भाजपा का संकल्प-पत्र, महाराष्ट्र के सर्वांगीण विकास के ठोस वादों से लैस है: चिमूर में पीएम मोदी
महाराष्ट्र का तेज विकास, अघाड़ी वालों के बस की बात नहीं: चिमूर में पीएम मोदी
कांग्रेस देश के गरीबों और वंचितों को संविधान से मिले अधिकारों को खत्म करना चाहती है: सोलापुर, महाराष्ट्र में पीएम मोदी
लोगों को लगातार समस्याओं में उलझाए रखना; कांग्रेस की कार्यशैली: सोलापुर, महाराष्ट्र में पीएम मोदी
पुणे ने हमेशा बीजेपी के विचार और विजन का समर्थन किया है: पीएम मोदी
छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती पर औरंगजेब का गुणगान करते हैं कांग्रेस और उसके साथी: पुणे में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र में मंगलवार को तीन जनसभाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विदेशी मानसिकता की गुलाम कांग्रेस महाराष्ट्र की महान संस्कृति और गौरव से नफरत करती है। कांग्रेस और उसके साथी दल एक तरफ औरंगजेब की शान में कसीदे पढ़ते हैं, वहीं दूसरी तरफ छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती का अपमान करते हैं। स्वतंत्रता संग्राम सैनानी वीर सावरकर और बालासाहेब ठाकरे की सराहना करने में तो इनके मुंह पर ताले लग जाते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जब भी महाराष्ट्र में महा-अघाड़ी सरकार रही है, इसने विकास के रास्ते में रोड़े ही अटकाए हैं। महाअघाड़ी वाले जिस गाड़ी में चल रहे हैं, उसमें ना तो ब्रेक है और ना ही यह पता है कि इसे चलाएगा कौन? वहीं महायुति की सरकार है जिसने महज ढाई साल में ही महाराष्ट्र में विकास को पटरी पर ला दिया है। अब इस राज्य में और तेज विकास के लिए अगले पांच साल के लिए महायुति सरकार ही जरूरी है।

पीएम मोदी ने चिमूर की पहली जनसभा में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश पर दशकों तक राज किया। लेकिन इनकी सोच समस्याओं को बनाए रखने तक ही सीमित रही। कांग्रेस की इसी सोच ने किसानों को भी बदहाल बनाए रखा, जिसके लिए हमारे किसान भाई-बहन कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने किसानों की सिंचाई की समस्या को दूर करने पर फोकस किया। हमारे प्रयासों से कई गांवों का जलस्तर बढ़ा है। महायुति सरकार ने किसानों के बिजली बिल माफ कर दिए हैं। बड़ी संख्या में सिंचाई के पंपों को सोलर पंप में बदला जा रहा है। हमारी सरकार गन्ना किसानों के लिए भी लगातार पूरे देश में काम कर रही है। हम इथेनॉल इकोनॉमी के माध्यम से गन्ना किसानों के लिए आय के नए अवसर पैदा कर रहे हैं।

नारीशक्ति का वंदन करते हुए पीएम ने कहा कि आज महाराष्ट्र के विकास अभियान की सारथी अगर कोई है, तो वो इस राज्य की महिलाएं हैं। इसीलिए, महायुति सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही है। माझी लाडकी बहिण योजना सबकी जुबान पर है, ये महिलाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सबसे बड़ा उदाहरण है। लेकिन आपने देखा होगा कि सरकार ने महिलाओं के हाथ में पैसा दिया, तो अघाड़ी वाले इसके विरोध में उतर आए! इसके लिए ये लोग कोर्ट तक चले गए! पीएम ने कहा कि जब महिलाओं के हाथ में पैसे आते हैं, तो उसका कितना असर होता है, ये इस बार दीवाली में देखने को मिला। माताओं-बहनों ने खुलकर खरीददारी की। इससे अर्थव्यवस्था को ताकत मिली। आज पीएम आवास योजना के तहत मिलने वाले घर महिलाओं के नाम हो रहे हैं। मुद्रा योजना की सबसे बड़ी लाभार्थी हमारी माताएं-बहनें बन रही हैं।

सोलापुर की जनसभा में महाराष्ट्र भाजपा के संकल्प पत्र की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बहुत शानदार है। इसमें हर वर्ग के कल्याण और राज्य के विकास का संकल्प समाहित है। वह चाहे AI यूनिवर्सिटी हो या वाटर ग्रिड प्रोजेक्ट। वह चाहे हर घर पाइप से पानी हो या डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ाना हो, इसमें महाराष्ट्र के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए बहुत कुछ है। यह संकल्प पत्र, अगले 5 साल के लिए महाराष्ट्र के विकास की गारंटी बनेगा। उन्होंने कहा कि महायुति के साथ-साथ केंद्र में NDA की सरकार है, यानी महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार और विकास की डबल रफ्तार! आज महाराष्ट्र देश का वो राज्य है, जहां सबसे ज्यादा विदेशी निवेश हो रहा है। महाराष्ट्र का तेज विकास, अघाड़ी वालों के बस की बात नहीं है। क्योंकि अघाड़ी वालों ने केवल विकास पर ब्रेक लगाने में ही पीएचडी की है।

नक्सलवाद का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे चंद्रपुर के इस क्षेत्र ने दशकों तक इसका दंश झेला है। नक्सलवाद के कुचक्र में कितने ही युवाओं का जीवन बर्बाद हुआ। औद्योगिक विकास की संभावनाओं ने भी दम तोड़ दिया। कांग्रेस और उसके साथियों ने आपको यही दिया। यह तो हमारी सरकार है जिसने नक्सलवाद पर लगाम लगाई है। अब इस क्षेत्र में विकास से नित-नए अवसर बन रहे हैं। ये भी हमारी ही सरकार है जिसने दुनिया भर में मशहूर चंद्रपुर के बैम्बू से जुड़े दशकों पुराने नियम को बदला, जिससे आपके लिए बैम्बू की खेती करना आसान हुआ। गढ़चिरौली और चंद्रपुर में बांस शिल्पकारों की स्किल ट्रेनिंग पर भी हमारी सरकार जोर दे रही है। इस क्षेत्र में नक्सलवाद फिर ना हावी हो जाए, इसके लिए आपको कांग्रेस और उसके साथियों को यहां फटकने भी नहीं देना है।

पुणे की अपनी तीसरी जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज महाराष्ट्र के लोग कांग्रेस की करतूतों का काला चिट्ठा पड़ोसी राज्य कर्नाटक में देख रहे हैं। कर्नाटक में कांग्रेस ने झूठ का टेप रिकॉर्डर बजाकर वोट मांगे और हवा-हवाई वादे किए! सरकार बनी, तो कांग्रेस ने हाथ खड़े कर दिए। अब वादे पूरे करने की जगह कांग्रेस ने जनता से वसूली अभियान चलाया हुआ है। अगर हमें महाराष्ट्र को बचाना है, तो कांग्रेस नाम की इस आफत को दूर ही रखना होगा! उन्होंने कहा कि पूरा देश इन दिनों कांग्रेस का एक और विश्वासघात देख रहा है। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आर्टिकल-370 फिर से लागू करने का प्रस्ताव पास किया है। बीजेपी ने उसे खत्म करके कश्मीर में तिरंगा लहराया और कश्मीर में शांति बहाली की। अलगाववादियों के मंसूबों को नाकाम किया। लेकिन कांग्रेस फिर से आर्टिकल-370 की बहाली को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। लेकिन अब जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल-370 की वापसी को महाराष्ट्र सहित पूरे देश का कोई भी देशभक्त स्वीकार नहीं कर सकता।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि बीते 10 वर्षों में भाजपा-NDA सरकार ने हमेशा गरीब कल्याण के साथ-साथ मध्यम वर्ग को भी प्राथमिकता दी है। हम मिडिल क्लास को देश की रीढ़ मानते हैं। ये मिडिल क्लास ही है, जो वेल्थ क्रिएट करने के साथ ही जेनरेट भी करता है। अगर आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है तो इसमें सबसे बड़ा योगदान हमारे मध्यम वर्ग का ही है। इसीलिए बीते 10 वर्षों में हमने मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए नई नीतियां बनाईं, नए फैसले लिए। हमारा प्रयास रहा है कि मिडिल क्लास को बीमारियों के इलाज पर कम से कम खर्च करना पड़े। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों को तो पक्के घर बनाकर दे ही रही है, मिडिल क्लास के घरों के लिए भी सब्सिडी दे रही है। उन्होंने कहा कि हाल में ही हमने पीएम विद्यालक्ष्मी योजना भी शुरू की है। इस स्कीम के तहत, जो भी युवा हायर एजुकेशन में एडमिशन लेना चाहता है, उसे बिना गारंटी के 10 लाख रुपए का लोन दिया जाएगा। ये लोन सस्ता भी होगा और इसमें ब्याज पर छूट भी होगी। युवाओं को इसका बहुत बड़ा फायदा होने वाला है।

In his final Pune rally, PM Modi said, "Empowering Pune requires investment, infrastructure, and industry, and we’ve focused on all three. Over the last decade, foreign investment has hit record highs, and Maharashtra has topped India’s list of preferred destinations in the past two and a half years. Pune and nearby areas are gaining a major share of this investment."

चिमूर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

सोलापुर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

पुणे का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Oman, India’s Gulf 'n' West Asia Gateway

Media Coverage

Oman, India’s Gulf 'n' West Asia Gateway
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात लेखक विनोद कुमार शुक्ल जी के निधन पर शोक व्यक्त किया
December 23, 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात लेखक और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता विनोद कुमार शुक्ल जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि हिंदी साहित्य जगत में उनके अमूल्य योगदान का सदैव समरण किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

"ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात लेखक विनोद कुमार शुक्ल जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। हिन्दी साहित्य जगत में अपने अमूल्य योगदान के लिए वे हमेशा स्मरणीय रहेंगे। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।"