प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम में हिमस्खलन हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कियाः

“सिक्किम में हुए हिमस्खलन से व्यथित हूं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपनों को खोया है। मुझे उम्मीद है कि घायल लोग जल्द ही ठीक हो जाएंगे। बचाव अभियान जारी है और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है : प्रधानमंत्री”

प्रधानमंत्री ने 100 गीगावाट सौर पीवी मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता हासिल करने में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की सफलता और स्वच्छ ऊर्जा को लोकप्रिय बनाने के प्रयासों की सराहना की
August 13, 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 100 गीगावाट सौर पीवी मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता हासिल करने के लिए भारत की सराहना की और इसे आत्मनिर्भरता तथा स्वच्छ ऊर्जा को लोकप्रिय बनाने के प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी द्वारा एक्स पर लिखे गए पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा:

"यह आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है! यह भारत की विनिर्माण क्षमताओं की सफलता और स्वच्छ ऊर्जा को लोकप्रिय बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को दर्शाता है।"