Quoteप्रधानमंत्री ने मिस्र में आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मिस्र में एक पूजा स्थल पर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। हमले को बर्बरतापूर्ण बताते हुए प्रधानमंत्री ने निर्दोष लोगों के मारे जाने पर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्‍होंने सभी रूपों में आतंकवाद के खिलाफ जंग में मिस्र को भारत का सशक्तह समर्थन विस्ताररित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, 'मिस्र में पूजा स्थ ल पर हुए बर्बरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। निर्दोष लोगों के मारे जाने पर हमारी गहरी संवेदना। भारत सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का दृढ़ता से समर्थन करता है और मिस्र के लोगों व सरकार के साथ खड़ा है।'

प्रधानमंत्री ने 100 गीगावाट सौर पीवी मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता हासिल करने में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की सफलता और स्वच्छ ऊर्जा को लोकप्रिय बनाने के प्रयासों की सराहना की
August 13, 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 100 गीगावाट सौर पीवी मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता हासिल करने के लिए भारत की सराहना की और इसे आत्मनिर्भरता तथा स्वच्छ ऊर्जा को लोकप्रिय बनाने के प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी द्वारा एक्स पर लिखे गए पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा:

"यह आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है! यह भारत की विनिर्माण क्षमताओं की सफलता और स्वच्छ ऊर्जा को लोकप्रिय बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को दर्शाता है।"