र. सं. |
एमओयूज/समझौते का नाम |
म्यांमार की ओर से |
भारत की ओर से |
1 |
भारत गणतंत्र सरकार और म्यांमार संघ गणतंत्र के बीच समूद्री सुरक्षा सहयोग पर एमओयू |
ब्रिगेडियर जनरल सेन विन, स्थायी सचिव,रक्षा मंत्रालय |
विक्रम मिश्री, म्यांमार में भारत के उच्चायुक्त |
2 |
वर्ष 2017-20 के लिए भारत गणतंत्र सरकार और म्यांमार संघ गणतंत्र के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम |
यू हटुन ओहं, स्थायी सचिव, धार्मिक कार्य और संस्कृति मंत्रालय, म्यांमार संघ |
विक्रम मिश्री, म्यांमार में भारत के उच्चायुक्त |
3 |
येमथिन, म्यांमार में महिला पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के उन्नयन के लिए सहयोग बढ़ाने पर भारत गणतंत्र सरकार और म्यांमार संघ गणतंत्र के बीच एमओयू |
|
विक्रम मिश्री, म्यांमार में भारत के उच्चायुक्त |
4 |
भारतीय नौसेना और म्यांमार नौसेना के बीच व्हाइट शिपिंग सूचना को साझा करने के लिए एमओयू |
रियर एडमिरल मो आंग, चीफ ऑफ स्टाफ (म्यांमार नौसेना), म्यांमार संघ |
विक्रम मिश्री, म्यांमार में भारत के उच्चायुक्त |
5 |
तटवर्ती निगरानी तंत्र उपलब्ध कराने के लिए भारत गणतंत्र सरकार और म्यांमार संघ गणतंत्र के बीच तकनीकी समझौता |
रियर एडमिरल मो आंग, चीफ ऑफ स्टाफ (म्यांमार नौसेना), म्यांमार संघ |
विक्रम मिश्री, म्यांमार में भारत के उच्चायुक्त |
6 |
केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ), स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत गणतंत्र और खाद्य एवं औषध (एफडीए), स्वास्थ्य एवं खेल मंत्रालय, म्यांमार के बीच चिकित्सा उत्पादों के विनियमन के लिए एमओयू |
डॉ. थान हटुत,महानिदेशक, स्वास्थ्य एवं खेल मंत्रालय, म्यांमार,भारत सरकार |
विक्रम मिश्री, म्यांमार में भारत के उच्चायुक्त |
7 |
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत गणतंत्र और स्वास्थ्य एवं खेल मंत्रालय, म्यांमार संघ गणतंत्र के बीच स्वाथ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में एमओयू |
डॉ. थान हटुत,महानिदेशक, स्वास्थ्य एवं खेल मंत्रालय, म्यांमार सरकार |
विक्रम मिश्री, म्यांमार में भारत के उच्चायुक्त |
8 |
एमआईआईटी स्थापना पर एमओयू को बढ़ाने के लिए दस्तावेजों का आदान-प्रदान |
डॉ. थिन विन, डॉ. महानिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग,म्यांमार संघ |
विक्रम मिश्री, म्यांमार में भारत के उच्चायुक्त |
9 |
आईटी-स्किल के संवर्धन के लिए भारत-म्यांमार केंद्र की स्थापना पर एमओयू को बढ़ाने के लिए दस्तावेजों का आदान-प्रदान |
यू विक्न खैंग मो, महानिदेशक,अनुसंधान और नवोन्मेष विभाग, म्यांमार संघ |
विक्रम मिश्री, म्यांमार में भारत के उच्चायुक्त |
10 |
भारत के निर्वाचन आयोग और म्यांमार के संघीय निर्वान आयोग के बीच निर्वाचन के क्षेत्र में एमओयू |
यू टिन तुन, सचिव, म्यांमार संघ निर्वाचन आयोग |
विक्रम मिश्री, म्यांमार में भारत के उच्चायुक्त |
11 |
म्यांमार प्रेस काउंसिल और भारतीय प्रेस परिषद के बीच एमओयू |
यू अंग हल तुन, उपाध्यक्ष (1) |
न्यायाधीश चन्द्रामौली कुमार प्रसाद, अध्यक्ष,भारतीय प्रेस परिषद |


जापान-भारत व्यापार सहयोग समिति (जेआईबीसीसी) के 17 सदस्यों वाले प्रतिनिधिमंडल ने अपने अध्यक्ष श्री तात्सुओ यासुनागा के नेतृत्व में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में विनिर्माण, बैंकिंग, एयरलाइंस, फार्मा सेक्टर, प्लांट इंजीनियरिंग और लॉजिस्टिक्स जैसे प्रमुख क्षेत्रों के प्रमुख जापानी कॉर्पोरेट घरानों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल थे।
श्री यासुनागा ने प्रधानमंत्री को अपनी भारतीय समकक्ष, भारत-जापान व्यापार सहयोग समिति के साथ जापान-भारत व्यापार सहयोग समिति की आगामी 48वीं संयुक्त बैठक के बारे में जानकारी दी। यह बैठक 06 मार्च 2025 को नई दिल्ली में होने वाली है। चर्चा में भारत में उच्च गुणवत्ता, कम लागत वाले विनिर्माण, अफ्रीका पर विशेष ध्यान देने के साथ वैश्विक बाजारों के लिए विनिर्माण का विस्तार और मानव संसाधन विकास तथा आदान-प्रदान को बढ़ाने सहित प्रमुख क्षेत्र शामिल रहे।
प्रधानमंत्री ने भारत में जापानी व्यवसायों की विस्तार योजनाओं और 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कौशल विकास में बढ़े हुए सहयोग के महत्व पर भी बल दिया, जो भारत-जापान द्विपक्षीय संबंधों का प्रमुख स्तंभ बना हुआ है।