QuoteFor 10 years, AAP-da leaders sought votes on the same false promises. But now, Delhi will no longer tolerate these lies: PM
QuoteWith Modi Ki Guarantee, we will make Delhi a shining symbol of a Viksit Bharat: PM Modi in RK Puram
QuoteUnion Budget 2025-26 is a people-centric budget that strengthens four key pillars – Garib, Kisan, Yuva, and Nari Shakti: PM
QuoteAAP-da and Congress cannot tolerate Purvanchal’s progress, but the BJP will continue to support its people: PM in RK Puram rally

भारत माता की जय

भारत माता की जय

भारत माता की जय

वहां कोई नौजवान एक चित्र बनाकर ले आए हैं। मैं एसपीजी के लोगों को कहूंगा जरा इसको कलेक्ट कर लें। आप इसके पीछे अपना एड्रेस लिख कर दीजिए, ताकि मैं आपको चिट्ठी लिखूंगा। पीछे उनका अता-पता है क्या। धन्यवाद भैया।

आज बसंत पंचमी का पावन अवसर है। आप सभी को, विशेष रूप से मेरे नौजवान साथियों को बसंत पंचमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मेरी कामना है, मां सरस्वती का आशीर्वाद, दिल्ली वासियों पर, देशवासियों पर बना रहे।

साथियों,

हमारा ये आरके पुरम तो एक भारत श्रेष्ठ भारत का बेहतरीन उदाहरण है। यहां देश के अलग-अलग राज्यों के हजारों लोग एक साथ रहते हैं और उसमें से बहुत सारे मेरे साथी सरकार में सेवा दे रहे हैं और मोदी जैसे काम करने वाले प्रधानमंत्री को ताकत देने का काम करते हैं। यहां मलाई मंदिर में भगवान मुरुगन विराजमान हैं, वेंकटेश्वरा मंदिर है, राघवेंद्र स्वामी मठ है, गुरुद्वारा मोती बाग साहिब है, मैं ऐसे सभी आस्था स्थलों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। मेरा सौभाग्य है कि मैं आज सुबह जकार्ता के मुरुगन टेंपल के महा कुंभ-अभिशेखम जैसे पुनीत कार्यक्रम का हिस्सा बना। अब एक बार फिर यहां जनता-जनार्दन के दर्शन का अवसर मुझे मिला है।

साथियों,

बसंत पंचमी के साथ ही, मौसम बदलना शुरु होता है। तीन दिन बाद, 5 फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत आने वाला है। इस बार दिल्ली में भाजपा सरकार बनने जा रही है। इस बार पूरी दिल्ली कह रही है- अबकी बार...भाजपा सरकार ! अबकी बार...भाजपा सरकार ! अबकी बार...भाजपा सरकार !

साथियों,

दिल्ली की ‘आप’दा पार्टी ने, यहां के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। मेरी दिल्ली के हर परिवार से प्रार्थना है कि- राज्य में हमें आप सबकी. दिल्लीवासियों की सेवा का मौका जरूर दें। मैं गारंटी देता हूं कि- आपकी हर मुसीबत, हर परेशानी को, दूर करने के लिए खप जाऊंगा। गरीब हो या मिडिल क्लास, हर परिवार का जीवन खुशहाल हो, ऐसी डबल इंजन सरकार दिल्ली को मिलेगी। हमें ऐसी डबल इंजन सरकार बनानी है- जो लड़ाई-झगड़े के बजाय, दिल्ली के लोगों की सेवा करे। जो बहाने बनाने के बजाय, दिल्ली को सजाने, संवारने में ऊर्जा लगाए। आपने आने वाले पांच साल के लिए केंद्र में भाजपा की पक्की सरकार बना ली है। अब गलती से भी यहां ‘आप’दा सरकार नहीं आनी चाहिए, जो दिल्ली के 5 और साल बर्बाद कर दे।

साथियों,

आज कल हम देख रहे हैं, कैसे दिल्ली में वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं। ‘आप’दा के लीडर्स, उसे छोड़कर जा रहे हैं, ये जान चुके हैं कि ग्राउंड पर जनता ‘आप’दा से कितना नाराज है। कितनी नफरत करती है। दिल्ली के लोगों के गुस्से से आपदा पार्टी इतनी घबरा गई है कि हर घंटे झूठी घोषणाएं कर रही है। ये बात अलग है कि दिल्ली की जनता के सामने ‘आप’दा वालों का नकाब उतर चुका है। आजकल दिल्ली की बहनें कह रही हैं, दिल्ली के ऑटो वाले साथी कह रहे हैं, आप भी आपस में चर्चा करते हैं, 10 साल से ये ‘आप’दा वाले बार-बार उन्हीं झूठी घोषणाओं पर वोट मांग रहे हैं। इसलिए, अब ये झूठ नहीं सहेंगे, अब ये झूठ नहीं सहेंगे, अब ये झूठ नहीं सहेंगे।

|

साथियों,

एक तरफ आपदा की झूठी घोषणाएं हैं, दूसरी तरफ आपका सेवक मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी यानि गारंटी पूरा होने की गारंटी। मोदी जो कुछ कहता है, वो करके दिखाता है। वहां पर एक बच्ची एक चित्र लेकर आई है। जरा एसपीजी के लोग वो चित्र ले लीजिए उस बेटी के पास से, बेटी आप उसपर अता-पता लिख देना मैं आपको जरूर चिट्ठी लिखूंगा। बहुत धन्यवाद आपने साथ-साथ मेरी माताजी को भी याद किया।

साथियों,

मैंने विकसित भारत के निर्माण के लिए चार स्तंभों को मज़बूत करने की गारंटी देश को दी थी। ये स्तंभ हैं, गरीब, किसान, नौजवान और नारीशक्ति। कल जो बजट आया है, वो मोदी की ऐसी ही गारंटियों को पूरा करने की गारंटी है।

साथियों,

बीते सालों में हमने देश के गरीब को मुफ्त अनाज, मुफ्त इलाज और पक्का घर, ऐसी अनेक सुविधाएं दी हैं। अब इस साल के बजट के बारे में आपने कल टीवी पर देखा होगा, आज के सारे अखबार तो भरे-पड़े हैं। उसका कारण है, कल का बजट जनता-जनार्दन का बजट है, जनता जनार्दन की आकांक्षाओं का बजट आया है। आप भी जानते हैं, 10 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें नंबर से 5वें नंबर तक पहुंची है। यानि देश की आर्थिक शक्ति बढ़ रही है। अर्थव्यवस्था का कद बड़ा हो रहा है। नागरिकों की कमाई भी बढ़ रही है। पहले की स्थिति होती, तो देश की ये बढ़ती हुई कमाई, घोटालों में चली जाती। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती। आपके पसीने की कमाई कुछ लोगों ने हड़प कर ली होती। लेकिन भाजपा की ईमानदार सरकार, ये पैसा देशवासियों का एक-एक पैसा देश की भलाई के लिए, देशवासियों की भलाई के लिए चाहे वो गरीब हो या चाहे मिडिल क्लास हो या चाहे गांव में रहने वाले हो, चाहे शहर में रहने वाले हों, हर किसी के लिए उनके कल्याण के लिए लगा रही है। भाजपा सरकार आज देश का पैसा रोड, रेल, एयरपोर्ट, पानी, बिजली, इंटरनेट, अच्छे स्कूल, अच्छे अस्पताल, बड़े कारखाने ये सब बनाने में खर्च कर रही है। अब इस बजट के लागू होने के बाद कपड़े, जूते, टीवी, मोबाइल फोन, ऐसी अनेक चीजें उनकी मैन्यूफैक्चरिंग भी सस्ती हो जाएगी। इससे मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा और इनकी कीमतें भी कम होंगी।

साथियों,

हिंदुस्तान के विकास में हमारे मध्यम वर्ग का, हमारे मिडिल क्लास का बहुत बड़ा योगदान है। ये भाजपा ही है, जो मिडिल क्लास को सम्मान देती है, ईमानदार टैक्सपेयर को पुरस्कार देती है। कल बजट आने के बाद से पूरा मिडिल क्लास कह रहा है कि ये बजट, भारत के इतिहास में मिडिल क्लास के लिए सबसे फ्रेंडली बजट है। पहले बजट आना है, ये सुनकर के पांच दिन पहले मध्यम वर्ग की नींद उड़ जाती थी और बजट आने के बाद सालभर वो सो नहीं पाता था। ये बजट ऐसा आया है, हिंदुस्तान का हर परिवार खुशियों के भर गया है, उमंग से भर गया है। हमारी सरकार ने 12 लाख रुपए तक की आमदनी पर इनकम पर..इनकम टैक्स पूरी तरह जीरो कर दिया है, जीरो। इससे मध्यम वर्ग के लोगों के हजारों रुपए बचेंगे। इसलिए तो मैंने कल कहा कि ये बजट मिडिल क्लास की जेब भरने वाला बजट है। दिल्ली के मिडिल क्लास परिवारों की जेब में भी इस साल हज़ारों करोड़ रुपए एक्स्ट्रा आने वाले हैं। आजादी के बाद से लेकर अभी तक 12 लाख साल का कमाने वाले को इनकम टैक्स से इतनी बड़ी राहत पहले कभी नहीं मिली। मैं जरा आपके सामने एक चित्र पेश करना चाहता हूं, आपको समझने में भी सुविधा होगी, और लोगों को समझाने में भी सुविधा होगी। इस बजट को आप देखें, अगर नेहरू जी के जमाने में आप 12 लाख रुपये कमाते होते तो 12 लाख रुपये की आय पर आपकी एक चौथाई सैलरी सरकार वापस ले लेती, टैक्स में चली जाती। अगर आज इंदिरा जी का जमाना होता तो 12 लाख की कमाई पर आप करीब-करीब, सुनकर के चौंक जाएंगे, अगर आज इंदिरा जी की सरकार होती और 12 लाख पर आपके 10 लाख रुपया टैक्स में चले जाते। उनके जमाने में ये था इसलिए मैं समझा रहा हूं। 10-12 साल पहले तक कांग्रेस की सरकार में अगर आप 12 लाख कमाते, तो आपको 2 लाख 60 हज़ार रुपए टैक्स देना पड़ता। अब भाजपा सरकार के कल के बजट के बाद, साल में 12 लाख रुपए कमाने वाले को एक रुपया भी टैक्स नहीं देना पड़ेगा।

|

साथियों,

कांग्रेस की सरकारें सिर्फ अपना खज़ाना भरने के लिए टैक्स लगाती हैं। लेकिन भाजपा की सरकार, सामान्य मानवी को राहत देने के लिए, उनका सामर्थ्य बढ़ाने के लिए खजाना खोल देती है।

साथियों,

कल के बजट के बाद 12 लाख से 24 लाख रुपए तक की आय पर जो टैक्स है, उसको भी बहुत कम किया गया है। 24 लाख तक की आय वालों के, हर वर्ष 1 लाख 10 हजार रुपए अतिरिक्त बचेंगे। ये बच्चा एक फोटो बनाकर ले आया है। ये बच्चों का प्यार..बेटे तुम्हारा नाम-पता लिखा है इसपर, जरूर मेरी तरफ से चिट्ठी आएगी आपको।

|

साथियों,

एक बड़ी रकम अब मिडिल क्लास परिवारों के घर में आएगी। इसका यहां दिल्ली के लाखों परिवार, जो सरकारी और प्राइवेट नौकरी करते हैं, जो दुकानदारी करते हैं, जो व्यापारी-कारोबारी हैं, ऐसे हर परिवार को फायदा होगा।

साथियों,

यहां आरके पुरम और आसपास तो लाखों सरकारी कर्मचारी और पेंशनर रहते हैं। ऐसे सभी साथियों को तो डबल फायदा होने वाला है। इस बार टैक्स में छूट मिली है, सरकार ने आठवें वेतन आयोग की भी घोषणा की है। आठवें वेतन आयोग के बाद आपकी सैलरी और पेंशन, दोनों बढ़ने वाला है। मिडिल क्लास की Aspirations को समझने वाली सरकार, उनके सपनों को समझने वाली सरकार ऐसे ही फैसले लेती है।

साथियों,

भारत में करोड़ों की संख्या में सीनियर सिजिटन्स हैं। दिल्ली में जो बुजुर्ग हैं, उनको भी कल के बजट से बड़ा फायदा होने वाला है। हमारे जो रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी हैं, उनका भी टैक्स कम होगा और उनकी पेंशन बढ़ जाएगी। इसके अलावा दिल्ली में जो भाजपा सरकार बनेगी, जिसे बनाने का दिल्ली वालों ने तय कर लिया है। भाजपा सरकार सीनियर सिटिजन्स के लिए वरदान साबित होने वाली है। दिल्ली भाजपा ने बुजुर्गों को ढाई हजार रुपये पेंशन की घोषणा की है, 2500 रुपए। हमारी सरकार बनने पर बुजुर्गों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज भी मिलेगा। मैं उन सभी युवा साथियों से कहना चाहता हूं, हर परिवार में अगर 70 साल के ऊपर के बुजुर्ग होते हैं, तो उम्र के कारण कोई ना कोई बीमारी के शिकार होते ही हैं। दवाइयों का खर्चा होता है, कभी बड़ी बीमारी हो गई तो आए दिन अस्पताल की फीस भरने में जाता है। जो जिम्मेदारी दिल्ली के मेरे नौजवान परिवार अपने माता-पिता, अपने नाना -नानी, अपने चाचा-चाची की जिम्मेवारी, जो आज तक आप उठाते थे। 8 तारीख के बाद दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद, वो खर्च की जिम्मेवारी यह आपका बेटा मोदी उठाएगा। बुजुर्गो को सिर्फ मुफ्त इलाज मिलेगा इतना नहीं है। जो नौजवान परिवार हैं. जिनके छोटे-छोटे बच्चे हैं। वो पैसे बचने से उनके बच्चों के लिए रुपये खर्च करने की सुविधा बढ़ने वाली है।

साथियों,

ये ‘आप’दा वाले तो आपके इलाज, आपके अस्पताल, आपकी दवाओं में भी घोटाला करते हैं। लूट चलाते हैं और मैं आज दिल्लीवासियों को वादा करता हूं। जिन्होंने दिल्ली को लूटा है, उनको लौटाना ही पड़ेगा। भाजपा सरकार द्वारा जनऔषधि केंद्रों पर पहले ही दवाएं 80 परसेंट डिस्काउंट पर दी जा रही हैं। अब कल के बजट के बाद कैंसर की गंभीर बीमारी की 30 से ज्यादा दवाएं और सस्ती हो जाएंगी। और भी कई गंभीर बीमारियों का इलाज अब सस्ता होने वाला है।

|

साथियों,

जब अर्थव्यवस्था में इतना पैसा आता है, लोगों की बचत बढ़ती है, जेब में पैसा बढ़ता है, तो इसका बहुत बड़ा प्रभाव होता है। लोग खरीदारी करते हैं, अपनी पसंद का सामान खरीदते हैं, पंसद का खाना खाते हैं, घूमते-फिरते हैं। यानि दिल्ली के दुकानदार साथियों को, व्यापारी-कारोबारी समाज को कल के बजट ने डबल बोनांजा दे दिया गया है। एक तो इनकम टैक्स कम हुआ है, दूसरा बिक्री बढ़ने से भी उनकी आमदनी बढ़ेगी।

साथियों,

विकसित भारत का एक और मजबूत स्तंभ, हमारे युवा हैं। इसलिए मैंने युवाओं को सशक्त करने की भी गारंटी दी थी। उस गारंटी को पूरा करने के लिए भी बजट में बड़े-बड़े प्रावधान किए गए हैं। जिसका लाभ दिल्ली के लाखों नौजवानों को भी होगा। बजट में मैन्युफेक्चरिंग से लेकर टूरिज्म तक, नौकरियां देने वाले हर सेक्टर के लिए बड़ी घोषणा की गई है। युवाओं को ब़ड़ी-बड़ी प्राइवेट कंपनियों में इंटर्नशिप मिले, उन्हें जॉब्स मिले, इसके लिए हजारों करोड़ रुपए रखे गए हैं।

साथियों,

12 लाख की इनकम पर टैक्स जीरो करने का सबसे ज्यादा लाभ नौजवानों को ही होगा। जिनकी पहली नौकरी है, दूसरी नौकरी है, उनमें से ज्यादातर को अब टैक्स से मुक्ति ही मिल गई है। वो ये पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं, सेव कर सकते हैं या फिर वो इससे इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाइक या कार खरीद सकते हैं।

साथियों,

दिल्ली में बहुत बड़ी संख्या में हमारे नौजवान ऑनलाइन डिलीवरी जैसी सेवाएं दे रहे हैं। कोई ऑनलाइन ऑर्डर के बाद खाना पहुंचा रहा है। कोई दूसरा सामान पहुंचा रहा है। कोई ऑटो-कैब-टैक्सी चला रहा है। तकनीकी भाषा में इसे गिग इकॉनॉमी कहा जाता है, ये सब गिग इकॉनॉमी से जुड़े हैं। ऐसी लाखों नौकरियां भाजपा सरकार की नीतियों के कारण डिजिटल इंडिया अभियान के कारण बनी हैं। अब भाजपा सरकार ने ही, पहली बार गिग इकॉनॉमी से जुड़े साथियों की सामाजिक सुरक्षा की भी चिंता की है। भाजपा सरकार ने ऐसे साथियों को अब श्रम-पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा का ऐलान किया है। जब एक बार ये साथी श्रम-पोर्टल पर रजिस्टर हो जाएंगे, तो उन्हें अनेक तरह के लाभ मिलेंगे। जैसे उन्हें 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। मैं देख रहा हूं कि कल से ही, हमारे इस प्रकार के काम करने वाले साथियों में बहुत खुशी है। वे जल्द से जल्द खुद को रजिस्टर करना चाहते हैं।

साथियों,

दिल्ली में हजारों छोटी-छोटी फैक्ट्रियां हैं, MSMEs हैं। लेकिन ‘आप’दा सरकार की कुनीतियों के कारण, यहां सैकड़ों फैक्ट्रियां, सैकड़ों कंपनियां बंद हो गई हैं। भाजपा सरकार, इस ट्रेंड को बदलेगी। हमने बजट में MSMEs के लिए भी अनेक बड़े प्रावधान किए हैं। हमने MSME की परिभाषा को विस्तार दिया है। इससे लघु उद्योगों का दायरा बढ़ेगा, उनके लिए ज्यादा लोन की व्यवस्था हो पाएगी।

साथियों,

इस बजट में स्कूल से लेकर रिसर्च तक, युवाओं के लिए आधुनिक शिक्षा पर बहुत ज़ोर दिया गया है। सरकारी स्कूलों में हमारी सरकार पहले ही 10 हजार अटल टिंकरिंग लैब खोल चुकी है। अब बजट में 50 हज़ार नई अटल टिंकरिंग लैब स्कूलों में खोलने का ऐलान किया गया है। लक्ष्य ये कि गरीब और मिडिल क्लास के बच्चे भी सरकारी स्कूल में आधुनिक टेक्नॉलॉजी की पढ़ाई कर पाएं। दिल्ली के, देश के जो नौजवान रिसर्च में जाना चाहते हैं, उनके लिए 10 हज़ार नई फैलोशिप देने का फैसला सरकार ने किया है। ऐसे साथियों को हर महीने हजारों रुपए भाजपा सरकार देगी। देश के ज्यादा से ज्यादा नौजवान इंजीनियर बनें, डॉक्टर बनें, इसके लिए भी बहुत बड़े कदम उठाए गए हैं। IIT में साढ़े 6 हजार नई सीटें जोड़ी जाएंगी। अगले एक साल में ही मेडिकल की 10 हज़ार नई सीटें बढ़ाई जाएंगी। इससे हज़ारों नौजवानों को भारत में ही डॉक्टरी की पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। SC/ST/OBC वर्ग के युवाओं को इसका बहुत अधिक लाभ होगा।

|

साथियों,

भाजपा सरकार की प्राथमिकता है कि हमारे युवाओं को ज्यादा से ज्यादा खेलने का अवसर मिले, आधुनिक सुविधाएं मिलें। इस बजट में खेलों के लिए बजट को बढ़ाकर करीब-करीब 3800 करोड़ रुपए कर दिया गया है। खेलो इंडिया अभियान के लिए एक हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं। दिल्ली के लोग कभी भूल नहीं सकते कि यहां खेलों के नाम पर किस तरह ‘आप’दा और कांग्रेस, दोनों ने दिल्ली के लोगों को धोखा दिया है। कॉमनवेल्थ घोटाले के दाग इतने गहरे हैं कि कांग्रेस कभी उससे मुक्त नहीं हो सकती। ‘आप’दा पार्टी ने भी दिल्ली में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के नाम पर जो खेल किया है।वो दिल्ली की जनता, दिल्ली का नौजवान भली-भांति जानते हैं। इसलिए आज का युवा भाजपा पर भरोसा करता है, भाजपा के साथ है।

साथियों,

जिनको कोई नहीं पूछता, उनको मोदी पूजता है। मैंने गरीब को भी विकसित भारत का मज़बूत स्तंभ बनाने की गारंटी दी है। इस बजट से भी गरीब का जीवन बेहतर बनाने के लिए अनेक प्रावधान किए गए हैं। दिल्ली जैसे हमारे शहरों में जो गरीब परिवार रहते हैं, उनके लिए ये बजट बहुत बड़ी ताकत लेकर आया है। रेहड़ी-ठेले-फुटपाथ पर काम करने वाले साथियों के लिए एक और खुशखबरी आई है। स्वनिधि योजना के जरिए पहली बार इन साथियों को बैंकों से मदद मिलनी शुरू हुई थी। अब रेहड़ी-ठेले वाले इन साथियों को, 30 हजार रुपए वाला विशेष क्रेडिट कार्ड भी भाजपा सरकार देगी। आप कल्पना कीजिए, रेहड़ी-ठेले-पटरी वाले के पास 30 हजार रुपये का क्रेडिट कार्ड होने का मतलब क्या होता है। उसकी जिंदगी बदल जाती है। कभी बड़े-बड़े लोगों की जेब में क्रेडिट कार्ड होता था, क्रेडिट कार्ड निकालकर ठाट दिखाते थे। अब दिल्ली का और देश का मेरा रेहड़ी वाला, ठेले वाला वो भी क्रेडिट कार्ड दिखाएगा आपको।

साथियों,

ये ‘आप’दा वालों की बीमारी उससे हम अछूते हैं। हम घोषणाएं करने के लिए सिर्फ घोषणा नहीं करते। हम हर घोषणा के लिए जीवन भी खपा देते हैं, इसके लिए बजट में इंतजाम करते हैं। इससे दिल्ली के लाखों रेहड़ी-ठेले-फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों के लिए अपने काम को विस्तार देना आसान हो जाएगा।

साथियों,

दिल्ली भाजपा ने भी ऐसे साथियों के लिए अनेक गारंटियां दी हैं। जैसे झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवारों के लिए 5 रुपए में पोषक खाना देने की गारंटी है। जो हमारे ऑटो वाले साथी हैं, ई-रिक्शा चलाते हैं, अन्य घरों में काम करने वाले साथी हैं, उनके लिए वेलफेयर बोर्ड बनाया जाएगा। उनको 10 लाख तक का बीमा मिलेगा। बच्चों की फीस में भी भाजपा सरकार मदद देगी। और मैं आपको एक और गारंटी देता हूं। ये ‘आप’दा वाले अफवाह फैला रहे हैं। लेकिन याद रखिएगा, दिल्ली में एक भी झुग्गी नहीं टूटेगी। जनहित की जो योजनाएं दिल्ली में चली आ रही हैं, कोई भी जनहित की योजना को बंद नहीं किया जाएगा।

साथियों,

मुझे कल से ही, अपने पूर्वांचल के, बिहार के भाई बहनों के ढेर सारे मैसेज आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग बधाई दे रहे हैं। ये मैसेज सिर्फ प्रधानमंत्री को नहीं आ रहे, बल्कि ये बिहार के पूर्वांचल के इतने मैसेज आ रहे हैं। सिर्फ इसलिए नहीं कि मोदी प्रधानमंत्री है, ये इसलिए आ रहे हैं कि मोदी पूर्वांचल से सांसद बनकर के आया है। पूर्वांचल के लोगों ने मुझे सांसद बनाया, पूर्वांचल के लोगों ने मुझे प्रधानमंत्री बनाया। मैं पूर्वांचल का सांसद होने के नाते भी वित्तमंत्री निर्मला जी को धन्यवाद देता हूं, कि उन्होंने बजट में पूर्वांचल का इतना ध्यान रखा।

साथियों,

दशकों तक, जंगलराज वाले लोगों ने, कांग्रेस के लोगों ने, बिहार के लोगों को नजरअंदाज किया। लेकिन आज एनडीए की सरकार दिन रात बिहार के लिए काम कर रही है। मखाना बोर्ड की घोषणा करके बिहार के मखाने को सम्मान दिया गया है। ये कांग्रेस वालों को पता नहीं है बिहार में ज्यादातर मखाना खेती में मेरे दलित परिवार जुड़े हुए हैं। और मैं जब उनका कल्याण करता हूं तो मजाक उड़ाते हैं ये लोग। पूर्वांचल की, बिहार की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए कई बड़े काम होंगे। इससे युवाओं के लिए रोजगार के वहां नए अवसर बनने जा रहे हैं। लेकिन साथियों, ‘आप’दा और कांग्रेस वालों को इससे भी दिक्कत है। पूर्वांचल के लोग दिल्ली में काम करते हैं। दिल्ली के विकास में सहयोग करते हैं, लेकिन जब कोविड आता है, तो ‘आप’दा वाले अफवाहें फैला कर, भय दिखाकर, झूठ बोलकर मेरे पूर्वांचल के भाई-बहनों को दिल्ली से निकाल देते हैं। कोविड के नाम पर दिल्ली छोड़ने के लिए मजबूर करते हैं। पूर्वांचल के लोगों के लिए यहां छठी मैया की पूजा करना भी मुश्किल है। मैं कल से ही देख रहा हूं कि ये ‘आप’दा वाले, बिहार को मिले प्रोजेक्ट्स से कितने नाराज़ हैं। इनको नेगेटिव पॉलिटिक्स करने दीजिए। भाजपा पूर्वांचली समाज को, चाहे वो दिल्ली में हो या फिर यूपी-बिहार में, हर संभव मदद देती रहेगी।

साथियों,

ये माताएं-बहनें, मोदी का सुरक्षा कवच है। आज अगर तीसरी बार मैं देश की सेवा कर पा रहा हूं, तो इसमें बहुत बड़ी भूमिका देश की माताओं की है, देश की बहनों की है, देश की बेटियों की है। इसलिए, मोदी की हर गारंटी के केंद्र में भी माताएं-बहनें-बेटियां ही रहती हैं। इस वर्ष के बजट में भी अपने इस सेवाभाव को मैंने जारी रखा है। देश की नई महिला उद्यमी बनें, इसके लिए विशेष योजना बनाई गई है। सरकार की तरफ से बेटियों को 2 करोड़ रुपए तक का आसान लोन दिया जाएगा। 2 करोड़ रुपये और वो भी गारंटी किसकी आप की नहीं, मोदी की गारंटी। पैसा ही नहीं, बहनों-बेटियों को बिजनेस के लिए ट्रेनिंग भी सरकार देगी। पहले ही, मुद्रा लोन के माध्यम से महिलाओं को 20 लाख रुपए तक का बिना गारंटी का ऋण मिल रहा है। इससे दिल्ली की लाखों बहनें पहले ही अपना सैलून, ब्यूटी पार्लर, दुकान-ढाबा, बुटीक, होम स्टे जैसे कई कारोबार कर रही हैं। इस नई योजना से बहनों की कमाई और बढ़ेगी।

साथियों,

मोदी जब गारंटी देता है, तो उसे पूरा करने के लिए जी जान लगा देता है। मोदी ने बहनों को बैंक में खाते खुलवाने की गारंटी दी थी। हमने मेहनत की, 29 करोड़ गरीब बहनों के देश में पहली बार बैंक खाते खुले। अब अनेक राज्यों की भाजपा सरकारें, बहनों के खाते में पैसा भेजने की गारंटी दे रही हैं। एमपी हो, महाराष्ट्र हो, छत्तीसगढ़ हो, ओडिशा हो, ऐसी हर भाजपा सरकार हर महीने हज़ारों रुपए बहनों के खाते में जमा कर रही हैं। अब दिल्ली भाजपा ने भी यहां की बहनों को हर महीने ढाई हजार रुपए जमा करने की गारंटी दी है। ये गारंटी पूरी होगी, ये मोदी की गारंटी है। और आप लिखकर रखिए 8 फरवरी को दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है, 8 मार्च तक दिल्ली की बहनों के खाते में ढाई हजार रुपया पहुंचना शुरू हो जाएगा। इतना ही नहीं बहनों को सस्ता सिलेंडर भी मिलेगा और जो ये पाइप से सस्ती गैस पहुंचाने का काम है, वो भी तेज होगा। दिल्ली की बहनों के घर में भाजपा सरकार, नल से साफ जल भी पहुंचाएगी, ये भी मोदी की गारंटी है।

साथियों,

नरेन्द्र मोदी का आपसे एक आग्रह है। पिछले 10 सालों से ‘आप’दा ने दिल्ली को बदहाल कर रखा है। अब समय आ गया है कि दिल्ली से ‘आप’दा हटाने का। 5 फरवरी को कमल का बटन दबाएं और भाजपा को जिताएं।

साथियों,

दिल्ली वालों ने तय कर लिया है। भाजपा के विकास को चुनेंगे, ‘आप’दा के विश्वासघात को नहीं सहेंगे। आपको याद रखना है- जिनके अपने शीशमहल होते हैं, उनको गरीब की झुग्गी और मिडिल क्लास का two BHK, दोनों नहीं दिखते। एक तरफ भाजपा, आपकी कमाई बढ़ा रही है, बचत बढ़ा रही है, वहीं ‘आप’दा ने दिल्ली वालों का जीना मुश्किल कर कर रखा है। बीते 11 साल, ‘आप’दा की बहुत बड़ी कीमत दिल्लीवालों ने चुकानी पड़ी है। विकास के जो काम इन्होंने नहीं किए, उससे आपको परेशानियां तो हो ही रही हैं। इससे आपको हर साल एक्स्ट्रा खर्च भी करना पड़ रहा है। ‘आप’दा ने दिल्ली को बीमारियां दी हैं। दूषित हवा से ही, दिल्लीवालों को हर साल सैकड़ों करोड़ रुपए का नुकसान होता है। खांसी-जुखाम हो, फेफड़ों की बीमारी हो, सांस की बीमारियां हों, ये दिल्ली में बढ़ती जा रही है। यमुना जी का क्या हाल इन लोगों ने बना दिया है,ये सारा देश देख रहा है। गंदा पानी पीने से भी आए दिन यहां बीमारियां होती हैं। इससे भी दिल्ली वालों का इलाज का खर्चा बढ़ा है। बीमारियों के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, लोग काम पर नहीं जा पाते। इससे जो नुकसान होता है, वो अलग है। ट्रैफिक जाम के कारण, सर्दियों में जो रोक-टोक लगती है, उसके कारण, दिल्ली में दुकानदारी पर भी बड़ा संकट आता है। प्रदूषण की वजह से दिल्ली के मेरे दुकानदार साथियों को भी सैकड़ों करोड़ रुपए का नुकसान होता है। कोई भी ऐसा वर्ग नहीं है, जिस पर ‘आप’दा का दुष्प्रभाव नहीं पड़ा। दिल्ली के लोगों को ऐसे हर संकट से भाजपा ही निकालेगी और ये मोदी की गारंटी है

साथियों,

5 फरवरी अब दूर नहीं है। मैं दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं से, भाजपा के सभी शुभचिंतकों से प्रार्थना करता हूं। अब हमें मौका चूकना नहीं है। हमें दिल्ली के हर परिवार, हर वोटर से मिलना है। हर परिवार तक मोदी का प्रणाम, मोदी का नमस्कार पहुंचाना है। दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं को नरेन्द्र मोदी का एक आग्रह है। मेरे कार्यकर्ता साथियों, दिल्ली को ‘आप’दा से मुक्ति दिलाने के लिए 5 फरवरी को अपने साथ कम से कम 5 भाजपा समर्थकों को लेकर पोलिंग बूथ तक जाएं और भाजपा को वोट दिलवाएं। लोकतंत्र एक उत्सव है, चुनाव के दिन 20-25 के टोले में वोट करने के लिए निकलें। थाली बजाते जाएं, घंटी बजाते जाएं, ढोल बजाते जाएं, उत्सव मनाएं, लोकतंत्र का उत्सव मनाएं। साथियों 8 फरवरी को शानदार विजय सभा में हम मिलेंगे। विजय निश्चित है।

साथियों,

25 साल बाद, दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने का ये सुनहरा अवसर आया है। ये सिर्फ विजय नहीं होनी चाहिए, प्रचंड बहुमत से विजय होनी चाहिए। हमारा एक ही मिशन, एक ही लक्ष्य होना चाहिए, ‘आप’दा को हटाएंगे, भाजपा को लाएंगे... ‘आप’दा को हटाएंगे, भाजपा को लाएंगे ... ‘आप’दा को हटाएंगे, भाजपा को लाएंगे। हमें दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाना है। हमें दिल्ली को दुनिया का एक शानदार शहर बनाना है। एक बार फिर आप सभी को, सभी देशवासियों को भी, शानदार बजट की, एक सुखद भविष्य की, बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मेरे साथ बोलिए,

भारत माता की जय !

भारत माता की जय !

भारत माता की जय !

बहुत-बहुत धन्यवाद!

  • Jitendra Kumar April 16, 2025

    ❤️🇮🇳🙏
  • Ratnesh Pandey April 16, 2025

    भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद ।। जय हिन्द ।।
  • Dharam singh April 15, 2025

    जय श्री राम जय जय श्री राम
  • Dharam singh April 15, 2025

    जय श्री राम
  • Jayakumar Sengundar April 15, 2025

    🌹🌺🚩PM Modi has dedicated 11.5 acres in Nagpur to preserve Babasaheb’s personal artifacts — ensuring future generations draw inspiration from every step of his journey.@narendramodi @AmitShah @JPNadda @PuducherryJayakumar 🌹🌺
  • Gaurav munday April 10, 2025

    ❤️❤️❤️❤️❤️
  • Jitendra Kumar April 02, 2025

    🙏🇮🇳❤️
  • Sekukho Tetseo March 31, 2025

    PM Australia say's PM MODI is the*BOSS!*
  • Dr srushti March 28, 2025

    namo
  • Rajneesh Chandra sahu March 25, 2025

    मेरा नाम सूरज साहू है में प्रयाग राज का विधायक बनाना चाहता हु
Explore More
২৭.০৪.২০২৫ দা শন্দোকখিবা মন কি বাতকী ১২১শুবা তাঙ্কক্ত প্রধান মন্ত্রীনা ফোঙদোকখিবা ৱারোল

Popular Speeches

২৭.০৪.২০২৫ দা শন্দোকখিবা মন কি বাতকী ১২১শুবা তাঙ্কক্ত প্রধান মন্ত্রীনা ফোঙদোকখিবা ৱারোল
Modi’s India hits back: How Operation Sindoor is the unveiling of a strategic doctrine

Media Coverage

Modi’s India hits back: How Operation Sindoor is the unveiling of a strategic doctrine
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
From the land of Sindoor Khela, India showcased its strength through Operation Sindoor: PM Modi in Alipurduar, West Bengal
May 29, 2025
QuoteThis is a decisive moment for West Bengal’s young generation. You hold the key to transforming the future of Bengal: PM in Alipurduar
QuoteFrom the land of Sindoor Khela, India showcased its strength through Operation Sindoor: PM Modi in West Bengal
QuoteTMC deliberately deny these benefits to Bengal’s poor, SC/ST/OBC communities, and tribal populations: PM’s strike against the TMC governance
QuoteThe voice of Bengal is loud and clear: Banglar chitkar, lagbe na nirmam shorkar! (Bengal’s cry: We reject a ruthless government!): PM Modi
QuoteA BJP-NDA government would bring development, security, and justice to every citizen: PM Modi’s reassurance in Bengal
QuoteTMC’s brutal governance has led to violence, unemployment, and corruption: PM while addressing Alipurduar

भारत माता की जय! जय जोहार
नॉमोश्कार।
बोरोरा आमार प्रोणाम नेबेन, छोटोरा भालोबाशा !
आप इतनी विशाल संख्या में यहां हमें आशीर्वाद देने आए हैं…मैं हृदय से बंगाल की जनता का अभिनंदन करता हूं। आज एवरेस्ट डे भी है। आज के दिन तेनजिंग नॉर्गे जी ने एवरेस्ट पर अपना परचम लहराया था। उनके सम्मान में हम भी अपना तिरंगा फहराएंगे। और आज ही महान स्वतंत्रता सेनानी रामानंद चटर्जी की जयंती भी है। ये महान संतानें, हमें प्रेरित करती हैं…बड़े संकल्पों की सिद्धि के लिए हौसला देती हैं।

साथियों,
21वीं सदी में भारत नए सामर्थ्य के साथ समृद्धि की नई गाथा लिख रहा है। आज देश का हर नागरिक…भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जुटा है दिन रात जुटा हुआ है। और विकसित भारत बनाने के लिए पश्चिम बंगाल का विकसित होना बहुत ज़रूरी है। इसलिए... पश्चिम बंगाल को भी नई ऊर्जा के साथ जुटना है। बंगाल को फिर उसी भूमिका में आना होगा, जो कभी यहां की पहचान थी। इसके लिए ज़रूरी है कि पश्चिम बंगाल फिर से नॉलेज का...ज्ञान-विज्ञान का केंद्र बने। बंगाल- मेक इन इंडिया का एक बहुत बड़ा सेंटर बने। बंगाल, देश में पोर्ट लेड डवलपमेंट को गति दे। बंगाल अपनी विरासत पर गर्व करते हुए..उसे संरक्षित करते हुए तेज गति से आगे बढ़े।

|

साथियों,
केंद्र की भाजपा सरकार...इसी संकल्प के साथ काम कर रही है। भाजपा, पूर्वोदय की नीति पर चल रही है। बीते दशक में बीजेपी सरकार ने यहां के विकास के लिए हजारों करोड़ का निवेश किया है। अब से कुछ देर पहले यहां सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का शुभारंभ भी हुआ है। केंद्र सरकार के प्रयासों से ही..कल्याणी एम्स बना है। न्यू अलीपुरद्वार और न्यू जलपाईगुड़ी जैसे रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। बंगाल की व्यापारिक गतिविधियों को उत्तर भारत से जोड़ने के लिए.....डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बन रहा है। कोलकाता मेट्रो का अभूतपूर्व विस्तार किया गया है। ऐेसे अनेक प्रोजेक्ट हैं जो भारत सरकार यहां पूरे करवाने का प्रयास कर रही है। भाजपा सरकार ईमानदारी से सबका साथ सबका विकास के मंत्र को लेकर बंगाल की प्रगति के लिए समर्पित है।
क्योंकि-
बांग्लार उदय तबेई,
विकशित भारोतेर जॉय!

साथियों,
ये समय पश्चिम बंगाल के लिए बहुत अहम है। ऐसे में, पश्चिम बंगाल के हर नौजवान पर आप सब पर बहुत बड़ा दायित्व है। आप सबने मिलकर के बंगाल का भविष्य तय करना है। आज पश्चिम बंगाल एक साथ कई संकटों से घिरा हुआ है। एक संकट समाज में फैली हिंसा और अराजकता का है। दूसरा संकट- माताओं-बहनों की असुरक्षा का है, उन पर हो रहे जघन्य अपराधों का है। तीसरा संकट- नौजवानों में फैल रही घोर निराशा का है, बेतहाशा बेरोजगारी का है। चौथा संकट, घनघोर करप्शन का है, यहां के सिस्टम पर लगातार कम होते जन विश्वास का है। और पांचवां संकट, गरीबों का हक छीनने वाली सत्ताधारी पार्टी की स्वार्थी राजनीति का है।

साथियों,
यहां मुर्शीदाबाद में जो कुछ हुआ...मालदा में जो कुछ हुआ… वो यहां की सरकार की निर्ममता का उदाहरण हैं। दंगों में गरीब माताओं-बहनों की जीवनभर की पूंजी राख कर दी गई। तुष्टीकरण के नाम पर गुंडागर्दी को खुली छूट दे दी गई है। जब सरकार चलाने वाले एक पार्टी के लोग, विधायक, कॉर्पोरेटर ही लोगों के घरों को चिन्हित करके जलाते हैं… और पुलिस तमाशा देखती है… तो उस भयावह स्थिति की कल्पना की जा सकती है। मैं बंगाल की भद्र जनता से पूछता हूं...क्या सरकारें ऐसे चलती हैं? ऐई भाबे शोरकार चले की ?

|

साथियों,
बंगाल की जनता पर हो रहे इन अत्याचारों से यहां की निर्मम सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। यहां बात-बात पर कोर्ट को दखल देना पड़ता है। बिना कोर्ट के बीच में आए, कोई भी मामला सुलझता ही नहीं है। बंगाल की जनता को अब टीएमसी सरकार के सिस्टम पर भरोसा नहीं है। यहां की जनता के पास अब सिर्फ कोर्ट का आसरा ही है। इसलिए पूरा बंगाल कह रहा है---
बंगाल में मची चीख-पुकार...
नहीं चाहिए निर्मम सरकार
बांग्लार चीत्कार
लागबे ना निर्मम शोरकार

साथियों,
भ्रष्टाचार का सबसे बुरा असर नौजवानों पर पड़ता है, गरीब और मिडिल क्लास परिवारों पर होता है। भ्रष्टाचार कैसे चारों तरफ बर्बादी लाता है, ये हमने टीचर भर्ती घोटाले में देखा है। टीएमसी सरकार ने अपने शासनकाल में हज़ारों टीचर्स का फ्यूचर बर्बाद कर दिया है। उनके परिवारों को तबाह कर दिया, उनके बच्चों को असहाय छोड़ दिया। टीएमसी के घोटालेबाज़ों ने सैकड़ों गरीब परिवार के बेटे-बेटियों को अंधकार में धकेल दिया है। ये सिर्फ कुछ हज़ार टीचर्स के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं है… बल्कि पश्चिम बंगाल के पूरे एजुकेशन सिस्टम को बर्बाद किया जा रहा है। टीचर्स के अभाव में लाखों बच्चों का भविष्य दांव पर है। इतना बड़ा पाप टीएमसी के नेताओं ने किया है। हद तो ये है कि ये लोग आज भी अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है। उलटा देश की अदालत को न्यायपालिका को, कोर्ट को दोषी ठहराते हैं।

साथियों,
टीएमसी ने चाय बगान में काम करने वाले साथियों को भी नहीं छोड़ा है। यहां सरकार की कुनीतियों के कारण, टी गार्डन लगातार बंद होते जा रहे हैं...मजदूरों के हाथ से काम निकलता जा रहा है। यहां PF को लेकर जो कुछ भी हुआ है, वो बहुत शर्मनाक है। ये गरीब मेहनतकश लोगों की कमाई पर डाका डाला जा रहा है। TMC सरकार इसके दोषी लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है। और मैं बंगाल के भाई-बहन आपको विश्वास दिलाने आया हूं कि भाजपा ये नहीं होने देगी।

साथियों,
राजनीति अपनी जगह पर है...लेकिन गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी और महिलाओं से TMC क्यों दुश्मनी निकाल रही है? पश्चिम बंगाल के गरीब, SC/ST/OBC के लिए जो भी योजनाएं देश में चल रही हैं... उनमें से बहुत सारी योजनाएं यहां लागू ही नहीं होने दी जा रही है। पूरे देश में करोड़ों लोगों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज मिल चुका है। लेकिन मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि इसका फायदा पश्चिम बंगाल के मेरे भाइयो-बहनों को नहीं मिल रहा है। पश्चिम बंगााल का कोई साथी अगर दिल्ली, बेंगलुरू, चेन्नई गया है...उसको वहां मुफ्त इलाज नहीं मिल पाता है। क्योंकि निर्मम सरकार ने बंगाल के अपने लोगों को आयुष्मान कार्ड देने ही नही दिया। आज देशभर में 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। मैं तो चाहता हूं कि पश्चिम बंगाल में भी 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिले। लेकिन टीएमसी सरकार ये नहीं करने दे रही है। केंद्र की बीजेपी सरकार, देशभर में गरीब परिवारों को पक्के घर बनाकर दे रही है। लेकिन पश्चिम बंगाल में लाखों परिवारों का घर नहीं बन पा रहा है। क्योंकि टीएमसी के लोग इसमें कट-कमीशन की मांग कर रहे हैं। आखिर TMC सरकार आप लोगों को लेकर इतनी निर्मम क्यों हैं?

|

साथियों,
यहां की निर्मम सरकार के जितने उदाहरण दूं...वो कम हैं। पश्चिम बंगाल में बहुत बड़ी संख्या में हमारे विश्वकर्मा भाई-बहन है। ये लोग हाथ के हुनर से अनेक प्रकार के काम करते हैं। इनके लिए पहली बार भाजपा सरकार विश्वकर्मा योजना लाई है। इसके तहत देश के लाखों लोगों को ट्रेनिंग मिली है, पैसा मिला है, नए टूल मिले हैं, आसान ऋण मिला है। लेकिन पश्चिम बंगाल में 8 लाख एप्लीकेशन अभी लटकी पडी है। निर्मम सरकार उसपर बैठ गई है क्योंकि टीएममसी सरकार इस योजना को भी लागू नहीं कर रही है।

साथियों,
टीएमसी सरकार की मेरे आदिवासी भाई-बहनों से भी दुश्मनी कुछ कम नहीं है। देश में पहली बार जनजातियों में भी सबसे पिछड़ी जनजातियों के लिए पीएम जनमन योजना बनाई गई है। पश्चिम बंगाल में बहुत बड़ा आदिवासी समाज है। TMC सरकार, गरीब आदिवासियों का विकास भी नहीं होने दे रही है। उसने पीएम जनमन योजना को यहां लागू नहीं किया। टीएमसी हमारे आदिवासी समाज को भी वंचित ही रखना चाहती है।

साथियों,
TMC को आदिवासी समाज के सम्मान की परवाह नहीं है। 2022 में जब NDA ने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया,
तो सबसे पहले विरोध करने वाली पार्टी TMC थी। बंगाल के आदिवासी इलाकों की उपेक्षा भी यही दिखाती है... कि इन्हें आदिवासी समाज से टीएमसी वालों कोई लगाव नहीं है, कोई लेनादेना नहीं है।

साथियों,
कुछ दिन पहले दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बहुत महत्वपूर्ण बैठक हुई। ये एक अहम मंच होता है, जहां देशभर के मुख्यमंत्री मिलकर विकास पर चर्चा करते हैं। लेकिन अफसोस की बात है कि इस बार बंगाल सरकार इस बैठक में मौजूद ही नहीं रही। दूसरे गैर-भाजपा शासित राज्य आए, सभी दल के नेता आए। हमने साथ बैठकर चर्चा की। लेकिन TMC को तो सिर्फ और सिर्फ 24 घंटा पॉलिटिक्स करना है और कुछ करना ही नहीं है। पश्चिम बंगाल का विकास, देश की प्रगति...उनकी प्राथमिकता में है ही नहीं।

|

साथियों,
केंद्र सरकार की जिन योजनाओं को यहां लागू किया भी है, उनको पूरा नहीं किया जा रहा। पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत पश्चिम बंगाल के गांवों के लिए 4 हजार किलोमीटर की सड़कें स्वीकृत की गई हैं। इनको पिछले साल तक पूरा हो जाना था। चार हज़ार किलोमीटर तो छोड़िए...यहां चार सौ किलोमीटर सड़कें भी नहीं बन पाई हैं।

साथियों,
इंफ्रास्ट्रक्चर के काम से सुविधाएं भी बनती हैं, और रोजगार भी बनते हैं। लेकिन हालत ये है कि पश्चिम बंगाल में 16 बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट यहां की सरकार ने अटकाए हुए हैं। ये 90 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट हैं। कहीं रेल लाइन आनी थी, रुकी पड़ी है कहीं मेट्रो बननी थी रुकी पड़ी है, कहीं हाईवे बनना था, बंद पड़ा है , कहीं अस्पताल बनना था..कोई पूछने वाला नहीं। ऐसे प्रोजेक्ट्स को ये टीएमसी ने लटका कर रखा है। ये पश्चिम बंगाल के आप लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा है।

साथियों,
आज जब सिंदूर खेला की इस धरती पर आया हूं...तो आतंकवाद को लेकर भारत के नए संकल्प की चर्चा स्वभाविक है। 22 अप्रैल को पहलगाम में जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने जो बर्बरता की, उसके बाद पश्चिम बंगाल में भी बहुत गुस्सा था। आपके भीतर जो आक्रोश था...आपका जो गुस्सा था...उसको मैं भलीभांति समझता था। आतंकवादियों ने हमारी बहनों का सिंदूर मिटाने का दुस्साहस किया...हमारी सेना ने उनको सिंदूर की शक्ति का अहसास करा दिया... हमने आतंक के उन ठिकानों को तबाह किया...जिनकी पाकिस्तान ने कल्पना तक नहीं की थी।

साथियों,
आतंक को पालने वाले पाकिस्तान के पास दुनिया को देने के लिए कुछ भी पॉजिटिव नहीं है। जबसे वो अस्तित्व में आया है...तबसे ही उसने सिर्फ आतंक को पाला है। 1947 में बंटवारे के बाद से ही उसने भारत पर आतंकी हमला किया। कुछ सालों के बाद, उसने यहां पड़ोस में...आज के बांग्लादेश में जो आतंक फैलाया...पाकिस्तान की सेनाओं ने जिस प्रकार बांग्लादेश में रेप किए, मर्डर किए....वो कोई भूल नहीं सकता। आतंक और नरसंहार...ये पाकिस्तानी सेना की सबसे बड़ी expertise है। जब सीधा युद्ध लड़ा जाता है, तो उसकी हार तय होती है। उसका पराजय निश्चित होता है, उसको मुंह की खानी पड़ती है। यही कारण है कि – पाकिस्तान की सेना आतंकियों का सहारा लेती है। लेकिन पहलगाम हमले के बाद अब भारत ने दुनिया को बता दिया है...भारत पर अब आतंकी हमला हुआ...तो दुश्मन को उसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। और पाकिस्तान समझ ले, तीन बार घर में घुसकर मारा है तुमको। हम शक्ति को पूजने वाले लोग हैं...हम महिषासुरमर्दिनी को पूजते हैं... बंगाल टाइगर की इस धरती से ये 140 करोड़ भारतीयों का ऐलान है...ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है।

|

साथियों,
पश्चिम बंगाल को, अब हिंसा की, तुष्टिकरण की, दंगों की, महिला अत्याचार की, घोटालों की राजनीति से मुक्ति चाहिए। अब पश्चिम बंगाल के सामने भाजपा का विकास मॉडल है। आज भाजपा, देश के कई राज्यों में सरकारें चला रही है। देश के लोग बार-बार भाजपा को अवसर दे रहे हैं। पड़ोस में असम हो..त्रिपुरा हो या फिर ओडिशा...यहां भाजपा सरकारें, तेजी से विकास कार्यों में जुटी हैं। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ता साथियों से कहूंगा...हमें कमर कसकर तैयार रहना है। हमारे सामने एक बड़ी चुनौती है...कि लोकतंत्र पर पश्चिम बंगाल की जनता के विश्वास को फिर से कैसे बहाल करें। हमें पश्चिम बंगाल के हर परिवार को सुरक्षा की, सुशासन की और समृद्धि की गारंटी देनी है। इसके लिए आने वाले दिनों में अपने प्रयासों को हमें और तेज़ करना होगा।

साथियों,
विकसित भारत बनाने के लिए, पश्चिम बंगाल का तेज़ विकास बहुत ज़रूरी है। हमें पश्चिम बंगाल को उसका पुराना गौरव लौटाना है। ये हम सभी मिलकर करेंगे...और करके रहेंगे।
एक बार फिर आप सभी को इतनी बड़ी संख्या में यहां आने के लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं!
मेरे साथ तिरंगा ऊंचा कर के बोलिए...
भारत माता की...

भारत माता की...

भारत माता की...

भारत माता की...

बहुत-बहुत धन्यवाद