Quoteआज ओडिशा की बेटी देश की तीनों सेनाओं को कमांड करती है: बलांगीर में पीएम मोदी
Quoteआपकी जिंदगी में बदलाव लाने की गारंटी मोदी देता है: बलांगीर में पीएम मोदी

जय जगन्नाथ!

जय जगन्नाथ!

जय श्री राम!!

जय श्री राम!!

बलांगीर रा अधिष्ठात्री देवी मां पाटनेश्वरी नकु मोर कोटि कोटि जुहार! मां शमलेश्वरी, मां सुरेश्वरी और मां लंकेश्वरी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम।

इतनी विशाल संख्या में यहां आप आए हैं, विशेष रूप से माताएं-बहनें आई हैं। यह देख कर के और जहां-जहां मैं उड़ीसा में गया हूं, मैं साफ कह सकता हूं कि ओडिशा में बीजेडी सरकार की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। पूरा ओडिशा एक सुर में कह रहा है- उड़ीसा रे प्रथम थर हेब डबल इंजीन सरकारl ओडिशा में पहली बार...डबल इंजन सरकार!

भाइयों और बहनों,

आप मुझे एक बात बताइए, यह उड़ीसा मोदी प्रधानमंत्री बना उसके बाद उड़ीसा का जन्म हुआ क्या। मेरा सवाल समझे आप। क्या मोदी के बाद उड़ीसा आया क्या। पहले था कि नहीं। हजारों साल से था कि नहीं। उड़िया भूमि, उड़िया संस्कृति हजारों साल पुरानी है कि नहीं है। लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ यहां की गरीबी की तस्वीरें ही दुनिया को दिखाई। बीजेडी वालों ने भी ना तो गरीबी दूर करने के लिए कुछ किया और ना ही कांग्रेस के प्रयासों को रोकने की हिम्मत दिखाई। लेकिन साथियों, भगवान जगन्नाथ का ये बेटा, आपका ये बेटा, ओडिशा की गौरवमयी धरोहर को मां भारती का सर्वश्रेष्ठ आभूषण मानता है। साल 2022 में हमने बलांगीर के ही नरसिंह प्रसाद गुरी जी को पद्म सम्मान दिया। आप देखिए, इस वर्ष 4 ओडिया कलाकारों- बिनोद कुमार पसायत जी, भागबत प्रधान जी, गोपीनाथ स्वैनजी और बिनोद महराना जी, इनको पद्म पुरस्कार दिया गया है। क्योंकि इन्होंने ओडिया कला-संस्कृति की सेवा की है। जब दिल्ली में G-20 सम्मेलन हुआ, पूरी दुनिया के बड़े-बड़े नेता आएतो मैंने वहां कोणार्क सूर्यमंदिर के चक्र के सामने उनकी तस्वीरें खिंचवाई। और आज दुनिया के यह बड़े बड़े नेताओं के घर में यह कोर्णाक के सूर्य चक्र वाली तस्वीर है। पूरी दुनिया में है, ये हमारी सरकार है जिसने ओडिया वीरता के प्रतीक, पाइका संग्राम के मेमोरियल को स्वीकृति दी। हमारी सरकार ने पाइका संग्राम के सम्मान में एक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया। और सबसे बड़ी बात, ये भाजपा की सरकार है जिसने पहली बार एक आदिवासी बेटी को देश का राष्ट्रपति बनाया। आज ओडिशा की बेटी देश की तीनों सेनाओं को कमांड करती है। आज उड़ीसा की बेटी राष्ट्र का गौरव है। आज उड़ीसा की बेटी राष्ट्र को दिशा दे रही है। यह उड़ीसा का गौरव हमारे लिए है। मुझे बताइए जब उड़ीसा की बेटी इतने ऊंचे पद पर पहुंची तो आपको गर्व होता है कि नहीं होता है। बताइए आपको गर्व होता है कि नहीं होता है। आपको गर्व होता है कि नहीं गर्व होता है। उड़ीसा का सम्मान बढ़ा कि नहीं बढा। माताओं बहनों का सम्मान बढा कि नहीं बढ़ा। आदिवासी समाज का सम्मान बढा कि नहीं बढ़ा। ये किसने किया, किसने किया, किसने किया, किसने किया, भाई किसने किया। अरे आपका जवाब गलत है। ये मोदी ने नहीं किया, आपके एक वोट ने कर दिया है। आपने वोट देकर के मोदी को बिठाया इसके कारण उड़ीसा का गौरव पूरी दुनिया में हो रहा है। यह आपके वोट की ताकत है। मोदी तो निमित्त है। देश की हर मां बहन बेटी को इसका गर्व है।

|

भाइयों और बहनों,

ओडिशा के लोग बहुत ही स्वाभिमानी होते हैं। वो कभी अन्याय के सामने झुकते नहीं हैं। जब भी मैं ओडिशा के बारे में सोचता हूं, मुझे जयी राजगुरु, बक्सी जगबंधु, वीर सुरेंद्र साई...ऐसे महापुरुषों का स्मरण होता है। मैं चंद्रशेखर बेहरा और उत्कलमणि गोपालबंधु दास जैसे महान व्यक्तित्वों को याद करता हूं। मैं शहीद बाजी राउत और उनके साथियों को याद करता हूं। मैं डॉक्टर हरेकृष्ण महताब और बीजू बाबू को याद करता हूं। मैं इस भूमि के सपूत महाराजा राजेंद्र नारायण सिंह देव जी को भी स्मरण करता हूं। इन सभी ने कभी ओडिशा के सिद्धांतों और इसकी अस्मिता से समझौता नहीं किया। आज ये लोग ओडिशा की स्थिति देखकर क्या सोचते होंगे। उनकी आत्मा पर कितनी बीतती होगी, कितनी दुखी होती होगी उनकी आत्मा। आज उड़िया संस्कृति संकटों में घिरी हुई है। उड़िया अस्मिता कैसे बचेगी। हम उड़िया अस्मिता को किसी के यहां गिरवी भी नहीं रख सकते हैं दोस्तों और इसलिए बीजेपी ने ठान लिया है कि वो ओडिशा को इन संकटों से निकालकर ही रहेगी। और भाइयों बहनों आप डायरी रखते हैं तो लिख लीजिए, आप लिख लीजिए 4 जून ये बीजेडी सरकार की एक्सपायरी डेट है। और मैं आपको अभी से निमंत्रण देता हूं आप लिख के रखिए, ये मोदी आपको निमंत्रण देने आया है। 10 जून को आपको भुवनेश्वर आना है, क्यों 10 जून को भुवनेश्वर क्यों आना है? क्यों आना है? 10 जून को भुवनेश्वर में बीजेपी का मुख्यमंत्री शपथ लेने वाला है। और यह भी लिख रखिए भुवनेश्वर में भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा और वह बनेगा जो उड़िया भूमि में जन्मा है जो यहां की संस्कृति को जीता है जो भगवान जगन्नाथ के चरणों में बड़ा हुआ है वही और एहा हेऊछी मोदी र ज्ञारेंटी!

भाइयों और बहनों,

ये उड़ीसा राज्य अमीर राज्य है। हिंदुस्तान के सबसे अमीर राज्यों में एक नाम उड़ीसा का है। लेकिन हिंदुस्तान के सबसे ज्यादा गरीबों का अगर कहीं रहना होता है तो उड़ीसा में होता है। यहां की जनता गरीबी से जूझ रही है। इतना धनवान प्रदेश, लोग गरीब क्यों है। 50 साल आपके बर्बाद हो चुके, 50 साल। अब उड़ीसा को बचाना है कि नहीं बचाना है। उड़ीसा की अस्मिता बचानी है कि नहीं बचानी है। उड़ीसा के बच्चों का भविष्य बचाना है कि नहीं बचाना है। और इसलिए मैं आज उड़ीसा के लिए आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं।

भाइयों-बहनों,

आप मुझे पूरी ताकत से बताइए, यह हमारे उड़ीसा की बर्बादी हुई। इतनी संपदा, प्राकृतिक संपदा का भव्य खजाना है यहां, लेकिन यहां बर्बादी ही बर्बादी है। इसका गुनहगार कौन है? इसका गुनहगार कौन है? इसका गुनहगार कौन है? उनको विदाई देनी चाहिए कि नहीं देनी चाहिए। और अब तो आपके इलाके में मुख्यमंत्री आए चुनाव लड़ने के लिए। जरा गाजे बाजे के साथ कर दो भाई। अच्छा एक काम करना। अगर यहां आपके मुख्यमंत्री जो यहां से चुनाव लड़ने वाले हैं ना और हमारे यादव जी उनके खिलाफ लड़ रहे हैं शेर लड़ रहा है शेर। एक काम करना भाई। जब नवीन बाबू अगर गलती से भी यहां चुनाव प्रचार के लिए आ जाएं और अगर आपके नसीब में उनको मिलना हो जाए क्योंकि वो किसी को मिलते नहीं है लेकिन अगर आपका मिलना हो जाए तो उनको पूछिए कि आप जहां से चुनाव लड़ रहे हैं, ये कांताबाजी से चुनाव लड़ रहे हैं। उनको एक प्रश्न पूछोगे मेरी तरफ से। पूछोगे, नहीं पूछोगे भाई, 25 तक नहीं पूछा आपने, इसलिए ये आपकी हालत हुई है। उनको एक सवाल पूछना कि आप कांताबाजी से चुनाव लड़ रहे हैं वहां के बिना कागज लिए, हाथ में कागज नहीं रखना है, बिना कागज लिए 10 गांवों के नाम बोल दीजिए। बस इतना पूछ लीजिए। वे 10 गांवों के नाम नहीं बता पाएंगे। इतने साल मुख्यमंत्री रहे हैं और जहां चुनाव लड़ने आए हैं वहां के 10 गांव के नाम बिना कागज बोल दें, आप देखिए साहब वो यहां की जमीन से कटे हुए हैं, वो आपसे कटे हुए हैं, वो आपके दुख नहीं जानते, वो आपके सपनों को नहीं समझते हैं, वो आपके सामर्थ्य को नहीं जानते। भाइयों बहनों, और इसीलिए हमारा उड़ीसा इतना धनवान होने के बाद भी यहां के लोग गरीब हैं, मेरे गुजरात में इतने उड़िया लोग रहते हैं मैंने इनमें इतनी ताकत देखी है, इतना सामर्थ्य देखा है, इतने प्रतिभावान लोग हैं, मेरे गुजरात की आन बान शान बढ़ाने में काम कर रहे हैं, वो तो उड़ीसा लिए बहुत कुछ कर सकते हैं भाई। आपने करीब 25 साल तक BJD को अवसर दिया। बीजेडी नेताओं के पास बंगले हो गए, गाड़िया आ गईं, लेकिन यहां से नौजवान दादन के लिए मजबूर है, पलायन के लिए मजबूर है। आप मुझे बताइए साथियों, पलायन की ये परंपरा ये मजबूरी समाप्त होनी चाहिए कि नहीं, समाप्त होनी चाहिए कि नहीं, ये कौन करेगा? कौन करेगा? कौन करेगा? कौन करेगा? आप करेंगे पक्का, आपका वोट करेगा। कमल को असेंबली में भी, कमल को पार्लिमेंट में भी, कमल का बटन दबाइए समस्याओं का जाना शुरू हो जाएगा। यहां से साथी बहन संगीता कुमारी सदेव जी लोकसभा का चुनाव लड़ रही है और विधानसभा के हमारे कई विधायक साथी चुनाव लड़ रहे हैं। मैं इन सबसे आग्रह करूंगा जरा जो कैंडिडेट हैं वे आगे आ जाएं। ये हमारे मजबूत साथी हैं जो आपकी समस्याओं को दूर करने वाले हैं। (मैं एक मिनट उनको पास जाके आता हूं।) इनमें सबको जो असेंबली लड़ रहे हैं उनको एमएलए बनाइए और जो पार्लियामेंट लड़ रहे हैं उनको एमपी बनाइए और आप देखिए आपके देखते देखते बदलाव साफ साफ नजर आना शुरू हो जाएगा।

|

साथियों,

BJD की सरकार ने किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। यहां धान किसानों को अपना MSP तक नहीं मिलता। यहां धान मंडी घोटाला होता है। किसान का बहुत बड़ा हिस्सा कटनी-छटनी में चला जाता है। 2200 रुपए के आसपास का MSP तय है। लेकिन लोग बताते हैं कि 1600-1700 रुपए ही किसानों को मिल पाते हैं। 500-600 रुपया कट। इसलिए अब ओडिशा भाजपा ने बहुत बड़ी घोषणा की है। उड़ीसा भाजपा ने कहा है, आप एक-एक किसान को बताएंगे, एक-एक किसान को बताएंगे, जरा हाथ ऊपर करके बताइए तो मैं बोलूं। एक-एक किसान को बताएंगे, हर किसान को समझाएंगे। बीजेपी ने क्या वादा किया है? बीजेपी ने कहा है कि धान किसानों के पास से 3100 रुपये का यानि जो 1500-1600 है उसके सामने 3100 का एमएसपी धान किसानों को मिलेगा भाइयों। डबल हो जाएगा। यह किसानों को बताओगे अगर किसानों को नहीं बताओगे वो तो फिर जैसे जीता है वैसा जीता रहेगा। तो इतना काम कर दोगे ना भुवनेश्वर में सरकार बन जाएगी। और उनको यह भी बता दीजिए कि मोदी की गारंटी है कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद जैसा ही आपका धान लेंगे 48 घंटे में 48 घंटे में आपके खाते में सीधा पैसा जमा हो जाएगा। देखिए आपने यहां उड़ीसा के बगल में छत्तीसगढ़ है। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा ने गारंटी दी थी और पहले 30 दिन में ही यह गारंटी पूरी कर दी। यहां के किसानों को छोटे-छोटे खर्चों के लिए चिंता ना करनी पड़े इस पर भी भाजपा का ध्यान है। बलांगीर के करीब ढाई लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के साढ़े 500 करोड़ रुपए मिले हैं। मोदी कटहल-प्याज़ जैसी सब्जियां उगाने वाले किसानों की भी चिंता कर रहा है। हम पूरे देश में प्याज़ जैसी सब्जियों के लिए कोल्ड स्टोरेज के क्लस्टर बनाने वाले हैं। इसका फायदा यहां के सब्जी किसानों को होगा।

साथियों,

यहां बीजेडी की सरकार ने सिंचाई परियोजनाओं में भी घोटाला किया है। कितनी ही परियोजनाएं यहां दशकों से लटकी हुई हैं। बीजेडी सरकार यहां ना तो सिंचाई का पानी दे रही है और ना ही रोजगार। ओडिशा की जनता कब तक ऐसी जिंदगी जीती रहेगी? आपकी जिंदगी में बदलाव लाने की गारंटी मोदी देता है। हम सिंचाई का पानी भी देंगे, हम रोजगार के अवसर भी देंगे। यहां के कपास किसानों की मुश्किलें कम करने के लिए भी भाजपा सरकार पूरा प्रयास करेगी।

भाइयों और बहनों,

जब तक यहां BJD की भ्रष्टाचारी सरकार होगी, तबतक लाभार्थियों को पूरा हक नहीं मिल पाएगा। एक परिवार को जो कुछ चाहिए, वो मोदी उपलब्ध कराने में जुटा है। पक्का घर, शौचालय, बिजली, गैस सिलेंडर, नल और नल में जल, ये मोदी की योजनाएं हैं। अब मुफ्त चावल भी दिया जा रहा है। बलांगीर में करीब दो लाख परिवार ऐसे हैं, जिनको पक्के घर, मुफ्त बिजली कनेक्शन और नल कनेक्शन मिले हैं। ये तब है जब यहां BJD सरकार, इन योजनाओं में लूट-खसूट करती है। यहां भाजपा सरकार बनेगी, तो हर लाभार्थी को पूरा लाभ मिलेगा।

|

साथियों,

भाजपा सरकार के प्रयासों से पिछले 10 साल में, 10 करोड़ बहनें, ये आंकड़ा बहुत बड़ा है, 10 करोड़ बहनें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। मोदी ने इन समूहों से जुड़ी तीन करोड़ बहनों को, मेरी माताएं-बहनें यहां बैठी हैं। मोदी का लक्ष्य है, मुझे तीसरी बार सरकार बनाने के बाद तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है। इस देश में गांव में तीन करोड़ लखपति दीदी बन जाए ना तो पूरी इकोनॉमी बदल जाएगी भाइयों बहनों। यह काम करना है। भाजपा सरकार होम स्टे के निर्माण के लिए भी, क्योंकि उड़ीसा में टूरिज्म की बहुत संभावना है। होम स्टे टूरिज्म के लिए बहुत उपयोगी बिजनेस हो गया है। जो मां-बहनें होम स्टे की व्यवस्था खड़ी करना चाहते हैं, ऐसी महिलाओं को भाजपा सरकार मदद करने को तैयार है। उड़ीसा भाजपा ने यहां की बहनों के लिए सुभद्रा योजना बनाने की भी घोषणा की है। महिलाओं को इससे बहुत मदद मिलेगी। यह योजना उनका बड़ा संबल बनेगी। महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद से यह गारंटी भी पूरी की जाएगी। मोदी सरकार पहले ही माता बहनों के लिए पोषण अभियान चला रही है गर्भावस्था के दौरान हर बैंक के खाते में हर बहन के खाते में मैं दिल्ली से 6000 भेजता हूं लेकिन ये पैसे उड़ीसा की मेरी बहनों को मिल नहीं पाते क्योंकि उड़ीसा सरकार ने यहां इस योजना पर लोग रोक लगा रखी है, बताओ। अब गरीब माताओं-बहनों की सेवा भी ना करने दे ऐसी सरकार की कोई जरूरत है क्या। यहां की सरकार को आपकी कोई परवाह नहीं है। ऐसी सरकार को जाना चाहिए कि नहीं जाना चाहिए। सबके सब बताओ तो पता चलेगा मुझे। ऐसी सरकार जानी चाहिए, ऐसी सरकार जानी चाहिए, ऐसी सरकार जानी चाहिए?

साथियों,

यहां ओडिशा में डबल इंजन की सरकार पक्की है। लेकिन इसके लिए लोकसभा हो या विधानसभा, आपका एक-एक वोट कमल के निशान पर भाजपा को मिलना चाहिए। आपका हर वोट जब आप इनको वोट देंगे ना, एमएलए को वोट देंगे, एमपी को वोट देंगे, कमल पर बटन दबाए ना तो वोट सीधा सीधा मोदी के खाते में जमा हो जाएगा और वह मोदी की ताकत बढ़ा देगा, मोदी को मजबूत करेगा। तो आप कमल को वोट करेंगे, ज्यादा से ज्यादा मतदान कराएंगे। घर-घर जाएंगे, सुबह 10 बजे के पहले मतदान हो जाएगा। पहले मतदान फिर जलपान यह मंत्र काम करेगा। जब तक मतदान नहीं करेंगे, जलपान नहीं करेंगे, यह संकल्प ले सकते हैं। अच्छा मेरा एक काम करेंगे? क्यों भाई चुनाव में तो सब हुं कर रहे हो। मोदी जब कह रहा है मेरा काम करोगे तो चुप हो गए। अरे मेरा काम करोगे, जरा दोनों हाथ ऊपर करके बताओ, करोगे।0 जरा दोनों हाथ ऊपर करके बताइए करोगे, पक्का करोगे। अच्छा देखिए यहां से ज्यादा से ज्यादा परिवारों को जाकर के मिलिए और परिवारों को मिलकर के कहिए कि मोदी ने आपको मोदी ने आपको जय जोहार कहा है, जय जगन्नाथ कहा है। मेरा जय जगन्नाथ पहुंचा दोगे। हर परिवार में पहुंचा दोगे, मेरे नाम से पहुंचाना होगा पहुंचाओ?

बोलिए मेरे साथ भारत माता की।

भारत माता की।

भारत माता की।

बहुत-बहुत धन्यवाद

Explore More
हर भारतीय का खून खौल रहा है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

हर भारतीय का खून खौल रहा है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
26th global award: PM Modi conferred Brazil's highest honour — ‘Grand Collar of National Order of Southern Cross’

Media Coverage

26th global award: PM Modi conferred Brazil's highest honour — ‘Grand Collar of National Order of Southern Cross’
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिले सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान और वैश्विक पुरस्कारों की सूची
July 09, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कई देशों द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। ये सभी सम्मान पीएम मोदी के नेतृत्व और दूरदृष्टि का प्रतिबिंब हैं जिसने वैश्विक मंच पर भारत के उदय को मजबूत किया है। यह दुनिया भर के देशों के साथ भारत के बढ़ते संबंधों को भी दर्शाता है।

आइए, एक नजर डालते हैं पिछले 7 वर्षों में पीएम मोदी को दिए गए पुरस्कारों पर।

विभिन्न देशों द्वारा प्रदान किए जाने वाले पुरस्कार:

1.अप्रैल 2016 में सऊदी अरब की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान- 'किंग अब्दुलअजीज सैश' से सम्मानित किया गया था। किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज ने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से पीएम मोदी को सम्मानित किया।

|

2. उसी वर्ष, प्रधानमंत्री मोदी को अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

|

3. वर्ष 2018 में जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिलिस्तीन की ऐतिहासिक यात्रा की, तो उन्हें 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला फिलिस्तीन का सर्वोच्च सम्मान है।

|

4. प्रधानमंत्री मोदी को 2019 में 'ऑर्डर ऑफ जायद' पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

|

5. रूस ने 2019 में प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' से सम्मानित करने की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने यह सम्मान जुलाई 2024 में अपनी मॉस्को यात्रा के दौरान प्राप्त किया।

6. 2019 में मालदीव ने विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला अपना सर्वोच्च सम्मान 'निशान इज्जुद्दीन' से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्मानित किया।

|

7. पीएम मोदी को 2019 में 'द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां' अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बहरीन द्वारा प्रदान किया गया था।

|

8. 2020 में पीएम मोदी को यूनाइटेड स्टेट आर्म्ड फोर्सेस अवार्ड 'लीजन ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया गया, जो उत्कृष्ट सेवाओं और उपलब्धियों के प्रदर्शन में असाधारण मेधावी आचरण के लिए अमेरिकी सरकार द्वारा दिया जाता है।

9. भूटान ने दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री मोदी को, सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने मार्च 2024 में, भूटान यात्रा के दौरान यह पुरस्कार ग्रहण किया।

|

10. 2023 में पापुआ न्यू गिनी की यात्रा के दौरान पीएम मोदी को पलाऊ गणराज्य के राष्ट्रपति सुरंगेल एस व्हिप्स जूनियर द्वारा एबाक्ल अवॉर्ड (Ebakl Award) से सम्मानित किया गया।

|

11. पीएम नरेन्द्र मोदी को उनके वैश्विक नेतृत्व के लिए फिजी के सर्वोच्च सम्मान, कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से भी सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार फिजी के प्रधानमंत्री सित्विनी राबुका द्वारा प्रदान किया गया।

|

12. पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर-जनरल सर बॉब डाडे ने पीएम मोदी को ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू से सम्मानित किया। यह पापुआ न्यू गिनी का सर्वोच्च सम्मान है।

|

13. मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने जून 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ नाइल' से सम्मानित किया।

|

 14. 13 जुलाई 2023 को पीएम मोदी को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।

|

 15. 25 अगस्त 2023 को ग्रीस की राष्ट्रपति कतेरीना सकेलारोपोलू ने पीएम मोदी को 'द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया।

|

16. डोमिनिका ने पीएम मोदी को ‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया। यह सम्मान पीएम मोदी को नवंबर 2024 में उनकी गुयाना यात्रा के दौरान डोमिनिका की राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन द्वारा प्रदान किया गया।

|

17. नाइजीरिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नवंबर 2024 में उनकी यात्रा के दौरान 'द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर' से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू द्वारा प्रदान किया गया।

|

18. गुयाना ने पीएम मोदी को नवंबर 2024 में उनकी यात्रा के दौरान 'ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस' से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली ने प्रदान किया।

|

19. बारबाडोस की पीएम मिया अमोर मोटली ने नवंबर 2024 में प्रधानमंत्री की गुयाना यात्रा के दौरान पीएम मोदी को ‘ऑनररी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस अवॉर्ड’ से सम्मानित करने के अपने सरकार के निर्णय की घोषणा की।

|

20. दिसंबर 2024 में, पीएम मोदी को कुवैत के महामहिम अमीर, शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल सबा द्वारा ‘मुबारक अल-कबीर ऑर्डर’ से सम्मानित किया गया।

|

21. मार्च 2025 में पीएम मोदी की मॉरीशस यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति धरमबीर गोकुल ने पीएम मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन' से सम्मानित किया।

|

22. अप्रैल 2025 में पीएम मोदी की श्रीलंका यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पीएम मोदी को श्रीलंका के सर्वोच्च सम्मान 'श्रीलंका मित्र विभूषण' अवार्ड से सम्मानित किया।

|

23) पीएम मोदी को जून 2025 में उनकी साइप्रस यात्रा के दौरान 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस द्वारा प्रदान किया गया।

|

24) पीएम मोदी को जुलाई 2025 के दौरे पर ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने पीएम मोदी को यह सम्मान प्रदान किया।

|

25) पीएम मोदी को जुलाई 2025 में अपनी यात्रा के दौरान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू ने पीएम मोदी को यह सम्मान प्रदान किया।

|

26) पीएम मोदी को जुलाई 2025 में ब्राजील दौरे पर, ‘द ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति लूला ने पीएम मोदी को यह सम्मान प्रदान किया।

|

सर्वोच्च नागरिक सम्मानों के अलावा, पीएम मोदी को दुनिया भर के प्रतिष्ठित संगठनों द्वारा कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है।

1. सियोल शांति पुरस्कार : यह सियोल पीस प्राइज कल्चरल फाउंडेशन द्वारा उन व्यक्तियों को द्विवार्षिक रूप से सम्मानित किया जाता है जिन्होंने मानव जाति के सदभाव, राष्ट्रों के बीच सुलह और विश्व शांति में योगदान के माध्यम से अपनी पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री मोदी को 2018 में इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

|

2. संयुक्त राष्ट्र चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड : यह संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान है। 2018 में संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक मंच पर साहसिक पर्यावरण नेतृत्व के लिए पीएम मोदी सम्मानित किया।

|

3. 2019 में प्रथम फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवार्ड से प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष किसी राष्ट्र के नेता को दिया जाता है। पुरस्कार के प्रशस्ति पत्र में कहा गया कि पीएम मोदी को उनके "राष्ट्र के लिए उत्कृष्ट नेतृत्व" के लिए चुना गया।

|

4. पीएम मोदी को स्वच्छ भारत अभियान के लिए 2019 में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा 'ग्लोबल गोलकीपर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी ने यह पुरस्कार उन भारतीयों को समर्पित किया जिन्होंने स्वच्छ भारत अभियान को 'जन-आंदोलन' में बदल दिया और अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

|

5. 2021 में कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स CERA द्वारा ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवार्ड पीएम मोदी को दिया गया था। यह पुरस्कार वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के भविष्य के प्रति नेतृत्व की प्रतिबद्धता को मान्यता देता है।