Quoteप्रधानमंत्री ने लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुल्तान अहमद के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुल्तान अहमद के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुल्तान अहमद के निधन पर मुझे बहुत दु:ख है। दु:ख के इस घड़ी में उनके परिवार और उनके शुभचिंतकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।”

Explore More
हर भारतीय का खून खौल रहा है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

हर भारतीय का खून खौल रहा है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
PLI Scheme - A Game Changer for India's Textile Sector

Media Coverage

PLI Scheme - A Game Changer for India's Textile Sector
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौटने पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत किया
July 15, 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अपने ऐतिहासिक मिशन से पृथ्वी पर लौटने पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में ग्रुप कैप्टन शुक्ला की यह उपलब्धि देश की अंतरिक्ष अन्वेषण यात्रा में एक निर्णायक क्षण है।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

"मैं समस्त देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन - गगनयान - की दिशा में एक और बहुत बड़ी उपलब्धि है।"