9 मार्च, 2024 को, पुणे के प्रतिष्ठित भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट में विकसित भारत एंबेसडर विकसित पुणे कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में 1,000 से अधिक गणमान्य लोगों ने उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज की, जिनमें स्टूडेंट्स, लीडिंग प्रोफेशनल्स और पुणे के कारोबारी जगत के प्रभावशाली लोग शामिल थे।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। अपने संबोधन में उन्होंने 2047 तक विकसित भारत की दिशा में भारत के रोडमैप पर अपने अमूल्य विचार साझा किए। श्री फडणवीस ने इस परिवर्तनकारी यात्रा में महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया तथा प्रोग्रेस और इनोवेशन को गति देने में राज्य की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

|

स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स, उद्यमियों तथा डॉ. अभय फिरोदिया, कुमार गेरा, श्री राजेंद्र बाथिया, प्रशांत सुतार, एस.के. जैन, प्रदीप भार्गव और दीना होल्कर जैसी उल्लेखनीय हस्तियों सहित 1,000 से अधिक लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और 'विकसित भारत' के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

|

'विकसित भारत, विकसित महाराष्ट्र' के सफर पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने लोगों को संबोधित किया। पुणे कॉन्क्लेव में; विकास, सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण के लिए समर्पित पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों, योजनाओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

|

श्री फडणवीस ने जोर देकर कहा कि भारत ने पिछले दस वर्षों में ‘नाजुक 5’ से विश्व की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में पहुंचने की महान उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित राष्ट्र का दर्जा प्राप्त करने के भारत के लक्ष्य को अमृत काल के दौरान मिशन, विजन और दृढ़ संकल्प के समन्यव के माध्यम से पूरा किया जा सकता है।

|


NaMo App के माध्यम से विकसित भारत एंबेसडर अभियान का हिस्सा बनें: https://www.narendramodi.in/ViksitBharatAmbassador

दूरियों को मिटाता NaMo App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ऐप, NaMo App एक डिजिटल ब्रिज है जो नागरिकों को विकसित भारत एंबेसडर अभियान में भाग लेने के लिए सशक्त बनाता है। NaMo App नागरिकों के लिए वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करता है:

• उद्देश्य में भागीदार बनें: साइन अप करें और एक विकसित भारत एंबेसडर बनें तथा 10 अन्य लोगों को बनाएं।
• विकास की कहानियों का प्रसार: अभियान से संबंधित अपडेट, न्यूज और रिसोर्सेज तक पहुंच।
• इवेंट बनाएं/शामिल हों: लोकल कार्यक्रम, मीटअप और वॉलंटियर्स ऑपर्च्यूनिटीज बनाएं और खोजें।
• कनेक्ट/नेटवर्क: समान विचारधारा वाले व्यक्तियों को खोजें और उनके साथ बातचीत करें, जो एक विकसित भारत के विजन को शेयर करते हैं।

NaMo ऐप के ‘वॉलंटियर मॉड्यूल' के 'ऑनग्राउंड टास्क' टैब में 'VBA इवेंट' सेक्शन, यूजर्स को तमाम विकसित भारत एंबेसडर इवेंट के साथ अपडेट रहने में सक्षम बनाता है।

सीनियर एडवोकेट एस. के. जैन ने भारत को अभूतपूर्व ऊंचाई दिलाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों के लोगों के बीच लगातार प्रसार पर जोर दिया। एडवोकेट जैन ने विकसित भारत के एंबेसडर्स को शुभकामनाएं दीं।

इंडिया मिलेट ग्रुप और टेरासिन फूड क्रॉप की ओनर सोनम कापसे ने देश में इनोवेशन, रिसर्च और डेवलपमेंट की तेज गति पर अपने विचार व्यक्त किए। उनका मानना है कि भारत उन नए अवसरों को अपनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है जो हाल के दशकों में नहीं देखे गए हैं।

पुणे के COEP कॉलेज के विकसित भारत एंबेसडर आयुष अंबोरकर ने देश में विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे डेवलपमेंट पर अपना नजरिया प्रकट किया। उन्होंने कहा कि हेल्थकेयर, फाइनेंस और एजुकेशन जैसे सेक्टर में लगातार प्रगति देखी जा रही है।

Explore More
140 करोड़ देशवासियों का भाग्‍य बदलने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

140 करोड़ देशवासियों का भाग्‍य बदलने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी
Net GST collection surges by 7.3% to Rs 1.76 trillion in March 2025

Media Coverage

Net GST collection surges by 7.3% to Rs 1.76 trillion in March 2025
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
PM reflects on Navratri's sacred journey with worship of Maa Ambe
April 02, 2025

The Prime Minister Shri Narendra Modi today reflected on Navratri’s sacred journey with worship of Maa Ambe. Urging everyone to listen, he shared a prayer dedicated to the forms of Devi Maa.

In a post on X, he wrote:

“नवरात्रि में मां अम्बे की उपासना सभी भक्तों को भावविभोर कर देती है। देवी मां के स्वरूपों को समर्पित यह स्तुति अलौकिक अनुभूति देने वाली है। आप भी सुनिए…”