राष्ट्रपति मैक्रों,

महानुभाव,

नमस्कार!

मैं महासागरों के लिए इस महत्वपूर्ण वैश्विक पहल पर राष्ट्रपति मैक्रों को बधाई देता हूं।

भारत हमेशा से एक समुद्री सभ्यता रही है।

हमारे प्राचीन ग्रंथ और साहित्य समुद्री जीवन समेत महासागरों के उपहारों का वर्णन करते हैं।

आज हमारी सुरक्षा और समृद्धि महासागरों से जुड़ी हुई है।

भारत की ''भारत-प्रशांत महासागर पहल'' (इंडो-पैसिफिक ओशन इनिशिएटिव) में समुद्री संसाधनों को एक प्रमुख स्तंभ के रूप में शामिल किया गया है।

भारत, फ्रांसीसी पहल' राष्ट्रीय क्षेत्राधिकार से परे जैव-विविधता पर उच्च महत्वाकांक्षा गठबंधन' (हाई एम्बिशन कोएलिशन ऑन बायो-डाइवर्सिटी बियॉन्ड नेशनल जूरिसडिक्सन) का समर्थन करता है।

हम इस साल अंतरराष्ट्रीय संधि की उम्मीद करते हैं, जो कानूनी रूप से बाध्यकारी हो।

भारत एकल उपयोग प्लास्टिक (सिंगल यूज प्लास्टिक) को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत ने हाल ही में तटीय क्षेत्रों से प्लास्टिक और अन्य कचरे को साफ करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान चलाया है।

तीन लाख युवाओं ने लगभग 13 टन प्लास्टिक कचरा एकत्र किया।

मैंने अपनी नौसेना को इस साल समुद्र से प्लास्टिक कचरे को साफ करने के लिए 100 जहाज-दिवस का योगदान करने का भी निर्देश दिया है।

भारत को एकल उपयोग प्लास्टिक पर एक वैश्विक पहल शुरू करने के लिए फ्रांस के साथ जुड़ने में खुशी होगी।

धन्यवाद, राष्ट्रपति मैक्रों।

Explore More
140 करोड़ देशवासियों का भाग्‍य बदलने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

140 करोड़ देशवासियों का भाग्‍य बदलने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी
'India Delivers': UN Climate Chief Simon Stiell Hails India As A 'Solar Superpower'

Media Coverage

'India Delivers': UN Climate Chief Simon Stiell Hails India As A 'Solar Superpower'
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के कारण हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया
February 16, 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के कारण हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा;

“नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारीगण इस भगदड़ से प्रभावित हुए सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं।”