हमारी भाषा हमारी संस्कृति की संवाहक होती है: अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में पीएम मोदी

हमारी भाषा हमारी संस्कृति की संवाहक होती है: अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में पीएम मोदी

February 21st, 05:00 pm

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन किया। श्री मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह सम्मेलन ऐसे महत्वपूर्ण समय में हो रहा है जब देश छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ, पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्मजयंती और बाबासाहेब अंबेडकर के प्रयासों से निर्मित हमारे संविधान की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है।

पीएम मोदी ने 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन किया

February 21st, 04:30 pm

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन किया। श्री मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह सम्मेलन ऐसे महत्वपूर्ण समय में हो रहा है जब देश छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ, पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्मजयंती और बाबासाहेब अंबेडकर के प्रयासों से निर्मित हमारे संविधान की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है।

प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

February 19th, 09:36 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को आज उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

दुनिया की एक प्रमुख समुद्री शक्ति बन रहा भारत: मुंबई में तीन नौसैनिक युद्धपोतों के जलावतरण पर पीएम

January 15th, 11:08 am

पीएम मोदी ने मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में तीन फ्रंटलाइन नौसैनिक युद्धपोतों INS सूरत, INS नीलगिरी और INS वाघषीर को राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने कहा, ये पहली बार हो रहा है, जब एक डिस्ट्रॉयर, एक फ्रिगेट और एक सबमरीन को एक साथ कमीशन किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये तीनों फ्रंटलाइन प्लेटफॉर्म्स ‘मेड इन इंडिया’ हैं, जो गर्व की बात है।

पीएम मोदी ने फ्रंटलाइन नौसैनिक युद्धपोतों INS सूरत, INS नीलगिरी और INS वाघषीर को राष्ट्र को समर्पित किया

January 15th, 10:30 am

पीएम मोदी ने मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में तीन फ्रंटलाइन नौसैनिक युद्धपोतों INS सूरत, INS नीलगिरी और INS वाघषीर को राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने कहा, ये पहली बार हो रहा है, जब एक डिस्ट्रॉयर, एक फ्रिगेट और एक सबमरीन को एक साथ कमीशन किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये तीनों फ्रंटलाइन प्लेटफॉर्म्स ‘मेड इन इंडिया’ हैं, जो गर्व की बात है।

महाराष्ट्र में विकास, सुशासन और सच्चे सामाजिक न्याय की जीत हुई है: पीएम मोदी

November 23rd, 10:58 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र में भाजपा-महायुति गठबंधन की शानदार चुनावी जीत के बाद पार्टी मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने जीत को सुशासन, सामाजिक न्याय और विकास की निर्णायक जीत बताया और लगातार तीसरी बार भाजपा के नेतृत्व पर भरोसा करने के लिए महाराष्ट्र की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

पीएम मोदी ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

November 23rd, 06:30 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र में भाजपा-महायुति गठबंधन की शानदार चुनावी जीत के बाद पार्टी मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने जीत को सुशासन, सामाजिक न्याय और विकास की निर्णायक जीत बताया और लगातार तीसरी बार भाजपा के नेतृत्व पर भरोसा करने के लिए महाराष्ट्र की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

अपनी पूरी ताकत पोलिंग बूथ जीतने पर लगाएं: भाजपा कार्यकर्ताओं से पीएम

November 16th, 11:48 am

‘नमो ऐप’ के माध्यम से महाराष्ट्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राज्य की जनता, महायुति सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल से बहुत प्रभावित है और अगले पांच साल के लिए भी इसी सरकार को लाना चाहती है। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार, समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण का प्रयास कर रही है। हमारी सरकार और अघाड़ी सरकार के बीच यही मुख्य अंतर है और लोग इस अंतर को स्पष्ट रूप से महसूस कर सकते हैं।

पीएम मोदी ने ‘नमो ऐप’ के माध्यम से महाराष्ट्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की

November 16th, 11:30 am

‘नमो ऐप’ के माध्यम से महाराष्ट्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राज्य की जनता, महायुति सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल से बहुत प्रभावित है और अगले पांच साल के लिए भी इसी सरकार को लाना चाहती है। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार, समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण का प्रयास कर रही है। हमारी सरकार और अघाड़ी सरकार के बीच यही मुख्य अंतर है और लोग इस अंतर को स्पष्ट रूप से महसूस कर सकते हैं।

देश के आदिवासी विचारों को नए भारत के निर्माण का आधार बनाएंगे: जमुई, बिहार में पीएम मोदी

November 15th, 11:20 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के जमुई में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जयंती वर्ष समारोह का शुभारंभ किया तथा लगभग ₹6,640 करोड़ की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। अपने संबोधन में उन्होंने जनजातीय समाज की शिक्षा, आमदनी और स्वास्थ्य पर सरकार के फोकस तथा देश की सबसे पिछड़ी जनजातियों की बस्तियों का विकास सुनिश्चित कर रही पीएम-जनमन योजना को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री ने बिहार के जमुई में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया

November 15th, 11:00 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के जमुई में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जयंती वर्ष समारोह का शुभारंभ किया तथा लगभग ₹6,640 करोड़ की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। अपने संबोधन में उन्होंने जनजातीय समाज की शिक्षा, आमदनी और स्वास्थ्य पर सरकार के फोकस तथा देश की सबसे पिछड़ी जनजातियों की बस्तियों का विकास सुनिश्चित कर रही पीएम-जनमन योजना को रेखांकित किया।

बीजेपी और महायुति के लिए महाराष्ट्र का विकास ही पहली प्राथमिकता: पनवेल में पीएम मोदी

November 14th, 02:50 pm

पनवेल की रैली में पीएम मोदी ने क्षेत्र के समृद्ध समुद्री संसाधनों पर प्रकाश डाला और कोस्टल इकोनॉमी को सशक्त बनाने के लिए सरकार के प्रयासों को रेखांकित किया। उन्होंने आधुनिक नावों और नेविगेशन सिस्टम की शुरूआत के साथ-साथ पीएम-मत्स्य संपदा योजना जैसी पहलों का उल्लेख किया, जिसने मछुआरों को हजारों करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि कोंकण में तीन नए पोर्ट्स डेवलप करने के लिए 450 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है, जिससे मछुआरों की आय में और वृद्धि होगी तथा ब्लू इकोनॉमी को समर्थन मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर, पनवेल और मुंबई में जनसभाएं की

November 14th, 02:30 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर, पनवेल और मुंबई में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह केवल नई सरकार चुनने का चुनाव नहीं है। इस चुनाव में एक ओर संभाजी महाराज को मानने वाले देशभक्त हैं और दूसरी ओर औरंगजेब के गुणगान करने वाले लोग हैं। कांग्रेस की कथनी और करनी को उजागर करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पीढ़ी-दर-पीढ़ी कांग्रेस पार्टी ‘गरीबी हटाओ’ का झूठा नारा देती रही और इस नारे के नाम पर इसने गरीबों को ही लूट लिया। उन्होंने कहा कि मुंबई सपनों का शहर है, तो महायुति सपनों को पूरा करने वाला गठबंधन है।

आपका प्रत्येक वोट महाराष्ट्र के बेहतर भविष्य की गारंटी बनेगा: पुणे में पीएम मोदी

November 12th, 01:20 pm

पुणे की रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पुणे को सशक्त बनाने के लिए निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग की आवश्यकता है और हमने इन तीनों पर ध्यान केंद्रित किया है। पिछले दशक में विदेशी निवेश रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है और पिछले ढाई वर्षों में महाराष्ट्र, भारत के पसंदीदा डेस्टिनेशन की सूची में सबसे ऊपर है। पुणे और आसपास के इलाकों को इस निवेश का बड़ा हिस्सा मिल रहा है।

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के चिमूर, सोलापुर और पुणे में जनसभाओं को संबोधित किया

November 12th, 01:00 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के चिमूर, सोलापुर और पुणे में जनसभाओं को संबोधित किया। विपक्ष के अघाड़ी गठबंधन की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का तेज विकास, अघाड़ी वालों के बस की बात नहीं है, उनकी विशेषज्ञता केवल विकास में अड़चन पैदा करने में है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, देश के गरीबों और वंचितों को संविधान से मिले अधिकारों को खत्म करना चाहती है। पीएम ने कहा कि इस चुनाव अभियान में अघाड़ी के पास लोगों को बताने के लिए अपना एक काम तक नहीं है।

यह महाराष्ट्र के भविष्य, सम्मान और स्वाभिमान का चुनाव है: नासिक में पीएम मोदी

November 08th, 12:10 pm

महाराष्ट्र के नासिक की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत की प्रगति के लिए महाराष्ट्र का तेजी से आगे बढ़ना बहुत जरूरी है। महाराष्ट्र आगे बढ़ेगा, तभी भारत विकसित बनेगा। उन्होंने कहा, कांग्रेस और इसके साथियों को न बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान की परवाह है, ना ही देश की भावना की। ये सिर्फ दिखावे के लिए जेब में संविधान की किताब लेकर घूमते हैं।

महाराष्ट्र को सुशासन, सिर्फ महायुति की सरकार ही दे सकती है: धुले में पीएम मोदी

November 08th, 12:05 pm

महाराष्ट्र के धुले की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाने का खतरनाक खेल खेला जा रहा है क्योंकि कांग्रेस कभी दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को आगे बढ़ते नहीं देख सकती। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा, एक हैं तो सेफ हैं। हमें एकजुट रहकर कांग्रेस के खतरनाक खेल को नाकाम करना है और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ते रहना है।

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के धुले और नासिक में जनसभाओं को संबोधित किया

November 08th, 12:00 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के धुले और नासिक में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब लोगों को लूटने की नीयत वाले महाअघाड़ी जैसे लोग सरकार में आ जाते हैं तो वो विकास ठप्प कर, हर योजना में भ्रष्टाचार करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस और इसके साथियों को न बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान की परवाह है, ना ही देश की भावना की। ये सिर्फ दिखावे के लिए जेब में संविधान की किताब लेकर घूमते हैं।

रायगढ़ छत्रपति शिवाजी महाराज की महानता और वीरता का उदाहरण है, साहस और निडरता का पर्याय है: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी

October 31st, 10:58 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज रायगढ़ का उल्लेख करते हुए इसकी विशिष्ट विरासत और इसके प्रति छत्रपति शिवाजी महाराज की असाधारण रणनीतिक प्रतिभा तथा नेतृत्व की सराहना की।

व्यवहार में यथार्थवादी और ध्येय में राष्ट्रवादी थे सरदार पटेल: केवड़िया, गुजरात में पीएम मोदी

October 31st, 07:31 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लिया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले 2 वर्षों तक देश, सरदार पटेल की 150वीं जन्मजयंती का उत्सव मनाएगा, जो भारत के लिए उनके असाधारण योगदान के प्रति देश की कार्यांजलि है। प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि बीते दस साल में सरकार ने अपनी नीतियों और निर्णयों में ‘एक भारत’ की भावना को लगातार मजबूत किया है।