प्रधानमंत्री ने महालेखाकार एवं उप-महालेखाकार संगोष्ठी को संबोधित किया

|

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में महालेखाकार एवं उप-महालेखाकार संगोष्ठी को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में जो समयबद्ध और परिणाम आधारित कार्य प्रणाली विकसित हो रही है, उसमें कैग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

|

कैग द्वारा और विशेषकर कैग के क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा अधिक मेहनत से किए गए कार्यों के बल पर यह संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि समर्पित ऑडिटरों के बल पर कैग की विश्वसनीयता और मजबूती कायम हुई है। उन्होंने कहा कि इतनी पुरानी संस्था में बदलाव लाना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है।

|

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के दौर में सुधारों की बात करना अच्छा लगता है, लेकिन वास्तविक सुधार तब होता है, जब हर स्तर पर पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ सुधार लाने की तैयारी हो तथा देश की प्रत्येक सरकार एवं हर संगठन के साथ-साथ कैग भी इसमें शामिल है। उन्होंने कहा कि कैग की ऑडिट प्रक्रिया में भी बदलाव आए हैं। कैग के काम का सीधा प्रभाव शासन पर पड़ेगा। कैग की ऑडिट प्रक्रिया में बहुत अधिक समय नहीं लगना चाहिए। कैग को अपेक्षाकृत एक बेहतर कैग की ओर भी प्रगति करनी है। 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

प्रधानमंत्री ने 100 गीगावाट सौर पीवी मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता हासिल करने में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की सफलता और स्वच्छ ऊर्जा को लोकप्रिय बनाने के प्रयासों की सराहना की
August 13, 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 100 गीगावाट सौर पीवी मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता हासिल करने के लिए भारत की सराहना की और इसे आत्मनिर्भरता तथा स्वच्छ ऊर्जा को लोकप्रिय बनाने के प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी द्वारा एक्स पर लिखे गए पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा:

"यह आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है! यह भारत की विनिर्माण क्षमताओं की सफलता और स्वच्छ ऊर्जा को लोकप्रिय बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को दर्शाता है।"