Quoteप्रधानमंत्री श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे
Quoteप्रधानमंत्री रघुबीर मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे
Quoteप्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अरविंद भाई मफतलाल के शताब्दी जन्म वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे
Quoteप्रधानमंत्री तुलसी पीठ भी जाएंगे; कांच मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 27 अक्टूबर 2023 को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे।

प्रधानमंत्री अपराह्न लगभग 1:45 बजे सतना जिले के चित्रकूट पहुंचेंगे और श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट में आयोजित किए जाने वाले कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री रघुबीर मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे; श्री राम संस्कृत महाविद्यालय जाएंगे; स्वर्गीय श्री अरविंद भाई मफतलाल की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और जानकीकुंड चिकित्सालय की नई शाखा या प्रकोष्‍ठ का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री इसके साथ ही स्वर्गीय श्री अरविंद भाई मफतलाल के शताब्दी जन्म वर्ष समारोह के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की स्थापना वर्ष 1968 में परम पूज्य रणछोड़दासजी महाराज ने की थी। परम पूज्य रणछोड़दासजी महाराज से श्री अरविंद भाई मफतलाल अत्‍यंत प्रेरित थे और उन्होंने ट्रस्ट की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

श्री अरविंद भाई मफतलाल देश की आजादी के बाद भारत के अग्रणी उद्यमियों में से एक थे, जिन्होंने देश की विकास गाथा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

प्रधानमंत्री अपने चित्रकूट दौरे के दौरान तुलसी पीठ भी जाएंगे। प्रधानमंत्री अपराह्न लगभग 3:15 बजे कांच मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री तुलसी पीठ के जगद्गुरु रामानंदाचार्य का आशीर्वाद लेंगे और एक सार्वजनिक समारोह में भाग लेंगे, जहां वह तीन पुस्तकों यथा ‘अष्टाध्यायी भाष्य’, ‘रामानंदाचार्य चरितम’ और ‘भगवान श्री कृष्ण की राष्ट्रलीला’ का विमोचन करेंगे।

मध्य प्रदेश के चित्रकूट में तुलसी पीठ एक अत्‍यंत महत्वपूर्ण धार्मिक और सामाजिक सेवा संस्थान है। इसकी स्थापना जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने वर्ष 1987 में की थी। तुलसी पीठ हिंदू धार्मिक साहित्य के प्रमुख प्रकाशकों में से एक है।

  • krishangopal sharma Bjp January 15, 2025

    नमो नमो 🙏 जय भाजपा 🙏🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹
  • krishangopal sharma Bjp January 15, 2025

    नमो नमो 🙏 जय भाजपा 🙏🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌹
  • krishangopal sharma Bjp January 15, 2025

    नमो नमो 🙏 जय भाजपा 🙏🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌹🌷
  • अविनाश सिंह December 29, 2023

    nyc
  • dr shashi prabha verma December 28, 2023

    नया भारत
  • huma khan December 17, 2023

    🙏🙏
  • SADHU KIRANKUMAR SRIKAKULAM DISTRICT BJP VICE PRESIDENT December 17, 2023

    JAYAHO MODIJI 🙏🙏 JAI BJP...🚩🚩🚩 From: SADHU KIRANKUMAR SRIKAKULAM DISTRICT BJP ViCE - PRESIDENT SRIKAKULAM. A.P
  • Mala Vijhani December 06, 2023

    Jai Hind Jai Bharat!
  • Mahendra singh Solanki Loksabha Sansad Dewas Shajapur mp November 09, 2023

    Jay shree Ram
  • Umakant Mishra October 28, 2023

    namo namo
Explore More
140 करोड़ देशवासियों का भाग्‍य बदलने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

140 करोड़ देशवासियों का भाग्‍य बदलने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी
Over 28 lakh companies registered in India: Govt data

Media Coverage

Over 28 lakh companies registered in India: Govt data
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
February 19, 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को आज उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री मोदी ने एक्स पर लिखा;

“मैं छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी वीरता और दूरदर्शी नेतृत्व ने स्वराज की नींव रखी, पीढ़ियों को साहस और न्याय के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। वह हमें एक मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।”

“छत्रपति शिवाजी महाराज यांच्या जयंतीनिमित्त मी त्यंना ब्याज करतो।

त्यांच्या मापाने और दूरदर्शन नेतृत्व करने वाले स्वराजयाची पयाभरानी केली, जमुळे अनेक पिद्यंना गंभीरता और न्यायाची मूल्य जापान्याची प्रेरणा मिळली. ते आपल्याला एक बलशाली, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत घ्वन्यासाथी प्रेरणा देत आहेत।”