प्रधानमंत्री 17 सितंबर को मध्य प्रदेश की यात्रा पर जायेंगे

September 15th, 02:11 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को मध्य प्रदेश की यात्रा पर जायेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 10:45 बजे कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों को रहने के लिए मुक्त करेंगे। उसके बाद दोपहर करीब 12 बजे वे कराहल, श्योपुर में महिला एसएचजी सदस्यों/सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों के साथ एसएचजी सम्मेलन में भाग लेंगे।

स्वयं सहायता समूह और दीन दयाल अंत्योदय योजना आज ग्रामीण भारत में एक नई क्रांति ला रही है : पीएम मोदी

August 12th, 12:32 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने 'आत्मनिर्भर नारी-शक्ति से संवाद' कार्यक्रम में भाग लिया और महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) के सदस्यों के साथ बातचीत की। उन्होंने कोरोना काल में अभूतपूर्व सेवाओं के लिए महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों की सराहना की। पीएम ने मास्क और सैनिटाइजर बनाने और जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने और जागरूकता फैलाने में उनके अद्वितीय योगदान का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने 'आत्मनिर्भर नारी-शक्ति से संवाद' में महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ बातचीत की

August 12th, 12:30 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने 'आत्मनिर्भर नारी-शक्ति से संवाद' कार्यक्रम में भाग लिया और महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) के सदस्यों के साथ बातचीत की। उन्होंने कोरोना काल में अभूतपूर्व सेवाओं के लिए महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों की सराहना की। पीएम ने मास्क और सैनिटाइजर बनाने और जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने और जागरूकता फैलाने में उनके अद्वितीय योगदान का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री 12 अगस्त को ‘आत्मनिर्भर नारी-शक्ति से संवाद’ में हिस्सा लेंगे

August 11th, 01:51 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त, 2021 को ‘आत्मनिर्भर नारी-शक्ति से संवाद’ में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े महिला स्व-सहायता समूहों की महिला सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे और चार लाख स्व-सहायता समूहों को 1,625 करोड़ रुपये की नई सहायता राशि भी जारी करेंगे। इस मिशन का उद्देश्य कि ग्रामीण इलाकों के गरीब ग्रामीण परिवारों को स्व-सहायता समूहों से जोड़ना है।