Quoteप्रधानमंत्री नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में बनने वाले राष्ट्रीय संग्रहालय के वर्चुअल वॉकथ्रू का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 18 मई को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में सुबह 10:30 बजे अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो 2023 का उद्घाटन करेंगे।

आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में 47वें अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (आईएमडी) का जश्न मनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष के लिए अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का विषय 'संग्रहालय, स्थिरता और कल्याण' है। संग्रहालय एक्सपो को संग्रहालय पेशेवरों के साथ संग्रहालयों पर एक समग्र बातचीत शुरू करने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि वे भारत की सांस्कृतिक कूटनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सांस्कृतिक केंद्रों के रूप में विकसित हो सकें।

कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक में आगामी राष्ट्रीय संग्रहालय के एक वर्चुअल वॉकथ्रू का उद्घाटन करेंगे। यह संग्रहालय भारत के अतीत से संबंधित उन ऐतिहासिक घटनाओं, व्यक्तित्वों, विचारों और उपलब्धियों को उजागर करने और प्रदर्शित करने का एक व्यापक प्रयास है, जिन्होंने भारत के वर्तमान के निर्माण में योगदान दिया है।

प्रधानमंत्री अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो के शुभंकर, ग्राफिक नोवेल - संग्रहालय में एक दिन, भारतीय संग्रहालयों की निर्देशिका, कर्तव्य पथ के पॉकेट मानचित्र और संग्रहालय कार्ड का भी विमोचन करेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो का शुभंकर चेन्नापट्टनम कला शैली में लकड़ी से बनी डांसिंग गर्ल का समकालीन वर्जन है। द ग्राफिक नॉवेल राष्ट्रीय संग्रहालय में आने वाले बच्चों के एक समूह को चित्रित करता है, जहां वे संग्रहालय में उपलब्ध करियर के विभिन्न अवसरों के बारे में सीखते हैं। भारतीय संग्रहालय की निर्देशिका भारतीय संग्रहालयों का एक व्यापक सर्वेक्षण है। कर्तव्य पथ का पॉकेट मैप विभिन्न सांस्कृतिक स्थानों और संस्थानों पर प्रकाश डालता है और यह प्रतिष्ठित मार्गों के इतिहास के बारे में भी बताता है। संग्रहालय कार्ड देश भर में प्रतिष्ठित संग्रहालयों के सचित्र अग्रभागों के साथ 75 कार्डों का एक सेट है। यह सभी उम्र के लोगों के लिए संग्रहालयों से परिचित कराने का एक अभिनव तरीका है। प्रत्येक कार्ड में संग्रहालयों की संक्षिप्त जानकारी शामिल होती है।

कार्यक्रम में दुनिया भर के सांस्कृतिक केंद्रों और संग्रहालयों से अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे।

  • Amit Jha June 26, 2023

    🙏🏼🇮🇳
  • Rakesh Singh May 19, 2023

    जय हिन्द जय भारत वंदेमातरम 🙏🏻
  • Babaji Namdeo Palve May 17, 2023

    जय हिंद जय भारत
  • Deepa bhatt May 17, 2023

    वंदे मातरम जय हिंद जय भारत
  • Rakesh Sahu May 17, 2023

    मारे भी मदद कर दीजिए गरीब का भला होगा आपका मोदी सरकार जी आपका रिक्वेस्ट कर रहे हैं हम बहुत अच्छी तरह से कुछ हमारे भी मदद करती हम बिहार से बोल रहे हैं सिर खड़िया मधुबनी जिला तो रापटगंज से जयपुर सभी विजय गंगारिया पोस्ट ऑफिस पेट्रोल राकेश कुमार साहू बाप के नाम राम उत्सव हमारी भी मदद कर दीजिए पैसा के घर
  • Tribhuwan Kumar Tiwari May 17, 2023

    वंदेमातरम सादर प्रणाम सर सादर त्रिभुवन कुमार तिवारी पूर्व सभासद लोहिया नगर वार्ड पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा लखनऊ महानगर उप्र भारत
  • CHOWKIDAR KALYAN HALDER May 17, 2023

    great seeing this
  • Suresh Kashyap May 17, 2023

    नमो नमो
  • PRATAP SINGH May 17, 2023

    🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 भारत माता कि जय। 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
  • Vunnava Lalitha May 17, 2023

    स्वस्थ रहो खुश रहो
Explore More
140 करोड़ देशवासियों का भाग्‍य बदलने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

140 करोड़ देशवासियों का भाग्‍य बदलने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी
Khadi products witnessed sale of Rs 12.02 cr at Maha Kumbh: KVIC chairman

Media Coverage

Khadi products witnessed sale of Rs 12.02 cr at Maha Kumbh: KVIC chairman
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 9 मार्च 2025
March 09, 2025

Appreciation for PM Modi’s Efforts Ensuring More Opportunities for All