भारत और इंडोनेशिया के संबंध हजारों वर्ष पुरानी साझा संस्कृति और इतिहास पर आधारित हैं: पीएम
February 02nd, 02:45 pm
पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के जकार्ता में श्री सनातन धर्म आलयम के महा कुंभ-अभिशेखम के दौरान अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जकार्ता का मुरुगन मंदिर केवल भगवान मुरुगन का ही नहीं, बल्कि कई अन्य देवी-देवताओं का भी निवास स्थान है। श्री मोदी ने जोर देकर कहा कि यही विविधता और बहुलता हमारी संस्कृति की नींव है। इंडोनेशिया में इस परंपरा को भिन्नेका तुंग्गल इका कहा जाता है, जबकि भारत में इसे “विविधता में एकता” के रूप में जाना जाता है।इंडोनेशिया के जकार्ता में श्री सनातन धर्म आलयम के महा कुंभ-अभिशेखम के दौरान पीएम मोदी का संबोधन
February 02nd, 02:30 pm
पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के जकार्ता में श्री सनातन धर्म आलयम के महा कुंभ-अभिशेखम के दौरान अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जकार्ता का मुरुगन मंदिर केवल भगवान मुरुगन का ही नहीं, बल्कि कई अन्य देवी-देवताओं का भी निवास स्थान है। श्री मोदी ने जोर देकर कहा कि यही विविधता और बहुलता हमारी संस्कृति की नींव है। इंडोनेशिया में इस परंपरा को भिन्नेका तुंग्गल इका कहा जाता है, जबकि भारत में इसे “विविधता में एकता” के रूप में जाना जाता है।द वर्ल्ड दिस वीक ऑन इंडिया
January 29th, 12:34 pm
इस सप्ताह, भारत ने विदेशी निवेश बढ़ाने, अंतरराष्ट्रीय सहयोग मजबूत करने और अपनी तकनीकी व रक्षा क्षमताओं को सुधारने जैसे कई मोर्चों पर महत्वपूर्ण प्रगति की है। वैश्विक मंच पर भारत अपनी बढ़ती भूमिका को लगातार साबित कर रहा है। आइए, इस सप्ताह भारत की वैश्विक उपलब्धियों पर एक नजर डालें।भारत ने 76वां गणतंत्र दिवस मनाया
January 26th, 12:30 pm
कर्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में भारत की एकता, शक्ति और विरासत का प्रदर्शन किया गया। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो शामिल हुए। सशस्त्र बलों की मार्चिंग टुकड़ियों ने अनुशासन और वीरता का प्रदर्शन किया, जबकि जीवंत सांस्कृतिक प्रदर्शनों ने भारत की समृद्ध विविधता को उजागर किया। भारतीय वायु सेना के आकर्षक फ्लाईपास्ट ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानमंत्री ने समारोह में शामिल हुए लोगों का अभिवादन भी किया।परिणामों की सूची: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा (23-26 जनवरी, 2025)
January 25th, 08:54 pm
भारत और इंडोनेशिया ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की मौजूदगी में पांच महत्वपूर्ण सहमति-पत्रों पर हस्ताक्षर किए। इनमें स्वास्थ्य सहयोग, समुद्री सुरक्षा, पारंपरिक चिकित्सा गुणवत्ता आश्वासन, डिजिटल डेवलपमेंट और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम (2025-28) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, तीसरे भारत-इंडोनेशिया सीईओ फोरम ने लीडर्स को अपनी जॉइंट रिपोर्ट प्रस्तुत की।भारत राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का स्वागत कर सम्मानित महसूस कर रहा है: प्रधानमंत्री
January 25th, 05:48 pm
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति महामहिम श्री प्रबोवो सुबियांतो का स्वागत करते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि इंडोनेशिया हमारी एक्ट ईस्ट नीति के केन्द्र में है और भारत इंडोनेशिया की ब्रिक्स की सदस्यता का स्वागत करता है।ASEAN और इंडो-पैसिफिक क्षेत्रों में इंडोनेशिया हमारा अहम पार्टनर: पीएम मोदी
January 25th, 01:00 pm
जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने 76वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का स्वागत किया। उन्होंने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, व्यापार, टेक्नोलॉजी और सांस्कृतिक सहयोग में संबंधों को मजबूत करने पर प्रकाश डाला। पीएम मोदी ने इंडोनेशिया का BRICS के सदस्य के रूप में स्वागत भी किया।पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की
November 19th, 06:09 am
प्रधानमंत्री मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो ने रियो में G20 समिट में मुलाकात की। उन्होंने व्यापार, रक्षा, कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य और लोगों के बीच संबंधों पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने 2024 में राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने का उत्सव मनाने पर सहमति जताई। उन्होंने वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया, ग्लोबल साउथ की चिंताओं को उजागर किया और G20 और आसियान के भीतर सहयोग की समीक्षा की।प्रधानमंत्री को इंडोनेशिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का फोन आया, दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की
June 20th, 01:07 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज इंडोनेशिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का फोन आया।प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया के लोगों और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो को बधाई दी
February 18th, 08:47 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न किए जाने के लिए इंडोनेशिया के लोगों और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो को आज बधाई दी है।एशिया में प्राथमिक विश्वास-निर्माण तंत्र के रूप में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन की अहम भूमिका: पीएम मोदी
September 07th, 01:28 pm
पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के जकार्ता में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन, एक बहुत ही महत्वपूर्ण मंच है। यह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक मामलों पर बातचीत और सहयोग के लिए नेताओं के नेतृत्व वाला एकमात्र तंत्र है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त, यह एशिया में प्राथमिक विश्वास-निर्माण तंत्र के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसकी सफलता की कुंजी आसियान केंद्रीयता है।प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया के जकार्ता में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लिया
September 07th, 11:47 am
पीएम मोदी ने जकार्ता में 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने भारत-आसियान सहयोग को मजबूत करने के लिए 12 सूत्रीय प्रस्ताव पेश किया, जिसमें कनेक्टिविटी, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, व्यापार और आर्थिक जुड़ाव आदि शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने भारत और आसियान के बीच, इंडो-पैसिफिक के लिए दृष्टिकोण के तालमेल पर प्रकाश डाला और रेखांकित किया कि आसियान, QUAD के दृष्टिकोण का केंद्र बिंदु है।आसियान, भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्रीय स्तंभ : पीएम मोदी
September 07th, 10:39 am
इंडोनेशिया के जकार्ता में 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपने प्रारंभिक वक्तव्य में पीएम मोदी ने कहा, हमारा इतिहास और भूगोल, भारत और आसियान को जोड़ते हैं। साथ ही साझा वैल्यूज, क्षेत्रीय एकता, शांति, समृद्धि, और मल्टी-पोलर वर्ल्ड में साझा विश्वास भी हमें आपस में जोड़ता है। उन्होंने कहा कि आसियान, भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्रीय स्तंभ है।इंडोनेशिया की यात्रा से पहले प्रधानमंत्री का वक्तव्य
September 06th, 06:26 pm
आसियान से संबंधित बैठकों में भाग लेने के लिए महामहिम श्री जोको विडोडो के निमंत्रण पर पीएम मोदी जकार्ता, इंडोनेशिया की यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री भारत-आसियान साझेदारी की भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं, जो अब अपने चौथे दशक में प्रवेश कर चुकी है। इंडोनेशिया के अपने दौरे से पूर्व उन्होंने एक वक्तव्य में कहा कि आसियान के साथ जुड़ाव भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।प्रधानमंत्री की 6 और 7 सितंबर,2023 को जकार्ता, इंडोनेशिया की यात्रा
September 02nd, 07:59 pm
पीएम मोदी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति महामहिम श्री जोको विडोडो के निमंत्रण पर 06-07 सितंबर 2023 को जकार्ता, इंडोनेशिया की यात्रा करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन, आसियान देशों के राजनेताओं और भारत समेत इसके आठ संवाद भागीदारों को क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगा।प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव ने जी20 आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यसमूह की तीसरी बैठक को संबोधित किया
July 24th, 07:48 pm
प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने चेन्नई में G20 आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह की तीसरी बैठक को संबोधित किया। उन्होंने बैठक में राष्ट्रीय और वैश्विक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया ताकि आपदा जोखिम के प्रभावों को न्यूनतम किया जा सके। उन्होंने कहा कि G20 के देश पहले ही पांच प्राथमिकताओं में से एक “Early Warning and Early Action” की पहचान कर चुके हैं।देश में गरीब को पहली बार Security भी मिली और Dignity भी : पीएम मोदी
April 26th, 08:01 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में रिपब्लिक समिट को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज देश में जो बदलाव आ रहा है इसको मापने का एक तरीका अर्थव्यवस्था के विकास और विस्तार की गति है। भारत को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में लगभग 60 साल लगे। 2014 तक हम लोग किसी तरह दो ट्रिलियन डॉलर के मार्क तक पहुंच पाए थे, यानि सात दशक में 2 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था, लेकिन हमारी सरकार के 9 वर्ष बाद भारत आज लगभग साढ़े 3 ट्रिलियन डॉलर इकॉनॉमी वाला देश है। बीते 9 वर्षों में हमने 10वें नंबर की अर्थव्यवस्था से 5वें नंबर तक की लंबी छलांग लगाई है।प्रधानमंत्री मोदी ने रिपब्लिक समिट को संबोधित किया
April 26th, 08:00 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में रिपब्लिक समिट को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज देश में जो बदलाव आ रहा है इसको मापने का एक तरीका अर्थव्यवस्था के विकास और विस्तार की गति है। भारत को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में लगभग 60 साल लगे। 2014 तक हम लोग किसी तरह दो ट्रिलियन डॉलर के मार्क तक पहुंच पाए थे, यानि सात दशक में 2 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था, लेकिन हमारी सरकार के 9 वर्ष बाद भारत आज लगभग साढ़े 3 ट्रिलियन डॉलर इकॉनॉमी वाला देश है। बीते 9 वर्षों में हमने 10वें नंबर की अर्थव्यवस्था से 5वें नंबर तक की लंबी छलांग लगाई है।प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया में भूकंप के कारण हुई लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया
November 22nd, 01:43 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इंडोनेशिया में भूकंप के कारण हुई लोगों की मौत पर गहरा दुःख और पीड़ा व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि भारत दुःख की इस घड़ी में इंडोनेशिया के साथ खड़ा है।प्रधानमंत्री की बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात
November 16th, 02:51 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने बाली में जी -20 शिखर सम्मेलन के मौके पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार, शिक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और दोनों देशों के लोगों के बीच पारस्परिक संबंध सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को प्रगाढ़ करने में हुई प्रगति की समीक्षा की।