Quoteएक प्राथमिक विद्यालय में जल वाहक का कार्य करने वाली महिला को पक्का घर मिला और उन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित की
Quote“पिछले 9 वर्षों में, महिलाएं सभी योजनाओं के केन्द्र में रही हैं, आप जैसी महिलाएं हमें अच्छे कार्य करते रहने की शक्ति देती हैं”


हिमाचल प्रदेश के शिमला के रोहड़ू में एक प्राथमिक विद्यालय में जल वाहक कुशला देवी विद्यालय में विविध कार्य करती हैं और वह 2022 से इस पद पर कार्यरत हैं। दो बच्चों की इस अकेली मां को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर के लिए 1.85 लाख रुपये की सहायता प्राप्त हुई, जिससे उन्हें पक्का घर बनाने में मदद मिली है। उनके खाते में 2000 रुपये आते हैं क्योंकि उनके पास कुछ जमीन भी है।

प्रधानमंत्री ने जीवन की समस्याओं से हार न मानने के लिए उनकी सराहना की। श्रीमती कुशला देवी ने बताया कि उनके बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और घर बनने के बाद उनके जीवन में उल्लेखनीय रूप से सुधार आया है। प्रधानमंत्री ने उनसे उत्साह बनाए रखने और अन्य योजनाओं का भी लाभ उठाने के लिए कहा जिससे उन्हें और उनके बच्चों को मदद मिल सके। उन्होंने उनसे सारी आवश्यक जानकारी ‘मोदी की गारंटी की गाड़ी’ से लेने को कहा। प्रधानमंत्री ने कहा, “पिछले 9 वर्षों में, महिलाएं सभी योजनाओं के केन्द्र में रही हैं। आप जैसी महिलाएं हमें अच्छे कार्य करते रहने की शक्ति देती हैं।”

Explore More
हर भारतीय का खून खौल रहा है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

हर भारतीय का खून खौल रहा है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
'2,500 Political Parties In India, I Repeat...': PM Modi’s Remark Stuns Ghana Lawmakers

Media Coverage

'2,500 Political Parties In India, I Repeat...': PM Modi’s Remark Stuns Ghana Lawmakers
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
July 04, 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के लिए स्वामी विवेकानंद जी के विचार और दृष्टि हमारे मार्गदर्शक प्रकाशपुंज हैं। श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने हमारे इतिहास और सांस्कृतिक विरासत में गर्व और आत्मविश्वास की भावना जगाई।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

"मैं स्वामी विवेकानंद जी को उनकी पुण्य तिथि पर नमन करता हूँ। हमारे समाज के लिए उनके विचार और दृष्टि हमारे मार्गदर्शक प्रकाशपुंज हैं। उन्होंने हमारे इतिहास और सांस्कृतिक विरासत में गर्व और आत्मविश्वास की भावना जगाई। उन्होंने सेवा और करुणा के मार्ग पर चलने पर भी बल दिया।"