं बीजेपी का ट्रैक रिकॉर्ड है, हमने PFI की ताकतों को प्रतिबंध लगा दिया। उसके बड़े-बड़े शहंशाह आज जेलों में सड़ रहे दोस्तों। एक जमाना था आए दिन पड़ोस में से आतंकी एक्सपोर्ट होते थे। हमारे देश के जवानों को मारकर के भाग जाते थे। अब सर्जिकल स्ट्राइक होता है। और ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसके मारेगा।

साथियों,

कल से कांग्रेस के शहज़ादे के एक बयान से पूरे देश में हंगामा हो रहा है। शहज़ादे का कहना है कि हज़ारों वर्षों से जो राजा-महाराजा हमारे देश में हुए, वे सब अत्याचारी थे, वे लूट लेते थे। क्या आप इनसे सहमत हैं क्या। इस भाषा से सहमत हैं क्या। क्या अपने पापों को छिपाने के लिए देश के राजा-महाराजाओं को गाली-गलौज करना उचित है क्या। ये शोभा देता है क्या। कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि उसने भारतीय संस्कृति को नष्ट किया, भारत के सही इतिहास को तोड़ा-मरोड़ा। कांग्रेस का मकसद यही था कि छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, जैसे महान योद्धाओं का इतिहास अगली पीढ़ी को पता ही नहीं चले। ये शहजादा राजा-महराजाओं को गाली देते हैं उनको पता नहीं है, छत्रपति शिवाजी महाराज ने पानी में जो काम किया था उस जमाने में। पानी पर जो प्रबंधन किया था। आज भी बड़े-बड़े इंजीनियरों के लिए ये सीखने वाला काम है। आपको तो सिर्फ इतना ही समझ आता है कि छत्रपति शिवाजी महाराज घोड़े पर बैठे हैं। शिवाजी महाराज ने इतनी छोटी-छोटी चीजों की चिंता की थी, समाज की भलाई के लिए। आप उनको गालियां दे रहे हो। और उनके मुंह से किसी नवाब के लिए गाली सुनी भाई। किसी सुल्तान के लिए गाली सुनी क्या। किसी बादशाह के लिए गाली सुनी क्या। वोट बैंक। लोग पूछ रहे हैं कि कांग्रेस तुष्टिकरण के लिए औऱ कितना पतन होगा।

|

सथियों,

इस क्षेत्र का भारत के इतिहास में ऊंचा स्थान है। यहां से कदंब राजवंश ने लंबे समय तक शासन किया। कन्नड़ा भाषा की जो सेवा कदंब राजवंश ने की है, क्या उसे कोई कन्नडिगा भुला सकता है क्या। मैसूरु राजघराने, वडयार राजवंश ने शिक्षा सहित हर सेक्टर में कितने ही काम किए हैं। मैं गुजरात से आता हूं। मेरा गांव बड़ौदा गायकवाड़ स्टेट में हुआ करता था। और बड़ौदा के महाराजा गायकवाड़ ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिभा को देखा था। बाबा साहब अंबेडकर वो बड़ौदा ले गए और अपने पास रखा और उनको विदेश भेजने का पूरा प्रबंध महाराजा गायकवाड़ ने किया था। और देश को बाबा साहब अंबेडकर मिले थे। लेकिन भाइयों-बहनों, ये हमारे राजाओं-महाराजाओं का योगदान, शहजादे को अत्याचारी लगता है। आप ऐसे लोगों को माफ कर सकते हो भाई। कर्नाटका सहित, पूरे देश का इतिहास है, जहां नवाबों ने, सुल्तानों ने आम नागरिकों पर जुल्म किया, घोर अत्याचार किए। ऐसे सुल्तानों ने हमारे मंदिरों को, हमारे तीर्थों को लूटा, उन्हें तबाह किया। लेकिन शहज़ादे ने नवाबों और सुल्तानों को क्लीन चिट दे दी है। और सभी राजाओं-महाराजों को अत्याचारी घोषित कर दिया। देश को बांटने का कांग्रेस का ये प्रयास खतरनाक है। इनसे बचने की जरूरत है।

भाइयों और बहनों,

आपने देखा होगा, ये शहजादे कह रहे हैं, वो चुनाव के बाद अगर सत्ता में आए तो पूरे देश का x-ray करेंगे। आपका x-ray होगा, आपके लॉकर का एक्सरे होगा। आपके घर का x-ray होगा। आपके खेत का x-ray होगा और वो ढूंढ के निकालेंगे, किसके पास क्या है। और फिर अगर ज्यादा है तो वो हड़प कर लेंगे और उनकी जो वोट बैंक है उनको बांट देंगे। हमारी माताओं-बहनों के स्त्रीधन एक बहुत सम्मानीय संपत्ति होती है। माताओं-बहनों का मंगलसूत्र उससे पवित्र और कुछ मानते नहीं हैं। ये उस पर नजर गड़ाए बैठे हैं, कि ये तुम्हारी पास है, क्या जरूरत है, लाओ। क्या ये पाप हम करने देंगे क्या। ये उन्होंने ठान के रखा हुआ है भाइयों-बहनों। और जब ये चीजें मैं खोल के रखता हूं तो उनको लगता है अरे पकड़े गए, मोदी तो मार रहा है। अरे, मारेगा नहीं तो क्या करेगा। माफ करेगा क्या। देश को तबाह करने के आपके तरीकों को मैं देशवासियों नहीं बताऊंगा तो कौन बताएगा। और आपको पता होना चाहिए, मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है। परमात्मा ने मोदी को आपकी सेवा के लिए ही पैदा किया है। और आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। ये मेरी गारंटी है आपको, मेरा पल-पल आपके नाम, मेरा पल-पल आपके बच्चों के भविष्य के नाम, मेरा पल-पल आपके सपनों को साकार करने के नाम, मेरा पल-पल देश के नाम, देशवासियों के नाम। और इसलिए मैं गारंटी देता हूं। ट्वेंटी फोर बाइ सेवन फॉर 20247.

|

साथियों,

कांग्रेस के एक और खतरनाक इरादे से कर्नाटका के लोगों को सावधान रहना है। आप जो बचत करते हैं न। हमारे देश में हर मां-बाप वो कुछ भी है, घर में तो सोचता है, कि भई मेरे मरने के बाद बच्चों को तो ये मिलना चाहिए। मैं ये तो रखूंगा, बच्चों को काम आएगा। एक घर कैसे भी करके बना दूं, ताकि मरने के बाद बच्चों को दे सकूं। ये हर हिंदुस्तानी के मन रहता है कि नहीं रहता है। गरीब से गरीब हिंदुस्तानी भी मरने के बाद बच्चों को कुछ देने का इरादा रखता है कि नहीं रखता है। अब ये शहजादे ने, उनके गुरु ने अमेरिका से घोषणा की है कि वो इनहेरिटेंस टैक्स लाएंगे। इसका मतलब है कि आपने जो बचाया है, वो मरने के बाद आपके संतानों को नहीं जाएगा। आधे से ज्यादा 55 परसेंट ये कांग्रेस की जमात उनकी सरकार हड़प लेगी। आपकी आधी प्रापर्टी गई, चार कमरे का घर है दो कमरे गए, 10 एकड़ का खेत है तो पांच एकड़ गया, आपके संतान को नहीं मिलेगा। और इसीलिए देश चिंतित है, देश गुस्से में है, देश कह रहा है- कांग्रेस की लूट: ज़िंदगी के साथ भी और ज़िंदगी के बाद भी।

भाइयों और बहनों,

कांग्रेस ने अपने 6 दशकों के शासन में ट्राइबल समाज को पूरी तरह नजरअंदाज किया। कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय नहीं बनाया। बीजेपी सरकार ने आदिवासी मंत्रालय भी बनाया और 10 सालों में बजट भी 5 गुणा बढ़ाया है। बीजेपी सरकार के प्रयासों से अब देश का ट्राइबल समाज में नया आत्मविश्वास पैदा हुआ है। और अभी हमारे प्रहलाद जी वर्णन कर रहे थे, द्रौपदी मुर्मू जी पहली आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बनी है। उसका अभी वर्णन कर रहे थे। मैं कन्नडा थोड़ा-थोड़ा समझ लेता हूं जी।

|

भाइयों और बहनों,

मोदी का एक ही सपना है, एक ही लक्ष्य है, मोदी के लिए अपना कुछ नहीं है, आप ही मेरा परिवार हैं। मेरा भारत मेरा परिवार। लेकिन भाइयों-बहनों, विकसित कन्नडा के लिए, विकसित भारत के लिए 7 मई को उत्तर कन्नड़ा और धारवाड़ के हर बूथ पर कमल खिलना है। और कमल के निशान पर आप बटन दबाएंगे न, तो आप पक्का मान लेना आपको मोदी दिखाई देगा। आपके दिल में मोदी होगा, आपके मन में मोदी होगा। और आप जब कमल का बटन दबाएंगे न, आपका वोट सीधा-सीधा मोदी के पास जाएगा। और मोदी के लिए, मोदी को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाएंगे। कितनी ही गर्मी क्यों न हो, मतदान बढ़ेगा? 10 बजे के पहले सारा मतदान करा लोगे। शादी हो, और काम हो, छुट्टी हो, कुछ भी हो, मतदान कराएंगे। पोलिंग बूथ को जीतेंगे। अच्छा मेरा एक काम करोगे, देखिए मेरी बात आई तो आप तो ठंडे हो गए। ये मेरा पर्सनल काम बताओ, करोगे। जरा हाथ ऊपर करके बताओ, करोगे। ये चुनाव वाला काम नहीं है, मेरा पर्सनल काम है, करोगे। पक्का करोगे। तो एक काम करना, घर-घर जाइएगा, और जाकर कहना कि मोदी सिरसी आए थे और मोदी जी ने आपको नमस्कार भेजा है। मेरा नमस्कार पहुंचा देंगे। मेरा प्रणाम पहुंचा देंगे। जब हर परिवार को मेरा प्रणाम पहुंचेगा न, जब मेरा नमस्कार पहुंचेगा न तो वो परिवार मुझे आशीर्वाद देगा। और वो आशीर्वाद ही मेरी ऊर्जा है। वो आशीर्वाद मेरी ताकत बढ़ा देगा और मुझे आपके खप जाने की और नई प्रेरणा मिलेगी। और इसलिए मैं आपसे कहता हूं घर-घर जाकर आप मेरा प्रणाम जरूर पहुंचाइएगा।

मेरे साथ बोलिए, भारत माता की।

भारत माता की।

भारत माता की।

बहुत-बहुत धन्यवाद।

  • Dheeraj Thakur March 06, 2025

    जय श्री राम जय श्री राम
  • Dheeraj Thakur March 06, 2025

    जय श्री राम
  • कृष्ण सिंह राजपुरोहित भाजपा विधान सभा गुड़ामा लानी November 21, 2024

    जय श्री राम 🚩 वन्दे मातरम् जय भाजपा विजय भाजपा
  • Devendra Kunwar October 08, 2024

    BJP
  • दिग्विजय सिंह राना September 18, 2024

    हर हर महादेव
  • Vivek Kumar Gupta July 09, 2024

    नमो ...........................🙏🙏🙏🙏🙏
  • Pradhuman Singh Tomar July 03, 2024

    BJP
  • Dr Mukesh Ludanan July 02, 2024

    Jai ho
  • Dharmendra Singh June 18, 2024

    जय श्रीं राम ||🙏
  • krishangopal sharma Bjp June 10, 2024

    नमो नमो 🙏 जय भाजपा 🙏
Explore More
78ਵੇਂ ਸੁਤੰਤਰਤਾ ਦਿਵਸ ਦੇ ਅਵਸਰ ‘ਤੇ ਲਾਲ ਕਿਲੇ ਦੀ ਫਸੀਲ ਤੋਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ, ਸ਼੍ਰੀ ਨਰੇਂਦਰ ਮੋਦੀ ਦੇ ਸੰਬੋਧਨ ਦਾ ਮੂਲ-ਪਾਠ

Popular Speeches

78ਵੇਂ ਸੁਤੰਤਰਤਾ ਦਿਵਸ ਦੇ ਅਵਸਰ ‘ਤੇ ਲਾਲ ਕਿਲੇ ਦੀ ਫਸੀਲ ਤੋਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ, ਸ਼੍ਰੀ ਨਰੇਂਦਰ ਮੋਦੀ ਦੇ ਸੰਬੋਧਨ ਦਾ ਮੂਲ-ਪਾਠ
Boost for Indian Army: MoD signs ₹2,500 crore contracts for Advanced Anti-Tank Systems & military vehicles

Media Coverage

Boost for Indian Army: MoD signs ₹2,500 crore contracts for Advanced Anti-Tank Systems & military vehicles
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
PM to visit Maharashtra and Chhattisgarh on 30th March
March 28, 2025
QuotePM to undertake Darshan at Smruti Mandir in Nagpur
QuotePM will visit Deekshabhoomi and pay homage to Dr. B.R. Ambedkar in Nagpur
QuotePM to lay the foundation stone of Madhav Netralaya Premium Centre in Nagpur
QuotePM to inaugurate the Loitering Munition Testing Range and Runway facility for UAVs at Solar Defence and Aerospace Limited in Nagpur
QuotePM to lay the foundation stone, initiate commencement of work and dedicate to the nation multiple development projects worth over Rs 33,700 crore in Bilaspur
QuoteMultiple power generation and transmission projects will be undertaken to strengthen the grid and enhance power availability across Chhattisgarh
QuoteSpecial focus will be on development of multiple rail and road projects to improve connectivity, especially in the tribal and industrial regions of Chhattisgarh
QuoteIn a major boost to education infrastructure in the region, PM will dedicate 130 PM SHRI Schools across 29 districts in Chhattisgarh
QuoteRealising the vision of Housing for all, Griha Pravesh of 3 lakh beneficiaries under the Pradhan Mantri Awas Yojana – Gramin (PMAY-G) will be held in Chhattisgarh

Prime Minister Shri Narendra Modi will visit Maharashtra and Chhattisgarh on 30th March. He will travel to Nagpur and at around 9 AM, he will undertake Darshan at Smruti Mandir and thereafter visit Deekshabhoomi.

At around 10 AM, he will lay the foundation stone of Madhav Netralaya Premium Centre at Nagpur and address a public meeting.

At around 12:30 PM, he will inaugurate the Loitering Munition Testing Range and Runway facility for UAVs at Solar Defence and Aerospace Limited in Nagpur.

Further, Prime Minister will travel to Bilaspur and at around 3:30 PM, he will lay the foundation stone, initiate commencement of work and dedicate to the nation multiple development projects worth over Rs 33,700 crore. He will also address a public meeting.

PM in Maharashtra

Coinciding with the Rashtriya Swayamsevak Sangh's Pratipada program, marking the beginning of the Hindu New Year, Prime Minister will undertake Darshan at Smruti Mandir and pay homage to the founding fathers of the RSS. He will also visit Deekshabhoomi and pay homage to Dr. B.R. Ambedkar where he embraced Buddhism along with thousands of his followers in 1956.

Prime Minister will lay the foundation stone of Madhav Netralaya Premium Centre, a new extension building of Madhav Netralaya Eye Institute & Research Centre. Established in 2014, it is a premier super-specialty ophthalmic care facility located in Nagpur. The institute was founded in memory of Guruji Shri Madhavrao Sadashivrao Golwalkar. The upcoming project will feature a 250-bed hospital, 14 outpatient departments (OPDs), and 14 modular operation theatres, with an aim to provide affordable and world-class eye care services to the people.

Prime Minister will visit the Solar Defence and Aerospace Limited’s ammunition facility in Nagpur. He will inaugurate the newly built 1250m long and 25m wide airstrip for Unarmed Aerial Vehicles (UAVs) and the live munition and warhead testing facility to test the Loitering Munition and other guided munitions.

PM in Chhattisgarh

In line with his commitment to enhance infrastructure development and sustainable livelihood, Prime Minister will inaugurate, lay the foundation stone and dedicate to the nation multiple development projects related to power, oil and gas, rail, road, education and housing sectors worth over Rs 33,700 crore in Bilaspur.

Prime Minister has been committed to improving the power sector across the country. In line with this, multiple steps will be undertaken in providing affordable and reliable power and making Chhattisgarh self-reliant in power generation. He will lay the foundation stone of NTPC’s Sipat Super Thermal Power Project Stage-III (1x800MW), located in Bilaspur district, worth over Rs 9,790 crore. This pit head project is based on the latest state of the art Ultra-Supercritical Technology with high power generation efficiency. He will initiate the commencement of work of First Super Critical Thermal Power Project (2X660MW) of Chhattisgarh State Power Generation Company Limited (CSPGCL) worth over Rs 15,800 crore. He will also dedicate to the nation three Power Transmission projects of POWERGRID under Western Region Expansion Scheme (WRES) worth over Rs 560 crore.

In line with India's net-zero emission goals, reducing air pollution and providing cleaner energy solutions, Prime Minister will lay the foundation stone of City Gas Distribution (CGD) project of Bharat Petroleum Corporation Ltd (BPCL) in Korea, Surajpur, Balrampur and Surguja districts. It includes over 200 km high pressure pipeline and over 800 km MDPE (Medium Density Polyethylene) pipeline and multiple CNG dispensing outlets worth over Rs 1,285 crore. He will also lay the foundation stone of Visakh-Raipur Pipeline (VRPL) Project of Hindustan Petroleum Corporation Ltd (HPCL) spanning 540 km worth over Rs 2210 crore. This multiproduct (Petrol, Diesel, Kerosene) pipeline will have a capacity of over 3 Million Metric Tonne Per Annum.

With a focus on improving connectivity in the region, Prime Minister will lay the foundation stone of seven railway projects with a total length of 108 km and dedicate to the nation three railway projects with a total length of 111 km, worth over Rs 2,690 crore. He will flag off the MEMU train service in the Abhanpur- Raipur section via Mandir Hasaud. He will also dedicate 100% electrification of the rail network of Indian Railways in Chhattisgarh. These projects will reduce congestion, improve connectivity, and enhance social and economic growth across the region.

Enhancing the road infrastructure in the region, Prime Minister will dedicate to the nation the upgraded Jhalmala to Sherpar section of NH-930 (37 Km) and Ambikapur-Pathalgaon section of NH-43 (75 Km) to 2 Laning with paved shoulder. Prime Minister will also lay the foundation stone for the upgradation of Kondagaon- Narayanpur section of NH-130D(47.5Km) to 2 Lane with paved shoulder. These projects worth over Rs 1,270 crore will significantly improve accessibility to tribal and industrial regions leading to holistic development of the region.

In line with his commitment to ensure education for all, Prime Minister will dedicate two flagship educational initiatives, 130 PM SHRI Schools across 29 districts in the state and Vidya Samiksha Kendra (VSK) at Raipur. 130 schools will be upgraded under the PM Schools for Rising India scheme. These schools will help in providing high-quality education through well-structured infrastructure, smart boards, modern laboratories, and libraries. VSK in Raipur will enable online monitoring and data analysis of various education related government schemes.

Fulfilling the commitment to ensure access to proper housing for rural households and improving their health, security, and overall quality of life, Griha Pravesh of 3 lakh beneficiaries under the Pradhan Mantri Awas Yojana – Gramin (PMAY-G) will be held and Prime Minister will hand over the keys to some beneficiaries under the scheme.