Quoteमहात्मा गांधी के विचारों में वो शक्ति है जो आज की वैश्विक चुनौतियों को कम कर सकती हैं: प्रधानमंत्री मोदी
Quoteस्वच्छता हर भारतीय का स्वभाव बनना चाहिए। स्वच्छता हमारी रग-रग में, हमारे विचारों में बसना चाहिए: पीएम मोदी
Quoteभारत अहिंसा की भूमि है। यह महात्मा गांधी की धरती है: पीएम मोदी
Quoteगोभक्ति के नाम पर लोगों की हत्या किसी भी स्थिति में मंजूर नहीं: प्रधानमंत्री मोदी
Quoteआइए, हम सब एक साथ मिलकर काम करें और महात्मा गांधी के सपनों के भारत का निर्माण करें: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात में साबरमती आश्रम के शताब्दी वर्ष समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों में वह शक्ति है जो विश्व में आज की चुनौतियां का समाधान कर सकती है।

|

उन्होंने कहा कि एक समाज के रूप में, अपने इतिहास के साथ जुड़े रहना अनिवार्य है।श्रीमद् राजचंद्रजी की 150वीं जयंती पर उनके योगदान की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि उनके जीवन और विचारों पर और भी अधिक शैक्षिक शोध किए जाएं।

|

स्वच्छता के बारे में चर्चा करते हुए, श्री मोदी ने कहा कि हमें इसे एक आदत के रूप में अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ पर यह उनके लिए एक श्रद्धांजलि होगी।

|

उन्होंने विश्व भर के लोगों से साबरमती आश्रम आकर देखने का आग्रह किया।

|

गोरक्षकों के बारे में कड़ी टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “हम अहिंसा की धरती पर बसे हैं। यह महात्मा गांधी की धरती है। किसी ने भी गायों की रक्षा करने के बारे में महात्मा गांधी और आचार्य विनोबा भावे से अधिक नहीं कहा है। हां, ऐसा होना चाहिए।”

|

हालांकि उन्होंने अत्यधिक जोर देते हुए कहा कि गौ भक्ति के नाम पर लोगों की हत्या करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इसमें ऐसा कुछ नहीं है जिसका महात्मा गांधी ने समर्थन किया होता। उन्होंने कहा कि एक समाज के रूप में, हिंसा का कोई स्थान नहीं है; इस देश में किसी व्यक्ति को भी कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।

|

उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि वह महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए साथ मिलकर काम करें जिससे हमारे स्वतंत्रता सेनानी गौरवान्वित हो।

|

 

|

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
140 करोड़ देशवासियों का भाग्‍य बदलने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

140 करोड़ देशवासियों का भाग्‍य बदलने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी
India’s Average Electricity Supply Rises: 22.6 Hours In Rural Areas, 23.4 Hours in Urban Areas

Media Coverage

India’s Average Electricity Supply Rises: 22.6 Hours In Rural Areas, 23.4 Hours in Urban Areas
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
इस महिला दिवस पर, पीएम मोदी के सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रेरणादायक यात्रा दुनिया के साथ साझा करें
February 23, 2025

जिन महिलाओं ने उपलब्धियां हासिल की हैं, इनोवेशंस का नेतृत्व किया है या सार्थक प्रभाव डाला है, उन्हें अब इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी कहानियां, दुनिया के साथ साझा करने का अनूठा अवसर मिला है।

8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम सभी क्षेत्रों की महिलाओं की शक्ति, दृढ़ता और उपलब्धियों का उत्सव मनाते हैं। ‘मन की बात’ के विशेष एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक प्रेरक पहल की घोषणा की है- वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स (X और इंस्टाग्राम) एक दिन के लिए उन असाधारण महिलाओं को सौंपेंगे, जिन्होंने अपने क्षेत्रों में विशेष पहचान बनाई है।

इस पहल का हिस्सा बनें और अपनी यात्रा दुनिया के साथ साझा करें!