Quoteप्रधानमंत्री ने चाय की दुकान की मालिक सुश्री मोना से बात की, जो कि चंडीगढ़ की एक ट्रांसजेंडर वीबीएसवाई लाभार्थी हैं
Quote"सरकार की सबका साथ - सबका विकास की भावना समाज के हर वर्ग तक पहुंच गई है: प्रधानमंत्री"

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा (वीबीएसवाई) के लाभार्थियों से बात की। सरकार की प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति हासिल करने के लिए देश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

चंडीगढ़ की एक ट्रांसजेंडर वीबीएसवाई लाभार्थी सुश्री मोना, जो मूल रूप से रांची, झारखंड की रहने वाली हैं, उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि चंडीगढ़ में वे एक टी स्टॉल की मालिक हैं जो शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक चलती है।

प्रधानमंत्री के पूछने पर सुश्री मोना ने बताया कि उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से 10,000 रुपये का ऋण लिया, जिससे चाय की दुकान स्थापित करने में मदद मिली। सुश्री मोना ने कहा कि नगर निगम का एक कॉल आया था जिसमें ऋण की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गई थी। सुश्री मोना की चाय की दुकान पर अधिकतम लेनदेन यूपीआई के माध्यम से होता है, यह ज्ञात होने पर श्री मोदी ने पूछा कि क्या बैंक अतिरिक्त ऋण के लिए उनसे संपर्क करते हैं। सुश्री मोना ने बताया कि उन्हें बाद के क्रमशः 20,000 रुपये और 50,000 रुपये के ऋण दिए गए। प्रधानमंत्री ने इस बात पर अत्यधिक संतोष व्यक्त किया कि सुश्री मोना शून्य ब्याज के साथ तीसरे चरण में आगे बढ़ी हैं।

प्रधानमंत्री ने ऐसे सरकारी लाभों का फायदा उठाने के लिए ट्रांसजेंडर समाज के अधिक लोगों को प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया। श्री मोदी ने सरकार की सबका साथ सबका विकास की भावना का उल्लेख किया जिसके अंतर्गत विकास समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि सुश्री मोना के प्रयासों और प्रगति के संबंध में सरकार के प्रयास सही दिशा में जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने असम रेलवे स्टेशन पर सभी दुकानों का संचालन ट्रांसजेंडर समाज के लोगों को सौंपने के रेलवे के फैसले के बारे में बताया कि वहां कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने सुश्री मोना को उनकी इस तरक्की के लिए बधाई दी।

  • MANOJ kr ORAON February 12, 2024

    🙏
  • Rajni Gupta Parshad February 12, 2024

    जय हो
  • Abhishek Wakhare February 11, 2024

    फिर एक बार मोदी सरकार
  • Dhajendra Khari February 10, 2024

    Modi sarkar fir ek baar
  • Dipak Dwebedi February 07, 2024

    राम हमारे गौरव के प्रतिमान हैं राम हमारे भारत की पहचान हैं राम हमारे घट-घट के भगवान हैं राम हमारी पूजा हैं अरमान हैं राम हमारे अंतरमन के प्राण हैं

  • Dr Guinness Madasamy January 24, 2024

    BJP seats in 2024 lok sabha election(My own Prediction ) Again NaMo for New Bharat! AP-10, Bihar -30,Gujarat-26,Haryana -5,Karnataka -25,MP-29, Maharashtra -30, Punjab-10, Rajasthan -20,UP-80,West Bengal-30, Delhi-5, Assam- 10, Chhattisgarh-10, Goa-2, HP-4, Jharkhand-14, J&K-6, Orissa -20,Tamilnadu-5
Explore More
140 करोड़ देशवासियों का भाग्‍य बदलने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

140 करोड़ देशवासियों का भाग्‍य बदलने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी
Artificial intelligence & India: The Modi model of technology diffusion

Media Coverage

Artificial intelligence & India: The Modi model of technology diffusion
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई
March 22, 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जल संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई है। मानव सभ्यता में जल की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए उन्होंने भावी पीढ़ियों के लिए इस अमूल्य संसाधन की सुरक्षा के लिए सामूहिक कार्रवाई का आग्रह किया।

श्री मोदी ने एक्स पर लिखा;

"विश्व जल दिवस पर, हम जल संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता दोहराते हैं। जल सभ्यताओं की जीवन रेखा रहा है और इसलिए भावी पीढ़ियों के लिए इसे संरक्षित करना अधिक महत्वपूर्ण है!"