Quoteउन्होंने नागरिकों से 26 फरवरी, 2023 को होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए सुझाव साझा करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर सभी रेडियो श्रोताओं, आरजे और ब्रॉडकास्टिंग इको-सिस्टम से जुड़े अन्य सभी लोगों को बधाई दी है। श्री मोदी ने नागरिकों से 26 फरवरी, 2023 को होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए अपने सुझाव साझा करने का भी आग्रह किया है।

ट्वीट की एक श्रृंखला के माध्यम से, प्रधानमंत्री ने कहा;

“विश्व रेडियो दिवस के विशेष अवसर पर सभी रेडियो श्रोताओं, आरजे और ब्रॉडकास्टिंग ईको-सिस्टम से जुड़े अन्य सभी लोगों को बधाई। रेडियो अभिनव कार्यक्रमों और मानव की रचनात्मकता को प्रदर्शित करने के माध्यम से लोगों के जीवन को उज्जवल करता रहे।”

“आज विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर मैं आप सभी को 26 तारीख को होने वाले 98वें #MannKiBaat कार्यक्रम की याद दिलाना चाहूंगा। उस कार्यक्रम के लिए अपने सुझाव साझा करें। मायगव, नमो ऐप पर लिखें या 1800-11-7800 पर डायल करके अपना संदेश रिकॉर्ड करें।”

Explore More
140 करोड़ देशवासियों का भाग्‍य बदलने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

140 करोड़ देशवासियों का भाग्‍य बदलने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी
Beyond Freebies: Modi’s economic reforms is empowering the middle class and MSMEs

Media Coverage

Beyond Freebies: Modi’s economic reforms is empowering the middle class and MSMEs
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पासला कृष्णा भारती के निधन पर शोक व्यक्त किया
March 23, 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी के आदर्शों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली एक गांधीवादी पासला कृष्णा भारती के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक भावपूर्ण संदेश में कहा;

"पासला कृष्णा भारती जी के निधन से दुखी हूँ। वह गांधीवादी मूल्यों के प्रति समर्पित थीं और उन्होंने बापू के आदर्शों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने अपने माता-पिता की विरासत को उत्कृष्ट रूप से आगे बढ़ाया, जो हमारे स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सक्रिय थे। मुझे भीमावरम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनसे मुलाकात याद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति: पीएम @नरेन्द्र मोदी”

“పసల కృష్ణ భారతి గారి మరణం ఎంతో బాధించింది . గాంధీజీ ఆదర్శాలకు తన జీవితాన్ని అంకితం చేసిన ఆమె బాపూజీ విలువలతో దేశాభివృద్ధికి కృషి చేశారు . మన దేశ స్వాతంత్ర్య పోరాటంలో పాల్గొన్న తన తల్లితండ్రుల వారసత్వాన్ని ఆమె ఎంతో గొప్పగా కొనసాగించారు . భీమవరం లో జరిగిన కార్యక్రమంలో ఆమెను కలవడం నాకు గుర్తుంది .ఆమె కుటుంబానికీ , అభిమానులకూ నా సంతాపం . ఓం శాంతి : ప్రధాన మంత్రి @narendramodi”