श्यामलाजी में श्यामल वन का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी|
मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ६० वें वन मोहत्सव का प्रारंभ उतर गुजरात के प्राचीन तीर्थ श्यामलाजी स्तिथ श्यामल वन के लोकार्पण से किया|
उन्होंने सभी वृक्ष प्रेमी नागरिकों से कहा की संन २०१० की गुजरात स्वर्णजयंती के अवसर पर “स्वर्णिम वन जयंती” का जन आंदोलन रूप देने का आह्वान किया|
उन्होंने मंदिर में भगवन के दर्शन करने के बाद, मेघराज की मेहर के बीच श्यामल वन का लोकार्पण किया| उन्होंने श्यामलाजी वन मोहत्सव में उमड़ी जनसेलाब का आह्वान करते हुए कहा की गुजरात में वृक्षों को मानव जीवन के साथ जोड़ने की परम्परा रही है| अम्बाजी में मांगल्य वन, सोमनाथ में हरिहर वन, तारंग में तीर्थंकर वन का निर्माण किया है| उन्होंने कहा वृक्षों की रक्षा करना हमारी संकृति का महत्वपूर्ण अंग है|