Quoteप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में विभिन्न त्योहारों के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी
Quoteप्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के लोगों को मकर संक्रांति की बधाई दी
Quoteमाघ बिहू के अवसर पर असम के लोगों को ढ़ेरों का शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री मोदी
Quoteजश्न मना रहे सभी लोगों को भोगी की बधाई। यह दिन हर किसी के जीवन में खुशियां लाए: प्रधानमंत्री मोदी
Quoteतमिलनाडु के लोगों को पोंगल की हार्दिक बधाई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
Quoteगुजरात के हमारे सभी मित्रों को उत्तरायण की शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर में विभिन्न त्यौहारों के अवसर पर नागरिकों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट्स कर कामना की कि ये त्यौहार सबके जीवन में आनन्‍द और प्रसन्‍नता लायें।

प्रधानमंत्री ने कहा "देश भर में कई त्यौहारों के अवसर पर देशवासियों को मेरी शुभकामनाएं। कामना करता हूं कि ये त्यौहार हमारे जीवन में खुशी और समृद्धि लाएं।

ઉતરાયણ પર્વની સૌ ગુજરાતી મિત્રોને શુભેચ્છાઓ ... गुजरात के सभी मित्रों को उत्तरायण के अवसर पर शुभकामनाएं।

माघ बिहू के मौके पर असम के लोगों को शुभकामनाएं। সমূহ অসমবাসীলৈ মাঘ বিহুৰ আন্তৰিক শুভকামনা জ্ঞাপন কৰিলো। जश्न मना रहे सभी लोगों को भोगी की बधाई। यह दिन सभी के जीवन में खुशियां लाएं। అందరికీ భోగి పర్వదిన శుభాకాంక్షలు।

तमिलनाडु के लोगों को पोंगल पर मेरी ओर से हार्दिक बधाई। தமிழ் நாட்டு மக்களுக்கு என் இதயம் கனிந்த பொங்கல் நல்வாழ்த்துகள்।

समस्त देशवासियों को मेरी ओर से मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।"

Explore More
हर भारतीय का खून खौल रहा है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

हर भारतीय का खून खौल रहा है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
'2,500 Political Parties In India, I Repeat...': PM Modi’s Remark Stuns Ghana Lawmakers

Media Coverage

'2,500 Political Parties In India, I Repeat...': PM Modi’s Remark Stuns Ghana Lawmakers
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
July 04, 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के लिए स्वामी विवेकानंद जी के विचार और दृष्टि हमारे मार्गदर्शक प्रकाशपुंज हैं। श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने हमारे इतिहास और सांस्कृतिक विरासत में गर्व और आत्मविश्वास की भावना जगाई।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

"मैं स्वामी विवेकानंद जी को उनकी पुण्य तिथि पर नमन करता हूँ। हमारे समाज के लिए उनके विचार और दृष्टि हमारे मार्गदर्शक प्रकाशपुंज हैं। उन्होंने हमारे इतिहास और सांस्कृतिक विरासत में गर्व और आत्मविश्वास की भावना जगाई। उन्होंने सेवा और करुणा के मार्ग पर चलने पर भी बल दिया।"