Quoteগোয়া 'এক ভারত শ্রেষ্ঠ ভারত’-এর প্রতীক: প্রধানমন্ত্রী মোদী
Quoteমোদী আশ্বাস দিয়েছেন যে শীঘ্রই ভারতে অলিম্পিক গেমস অনুষ্ঠিত হবে: প্রধানমন্ত্রী মোদী
Quoteকংগ্রেসের লুটের মন্ত্র হল ‘জিন্দেগি কে সাথ ভি, জিন্দেগি কে বাদ ভি’ (জীবনের সঙ্গে, জীবনের পরেও): প্রধানমন্ত্রী মোদী

समेस्त गोयकारांक म्हजो नमस्कार !

2024 के इस ऐतिहासिक चुनाव में अभी तक 2 चरण की वोटिंग पूरी हो चुकी है। ज़मीन से आ रहे फीडबैक और आप जैसे मेरे परिवारजनों का उत्साह, एक ही संकेत दे रहा है, फिर एक बार- मोदी सरकार ! फिर एक बार- मोदी सरकार ! फिर एक बार- मोदी सरकार ! अब मैं जरा एक दूसरा नारा आप से बोलवाता हूँ, बोलेंगे आप, मैं बोलूंगा और आपको बोलना है, फिर एक बार ! ठीक है। गरीबों की सरकार...फिर एक बार। SC-ST-OBC की सरकार...फिर एक बार। युवा को अवसर देने वाली सरकार... फिर एक बार- मोदी सरकार ! महिलाओं को सुविधा देने वाली सरकार...फिर एक बार। फिशरमेन को समर्पित सरकार....फिर एक बार। टूरिज्म को बढ़ाने वाली सरकार...फिर एक बार। किसानों का कल्याण करने वाली सरकार..फिर एक बार। भारत को आधुनिक बनाने वाली सरकार, फिर एक बार।

भाइयों और बहनों,

मैं जब मंच पर आया,तो मैं तय नहीं कर पा रहा था कि चुनाव सभा है कि विजय सभा। आप का उमंग उत्साह देख करके लग रहा है कि जैसे आप विजय सभा organize किए है। भाइयों औऱ बहनों, गोवा, भारत भक्तों की भूमि है। हम भाई हेमंत सुमन जैसे सेनानियों को याद करते हैं, जिन्होंने यहां विदेशी सरकार के सेक्रेटेरिएट पर तिरंगा फहराया था। ये धरती जगन्नाथ राव जोशी जी जैसे सत्याग्रहियों की धरती है। गोवा के मंदिर जितने भव्य हैं, गोवा के चर्च भी उतने ही खूबसूरत हैं। एक भारत श्रेष्ठ भारत की बहुत ही सुंदर तस्वीर गोवा में दिखती है। और इसलिए पूरी दुनिया के लिए गोवा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां आना एक सुखद अनुभव होता है।

|

भाइयों और बहनों,

चौबीस का ये चुनाव, दो धाराओं के बीच का चुनाव है। एक धारा NDA की है, जो देश के नागरिकों की Aspiration के लिए, काम करती है, जो धारा हर काम में पूर्णता को ले करके Saturation अप्रोच पर काम करती है। हमारे खिलाफ दूसरी धारा इंडी अलायंस की है, जो अपने स्वार्थ के लिए, अपने परिवार के लिए काम करती है। हमारी अप्रोच तुष्टिकरण की नहीं, हमारी अप्रोच संतुष्टिकरण की है। मुझे याद है, मैंने यहीं गोवा में पहली बार, भाजपा की इस सैचुरेशन अप्रोच पर विस्तार से बात की थी। सैचुरेशन अप्रोच यानि सबका साथ-सबका विकास। सैचुरेशन अप्रोच यानि बिना किसी भेदभाव, सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। और हमारा गोवा तो इस सैचुरेशन अप्रोच का बेहतरीन मॉडल है। हमारे प्रमोद सावंत जी के नेतृत्व में, उनकी पूरी टीम ने सैचुरेशन अप्रोच को जिस प्रकार से जमीन पर उतारा है, यहां टॉयलेट कवरेज कितनी है- 100 परसेंट। यहां बिजली कवरेज कितनी है- 100 परसेंट। यहां एलपीजी कवरेज कितनी है- 100 परसेंट। यहां नल कनेक्शन कितने हैं- 100 परसेंट। औऱ यही तो सच्चा सेकुलरिज्म है। यही तो सच्चा सोशल जस्टिस है। इस Hundred percent गवर्नेंस की गारंटी से सबसे अधिक लाभ गरीब को हुआ है, हमारे किसान भाई बहन को हुआ है, हमारे मछुआरे भाई बहन को हुआ है, हमारी माताओं-बहनों को हुआ है।

साथियों,

पिछले 10 वर्षों में इतना सब कुछ काम हुआ है, लेकिन मोदी चैन से बैठता नही है। लोग परेशान हो जाते हैं, कि मोदी जी इतना दौड़ते क्यों हो? मोदी, मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है। मोदी, मोदी दिन रात आपके सपनों को जीता है। आपके सपने ही मोदी के संकल्प हैं, और इसलिए मेरा पल-पल आपके नाम, मेरा पल-पल देश के नाम, 24 बाई सेवन फॉर 2047। इतने सारे काम हुए, अनगिनत काम मैं बता सकता हूँ, जीवन को कोई भी क्षेत्र उठा लिजिए, मैंने कुछ न कुछ अच्छा करने की कोशिश की होगी और पिछले 10 सालों में इतने सारे काम होने के बाद फिर भी मोदी दौडता है क्योंकि जो दस साल में मैंने किया है न इतना सारा किया है फिर भी मेरे हिसाब से तो ये ट्रेलर है, ये ट्रेलर है। अभी तो बहुत कुछ करना है, गोवा को, देश को बहुत आगे लेकर जाना है। और आप मोदी की गारंटी नोट करके रखिए। आने वाले साल में गरीबों के 3 करोड़ नए पक्के घर बनेंगे। और मेरी आपको एक रिक्वेस्ट है, मेरा एक काम करोगे, ऐसे नही, जरा तेज गति से बताओ। मेरा एक काम करोगे। देखिए चुनाव अभियान में आप घर-घर जाते होंगे, मोहल्ले में जाते होंगे, गांव में जाते होंगे। कहीं पर भी ऐसा परिवार ध्यान में आए कि जिसको अभी पक्का घर नहीं मिला है, हो सकता है गांव में पांच लोगों को मिल गया हो लेकिन एकाध छूट गया होगा, आप उनका नाम पता लिख लिजिए, मुझे भेज दिजिए, चार जून के बाद, नई सरकार बनने के बाद, मेरी तरफ से उनको कह देना, तीसरी बारी में उनका पक्का घर पक्का हो जाएगा। तो बता दोगे, औऱ ये मोदी की गारंटी है, उनको पक्का घर मिलेगा। और आप भी उसी विश्वास से कह देना कि आप का पक्का घर पक्का।

क्यों, मेरे लिए तो आप सब ही मोदी है। शहरों में जो हमारे मिडिल क्लास परिवार हैं, जो किराए पर रहते हैं, उनको मालिकी की मालिकन की हक वाला घर बनाने के लिए मदद दी जाएगी। ये मोदी की गारंटी, बता दीजिए। अभी तक हमने घर-घर सस्ते सिलेंडर का उज्ज्वला कनेक्शन पहुंचाया है। अब हम घर-घर पाइप से सस्ती गैस पहुंचाने के लिए तेज़ गति से काम करेंगे। अभी तक हमने करोड़ों गरीब परिवारों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज दिया है। अब हम गोवा के हर परिवार में जो बुजुर्ग हैं, सीनियर सिटीज़न हैं, जो सत्तर साल के ऊपर के हैं, और हम जानते हैं हमारे परिवारों में आजकल माता- पिता, दादा-दादी, नाना -नानी, बुजुर्ग को कोई न कोई बीमारी हो ही जाती है, सब कोई मोदी जैसे थोड़े ही होते हैं, कोई न कोई बीमारी हो जाती है औऱ जो घर में कमाने वाला बेटा होता है या बेटी होती है उसको अपने बच्चों को भी संभालना होता है, अपने बच्चे की भी चिंता करनी होती है औऱ ऊपर से माता पिता की बिमारी का खर्चा आ जाता है तो मध्यम वर्गीय परिवार को बहुत मुश्किल हो जाता है। तो आप घर घर जाकर बता दिजिए, उनसे फार्म भर दिजिए. सत्तर साल से ऊपर के कोई भी नागरिक होंगे अब उनका इलाज का खर्चा दिल्ली में जो आपका बेटा बैठा है न वो मोदी करेगा। ये मोदी की गारंटी है। तो आप जाकरके सबका फार्म भरवा देंगे सबका, हर एक का फार्म भरवा देंगे, हर एक का फार्म भरवा देंगे जो सत्तर साल से ऊपर के हैं। कर लेंगे? दूसरा उसमें जो 85 से ऊपर के होंगे,उनके लिए नियम हमने नया बनाया है उनको पोलिंग स्टेशन पर आने की जरूरत नहीं है वो अपने घर से वोट कर सकते हैं। जो दिव्यांग हैं वो अपने घर से वोट कर सकते हैं। औऱ इसके लिए मैं चाहूंगा कि सरकार के साथ मिल करके योजना बना करके, ऐसे लोगों का वोटिंग हो जाए।
साथियों, कहने का तात्पर्य ये है,कि मेरा गोवा का हर परिवार, हर फैमिली के पास इन सारी सुविधाओं के कारण पैसा बचेगा और वो अपने बच्चो के लिए खर्च कर पाएगें, उनकी बहुत बड़ी चिंता मोदी दूर कर देगा।

|

साथियों,

ये भाजपा सरकार है, आजादी के बाद पहली बार, अब आप मुझे बताइए, देश आजाद हुआ उसके पहले भी फिशरमैन थे, की नहीं थे? जरा जवाब दीजिए न, फिशरमैन थे की नहीं थे? राम के जमाने में भी मछुआरे थे कि नहीं थे? लेकिन देश आजाद होने के बाद, ये कांग्रेस सरकार वालों को कभी मछुआरों की याद नहीं आय़ी। ये मोदी है, जिसने आ करके फिशरीज सेक्टर का अलग मंत्रालय बनाया, अलग बजट बनाया। ताकि हमारे कोस्टल एरिया , हमारे मछुआरे भाई बहन, उनके जीवन में बदलाव आए। हमने मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड दिया, हमने बोट्स को आधुनिक बनाने के लिए मदद दी। और अब भाजपा ने घोषणा की है कि फिशरमेन साथियों के लिए बीमा कवरेज को बढ़ाया जाएगा, insurance बढ़ाया जाएगा। बीजेपी सरकार फिशरमेन भाइ बहनों के लिए प्रोडक्शन और प्रोसेसिंग क्लस्टर भी बनाएगी। मछुआरों की आय बढ़ाने के लिए ऑर्गेनिक सी-वीड की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

साथियों,

आज पूरी दुनिया भारत को जानना चाहती है, भारत को देखना चाहती है, हमारी विरासत के प्रति आकर्षित है। और इसलिए इंडी गठबंधन के 10 साल में जितने विदेशी टूरिस्ट भारत आए थे, मोदी के आने के बाद पहले की तुलना में करीब दो करोड़ ज्यादा विदेशी टूरिस्ट पिछले 10 साल में भारत आए हैं। इंडी अलायंस के 10 साल की तुलना में विदेशी टूरिस्ट्स से मिलने वाला फॉरेन एक्सचेंज मोद के काल खंड में double हो गया, double। इसका सबसे ज्यादा लाभ गोवा को ही मिलता है। इसमें बीजेपी सरकार की ई- टूरिस्ट वीजा की बड़ी भूमिका रही है। इन सबका फायदा गोवा के आप सभी भाई बहनों को हो रहा है। ये भाजपा की ही सरकार है, जिसने कोरोना के समय में पूरे देश में, आपको याद होना चाहिए, जब हमें वैक्सीन देने की बात आयी तो मैंने कहा सबसे पहले गोवा को मौका देना चाहिए। औऱ हिन्दुस्तान में सबसे पहले पूरे राज्य का वैक्सीनेशन, सभी नागरिकों का वैक्सीनेशन गोवा में हुआ था, क्यों? इसके पीछे कारण था, पोलिटिकल आदमी क्या सोचता भाई जहां चालीस पचास पार्लियामेंट की सीटें पहले वहां काम करो,ये दो सीट वाले हैं अभी जल्दी क्या है। मोदी सीट का हिसाब नहीं लगाता है, चुनाव का लेखा जोखा नहीं लगाता है, मुझे मालूम था, गोवा में अगर वैक्सीनेशन का काम हो जाता है तो टूरिस्ट यहां आने में जरा भी झिझक नहीं करेगा, और मेरा गोवा का टूरिज्म तुरंत चालू हो जाएगा। दिल्ली में बैठ करके, गोवा की इतनी बारीकी से चिंता करने वाली इसके पहले कभी कोई सरकार नही आयी होगी,ये मैं आपको दावा से कह सकता हूँ।

साथियों,

भाजपा, गोवा को इंटरनेशनल कॉनफरेन्स का भी एक बड़ा केंद्र बनाने में जुटी है। आजकल कॉनफरेन्स टूरिज्म बड़ा महत्व का है। आपने देखा होगा, स्पोर्टस भी टूरिज्म का सेंटर बन रहा है, आपने देखा होगा हमने ब्रिक्स समिट गोवा में की थी, हमने G-20 की कितनी शानदार मीटिंग्स यहां आर्गनाइज की थी औऱ पूरी दुनिया में हमने गोवा की ब्राडिंग, मार्केटिंग का प्रयास किया। हमने ब्रिक्स देशों का फुटबाल कम्पीटिशन भी यही गोवा में किया। हमारी सरकार गोवा के इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत काम कर रही है। गोवा के दोनों एयरपोर्ट्स से यहां टूरिज्म को औऱ आजकल मैं एक नया मिशन लेकर चला हूँ, वो भी गोवा के लिए ही है, मैं हर किसी को कहता हूँ ‘वेड इन इंडिया’। शादी करने के लिए दुनिया में जाकरके रूपए बरबाद करने क जरूरत नहीं है, मेरे देश में गोवा जैसी शानदार जगह है, शादियां यहां होनी चाहिए, और मेरा मूवमेंट है वेड इन इंडिया ताकि मेरे यहां के लोगों को रोजी रोटी मिले। जुआरी ब्रिज और वंदे भारत ट्रेन जैसी सुविधाएं, गोवा की कनेक्टिविटी को और सशक्त कर रही हैं। आयुष अस्पताल से, यहां वेलनेस को भी बढ़ावा मिल रहा है।

|

साथियों,

ये हमारा गोवा फुटबॉल की धरती है। और इसलिए भारत में ओलंपिक हों, ये गोवा का कौन नौजवान नहीं चाहता है। मैं गोवा के खेल प्रेमियों को ये भी गारंटी देता हूं- भारत में ओलंपिक हो, आपका ये सपना भी हम जरूर पूरा करेंगे, ये मैं आपको वादा करता हूँ।

साथियों,

गोवा को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने के इन प्रयासों के बीच, कांग्रेस और उसके साथी हर तरफ देश में Negativity फैलाने में जुटी है। कांग्रेस, सिर्फ वोट बैंक के लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना का, हमारे संविधान का अपमान कर रही है। इससे जुड़ा एक बड़ा खुलासा गोवा में कांग्रेस के कैंडिडेट ने भी किया है। इस खुलासे ने कांग्रेस की सच्चाई बता दी है, उसका हिडन एजेंडा बाहर लाए हैं कि देश का संविधान उसके लिए कोई मायने नहीं रखता।

साथियों,

ये वोटबैंक के लिए कांग्रेस की सोची-समझी साजिश है। और ये अकेली घटना नहीं है। देश को बांटने वाली बात कर्नाटका के कांग्रेस सांसद ने भी कही है। कांग्रेस की यही सोच है, जिसके कारण 70 साल तक जम्मू कश्मीर में आर्टिकल-370 बना रहा। जिसके कारण, देश सालों-साल तक आतंकवाद की आग में जलता रहा। आपके एक वोट ने, आर्टिकल-370 को जमीन के भीतर दफना दिया, दोस्तों। वो इतिहास के पन्नों पर जड़ गया। और मेरे मित्र, मनोहर पर्रिकर आज हमारे बीच होते, तो शायद ये खबर उनके लिए खुशी की खबर होती। लेकिन इंडी-गठबंधन आर्टिकल-370 को भी वापस लाने की बात कर रही है। मुझे बताइए, मेरे गोवा के भाई बहन, क्या आर्टिकल 370 वापस लाने देंगे क्या? कांग्रेस के मंसूबे पार होने देंगे क्या?

|

साथियों,

कांग्रेस, वोट बैंक के तुष्टिकरण के लिए खतरनाक खेल में जुटी है। कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है। कांग्रेस SC/ST/OBC के हक में से एक हिस्सा अपने वोट-बैंक को देना चाहती है। कर्नाटका में इन्होंने ये काम शुरु भी कर दिया है।

साथियों,

आज पूरी दुनिया भारत के टूरिज्म सेक्टर में, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में, एविएशन सेक्टर में, मैन्युफेक्चरिंग सेक्टर में इन्वेस्ट करना चाहती है। लेकिन कांग्रेस का प्लान, आपकी संपत्ति पर 55 परसेंट टैक्स लगाने का है। कांग्रेस के शहज़ादे की उनकी विदेश यात्राओं का राज खुल गया है। वहां से कांग्रेस के शहजादे एक एक्स-रे मशीन लाए हैं। और पब्लिकली बोलते हैं कि उनकी सरकार बनने के बाद देश का एक्स रे किया जाएगा। औऱ एक्स रे मशीन से कांग्रेस आपकी संपत्ति की जांच करके उसे अपने वोटबैंक में बांटना चाहती है। मान लीजिए, यहां किसी फिशरमेन के पास, दो बोट होगी, और वो बोट जीवन के अंतकाल में अपने बेटे को देना चाहता है तो नहीं दे पाएगा, कांग्रेस ऐसा कानून ला रही है कि उसमें से एक बोट सरकार जब्त कर लेगी, एक ही बोट अपने संतान को दे पाएगा। औऱ आप जानते हैं ना कांग्रेस का पसंदीदा वोटबैंक कौन है? इसलिए पूरा देश कांग्रेस पर इल्ज़ाम लगा रहा है, और मुखर हो कर बोल रहा है-कांग्रेस की लूट- ज़िंदगी के साथ भी और ज़िंदगी के बाद भी।

भाइयों और बहनों,

भाजपा ऐसे काम करती है, जिससे देश को खुशी मिले, हर नागरिक को खुशी मिले, आपको खुशी मिले। लेकिन कांग्रेस, ऐसे काम करती है, जिससे देश विरोधी ताकतों को खुशी होती है। आप देखिए, इन्होंने EVM को लेकर कितना झूठ बोला, भाई। आए दिन, चुनाव हार गए तो क्यों EVM, चुनाव हारना तय है तो क्यों EVM, जब चाहो तब EVM को गाली, जब चाहो EVM को गाली दो, हिन्दुस्तान के नागरिकों का EVM से विश्वास उठ जाए, उसके लिए जितनी कोशिश होती है उतनी की। इन्होंने भारत के लोकतंत्र के खिलाफ अविश्वास पैदा करने की कोशिश की। लोगों को भड़काने की कोशिश की। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कह दिया कि EVM सही है, EVM से होने वाला चुनाव सही है EVM के उपयोग से भारत का लोकतंत्र मजबूत भी हुआ है, भारत का लोकतंत्र आधुनिक भी हुआ है। अब मुझे बताइए, इतने सालों से कांग्रेस का झूठ चल रहा है, क्या कांग्रेस ने माफी मांगनी चाहिए या नहीं चाहिए? कांग्रेस ने देश से माफी मांगनी चाहिए या नहीं चाहिए? ये माफी नहीं मांगेगे। ये अंहकार में सातंवें आसमान पर पहुंचे हुए हैं। लेकिन मोदी को बदनाम करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

|

साथियों,

7 मई को होने वाले चुनाव में आपको देश विरोधी हर ताकत को हराना है। आपका सपना पूरा करने में साउथ गोवा से बहन पल्लवी श्रीनिवास डेम्पो और नॉर्थ गोवा से मेरे पुराने साथी श्रीपद नाइक, ये दोनों, विजयी हो करके आएगें औऱ ये दिल्ली में मेरी बहुत मदद करेंगे। दिल्ली सरकार को बहुत मजबूती मिलेगी औऱ आपको आपके सपने पूरा करने के लिए एक बहुत अच्छे प्रतिनीधि मिलेंगे। औऱ इसलिए आज मैं आपसे आशिर्वाद मांगने के लिए आया हूँ। मैं आपसे वोट मांगने आय़ा हूँ। औऱ मेरे गोवा के भाईय़ों बहनों, आप जब कमल के निशान पर बटन दबाएगें न तो आपका वोट सीधा सीधा मोदी के खाते में जाएगा। तो आप घर घर जाएगें। घर घर जाएगें। ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को वोट करवाएगें, सारे पुराने रिकार्ड तोडेंगे, भारी मतदान करेंगे। देखिए गोवा के साथ मेरा एक और रिश्ता है, आज मैं जो कुछ भी हूँ न, मेरे जीवन में हर टर्निंग प्वाइंट गोवा में ही हुआ है। मेरा प्रधानमंत्री बनने का, पार्टी का फैसला भी यहीं गोवा में हुआ था। तो गोवा में मेरा भाग्य लिखा जाता है। औऱ इसलिए मैं कहता हूँ, मुझे ऐसे दो मजबूत साथी पार्लियामेंट में चाहिए, आपके मुझे आशिर्वाद चाहिए औऱ पोलिंग बूथ जीतने का लक्ष्य लिजिए। अच्छा मेरी एक पर्सनल रिक्वेस्ट है, करोगे? जरा हाथ ऊपर करके बताइए, करोगे? देखिए, घर-घर जाइए और कहना मोदी जी आए थे, मोदी जी ने आपको नमस्कार भेजा है। मेरा नमस्कार पहुंचा देंगे? पहुंचा देंगे? मेरे साथ बोलिए, भारत माता की जय ! भारत माता की जय ! भारत माता की जय !
बहुत बहुत धन्यवाद

  • कृष्ण सिंह राजपुरोहित भाजपा विधान सभा गुड़ामा लानी November 21, 2024

    जय श्री राम 🚩 वन्दे मातरम् जय भाजपा विजय भाजपा
  • Devendra Kunwar October 08, 2024

    BJP
  • दिग्विजय सिंह राना September 18, 2024

    हर हर महादेव
  • Vivek Kumar Gupta July 09, 2024

    नमो ..............................🙏🙏🙏🙏🙏
  • Pradhuman Singh Tomar July 03, 2024

    BJP
  • Dr Mukesh Ludanan July 02, 2024

    Jai ho
  • Dharmendra Singh June 18, 2024

    जय श्रीं राम ||🙏
  • krishangopal sharma Bjp June 10, 2024

    नमो नमो 🙏 जय भाजपा 🙏
  • krishangopal sharma Bjp June 10, 2024

    नमो नमो 🙏 जय भाजपा 🙏
  • krishangopal sharma Bjp June 10, 2024

    नमो नमो 🙏 जय भाजपा 🙏
Explore More
৭৮ তম স্বাধীনতা দিবস উপলক্ষ্যে নয়াদিল্লির লালকেল্লার প্রাকার থেকে প্রধানমন্ত্রীর ভাষণ ১৫ই আগস্ট , ২০২৪

জনপ্রিয় ভাষণ

৭৮ তম স্বাধীনতা দিবস উপলক্ষ্যে নয়াদিল্লির লালকেল্লার প্রাকার থেকে প্রধানমন্ত্রীর ভাষণ ১৫ই আগস্ট , ২০২৪
From 'Kavach' Train To Made-In-India Semiconductor Chip: Ashwini Vaishnaw Charts India’s Tech Future

Media Coverage

From 'Kavach' Train To Made-In-India Semiconductor Chip: Ashwini Vaishnaw Charts India’s Tech Future
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Uttar Pradesh is no longer just a land of possibilities but of competence and accomplishments: PM Modi in Varanasi
April 11, 2025
QuoteIn the last 10 years, the development of Banaras has gained a new momentum: PM
QuoteMahatma Jyotiba Phule and Savitribai Phule ji worked throughout their lives for the welfare of women empowerment: PM
QuoteBanas Dairy has changed both the image and destiny of thousands of families in Kashi: PM
QuoteKashi is now becoming the capital of Good Health: PM
QuoteToday, whoever goes to Kashi, praises its infrastructure and facilities: PM
QuoteIndia today is carrying forward both development and heritage together, Our Kashi is becoming the best model for this: PM
QuoteUttar Pradesh is no longer just a land of possibilities but of competence and accomplishments!: PM

नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव!

मंच पर विराजमान उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री श्रीमान योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, उपस्थित मंत्रीगण, अन्‍य जनप्रतिनिधिगण, बनास डेयरी के अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी और यहां इतनी बड़ी संख्या में आशीर्वाद देने के लिए आए मेरे सभी परिवार जन,

काशी के हमरे परिवार के लोगन के हमार प्रणाम। आप सब लोग यहां हमें आपन आशीर्वाद देला। हम ए प्रेम क कर्जदार हई। काशी हमार हौ, हम काशी क हई।

|

साथियों,

कल हनुमान जन्मोत्सव का पावन दिन है और आज मुझे संकट मोचन महाराज की काशी में आपके दर्शन का सौभाग्य मिला है। हनुमान जन्मोत्सव से पहले, काशी की जनता आज विकास का उत्सव मनाने यहां इकट्ठी हुई है।

साथियों,

पिछले 10 वर्षों में बनारस के विकास ने एक नई गति पकड़ी है। काशी ने आधुनिक समय को साधा है, विरासत को संजोया है और उज्ज्वल बनाने की दिशा में मजबूत कदम भी रखे हैं। आज काशी, सिर्फ पुरातन नहीं, प्रगतिशील भी है। काशी अब पूर्वांचल के आर्थिक नक्शे के केंद्र में है। जौने काशी के स्वयं महादेव चलाव लन… आज उहे काशी पूर्वांचल के विकास के रथ के खींचत हौ!

साथियों,

कुछ देर पहले काशी और पूर्वांचल के अनेक हिस्सों से जुड़ी ढेर सारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। कनेक्टिविटी को मजबूती देने वाले अनेक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, गांव-गांव, घर-घर तक नल से जल पहुंचाने का अभियान, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं का विस्तार और हर क्षेत्र, हर परिवार, हर युवा को बेहतर सुविधाएं देने का संकल्प ये सारी बातें, ये सारी योजनाएं, पूर्वांचल को विकसित पूर्वांचल बनाने की दिशा में मील का पत्थर बनने वाली हैं। काशी के हर निवासी को इन योजनाओं से खूब लाभ मिलेगा। इन सभी विकास कार्यों के लिए, बनारस के लोगों को, पूर्वांचल के लोगों को मैं ढेर सारी बधाई देता हूं।

|

साथियों,

आज सामाजिक चेतना के प्रतीक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती भी है। महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले जी ने जीवन भर, नारी शक्ति के हित, उनके आत्मविश्वास और समाज कल्याण के लिए काम किया। आज हम उनके विचारों को, उनके संकल्पों को नारी सशक्तिकरण के उनके आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं, नई ऊर्जा दे रहे हैं।

साथियों,

आज मैं एक बात और भी कहना चाहूंगा, महात्मा फुले जी जैसे त्यागी, तपस्वी, महापुरुषों से प्रेरणा से ही देश सेवा का हमारा मंत्र रहा है, सबका साथ, सबका विकास। हम देश के लिए उस विचार को लेकर के चलते हैं, जिसका समर्पित भाव है, सबका साथ, सबका विकास। जो लोग सिर्फ और सिर्फ सत्ता हथियाने के लिए, सत्ता पाने के लिए, दिन रात खेल खेलते रहते हैं, उनका सिद्धांत है, परिवार का साथ, परिवार का विकास। आज मैं सबका साथ, सबका विकास के इस मंत्र को साकार करने की दिशा में पूर्वांचल के पशुपालक परिवारों को, विशेष रूप से हमारी मेहनतकश बहनों को विशेष बधाई देता हूं। इन बहनों ने बता दिया है, अगर भरोसा किया जाए, तो वो भरोसा नया इतिहास रच देता है। ये बहनें अब पूरे पूर्वांचल के लिए नई मिसाल बन चुकी हैं। थोड़ी देर पहले, उत्तर प्रदेश के बनास डेयरी प्लांट से जुड़े सभी पशुपालक साथियों को बोनस वितरित किया गया है। बनारस और बोनस, ये कोई उपहार नहीं है, ये आपकी तपस्या का पुरस्कार है। 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा का ये बोनस, आपके पसीने का, आपके परिश्रम का तोहफा है।

साथियों,

बनास डेयरी ने काशी में हजारों परिवारों की तस्वीर और तक़दीर दोनों बदल दी है। इस डेयरी ने आपकी मेहनत को इनाम में बदला और सपनों को नई उड़ान दी और खुशी की बात ये, कि इन प्रयासों से, पूर्वांचल की अनेकों बहनें अब लखपति दीदी बन गई हैं। जहाँ पहले गुज़ारे की चिंता थी, वहाँ अब कदम खुशहाली की तरफ बढ़ रहे हैं। और ये तरक्की बनारस, यूपी के साथ ही पूरे देश में दिखाई दे रही है। आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है। 10 साल में दूध के उत्पादन में करीब 65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, डबल से भी ज्यादा। ये सफलता आप जैसे देश के करोड़ों किसानों की है, मेरे पशुपालक भाइयों और बहनों की है। और ये सफलता एक दिन में नहीं मिली है, बीते 10 सालों से, हम देश के पूरे डेयरी सेक्टर को मिशन मोड में आगे बढ़ा रहे हैं।

हमने पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा से जोड़ा है, उनके लिए लोन की सीमा बढ़ाई है, सब्सिडी की व्यवस्था की है और सबसे बड़ा महत्वपूर्ण एक काम, जीव दया का काम भी है। खुरपका-मुंहपका, Foot and Mouth Disease से पशुधन को बचाने के लिए मुफ्त वैक्सीन प्रोग्राम चलाया जा रहा है। कोविड की मुफ्त वैक्सीन की तो सबको चर्चा करनी याद आती है, लेकिन ये सरकार ऐसी है, जिसके सबका साथ, सबका विकास में मेरे पशुओं को भी मुफ्त में टीकाकरण हो रहा है।

दूध का संगठित कलेक्शन हो इसके लिए देश की 20 हजार से ज्यादा सहकारी समितियों को फिर से खड़ा किया गया है। इसमें लाखों नए सदस्य जोड़े गए हैं। प्रयास ये है कि डेयरी सेक्टर से जुड़े लोगों को एक साथ जोड़कर आगे बढ़ाया जा सके। देश में गाय की देसी नस्लें विकसित हों, उनकी क्वालिटी अच्छी हो। गायों की ब्रीडिंग का काम साइंटिफिक अप्रोच से हो। इसके लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन चल रहा है। इन सारे कामों का मूल यही है कि देश में जो पशुपालक भाई बहन हैं, वो विकास के नए रास्ते से जुड़ें। उन्हें अच्छे बाजार से, अच्छी संभावनाओं से जुड़ने का अवसर मिले। और आज बनास डेरी का काशी संकुल, पूरे पूर्वांचल में इसी प्रोजेक्ट को, इसी सोच को आगे बढ़ा रहा है। बनास डेयरी ने यहां गिर गायों का भी वितरण किया है और मुझे बताया गया है कि उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। बनास डेयरी ने यहां बनारस में पशुओं के चारे की व्यवस्था भी शुरू कर दी है। पूर्वांचल के करीब-करीब एक लाख किसानों से आज ये डेयरी दूध कलेक्ट कर रही है, किसानों को सशक्त कर रही है।

|

साथियों,

अभी कुछ देर पहले मुझे यहां कई बुजुर्ग साथियों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड सौंपने का अवसर मिला है। मैंने उन साथियों के चेहरे पर जो संतोष का भाव देखा, मेरे लिए वो इस योजना की सबसे बड़ी सफलता है। इलाज को लेकर घर के बुजुर्गों की जो चिंता रहती है, वो हम सब जानते हैं। 10-11 साल पहले इस क्षेत्र में, पूरे पूर्वांचल में, इलाज को लेकर जो परेशानियां थीं, वो भी हम सब जानते हैं। आज स्थितियां बिल्कुल अलग हैं, मेरी काशी अब आरोग्य की राजधानी भी बन रही है। दिल्ली-मुंबई के बड़े-बड़े जो अस्पताल, ये अस्पताल अब आज आपके घर के पास आ गए हैं। यही तो विकास है, जहाँ सुविधाएं लोगों के पास आती हैं।

साथियों,

बीते 10 वर्षों में हमने सिर्फ अस्पतालों की गिनती ही नहीं बढ़ाई है, हमने मरीज की गरिमा भी बढ़ाई है। आयुष्मान भारत योजना मेरे गरीब भाई-बहनों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ये योजना सिर्फ इलाज नहीं देती, ये इलाज के साथ-साथ विश्वास देती है। उत्तर प्रदेश के लाखों और वाराणसी के हजारों लोग इसका लाभ उठा चुके हैं। हर इलाज, हर ऑपरेशन, हर राहत, जीवन की एक नई शुरुआत बन गई है। आयुष्मान योजना से यूपी में ही लाखों परिवारों के करोड़ों रुपये बचे हैं, क्योंकि सरकार ने कहा, अब आपके इलाज की जिम्मेदारी हमारी है।

और साथियों,

जब आपने हमें तीसरी बार आशीर्वाद दिया, तो हमने भी आपको सेवक के रूप में स्नेह स्वरूप अपने कर्तव्य को निभाया है और कुछ लौटाने का नम्र प्रयास किया है। मेरी गारंटी थी, बुजुर्गों का इलाज मुफ्त होगा, इसी का परिणाम है, आयुष्मान वय वंदना योजना! ये योजना, बुजुर्गों के इलाज के साथ ही उनके सम्मान के लिए है। अब हर परिवार के 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग, चाहे उनकी आय कुछ भी हो, मुफ्त इलाज के हकदार हैं। वाराणसी में सबसे ज़्यादा, करीब 50 हज़ार वय वंदना कार्ड यहां के बुजुर्गों तक पहुंच गए हैं। ये कोई आंकड़ा नहीं, ये सेवा का, एक सेवक का नम्र प्रयास है। अब इलाज के लिए जमीन बेचने की जरूरत नहीं! अब इलाज के लिए कर्ज लेने की मजबूरी नहीं! अब इलाज के लिए दर-दर भटकने की बेबसी नहीं! अपने इलाज के पइसा क चिंता मत करा, आयुष्मान कार्ड से आपके इलाज के पइसा अब सरकार देई!

साथियों,

आज काशी होकर जो भी जाता है, वो यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर की, यहां की सुविधाओं की बहुत प्रशंसा करता है। आज हर दिन लाखों लोग बनारस आते हैं। बाबा विश्वनाथ का दर्शन करते हैं, मां गंगा में स्नान करते हैं। हर यात्री कहता है, बनारस, बहुत बदल गया है। कल्पना कीजिए, अगर काशी की सड़कें, यहां की रेल और एयरपोर्ट की स्थिति 10 साल पहले जैसी ही रहती, तो काशी की हालत कितनी खराब हो गई होती। पहले तो छोटे-छोटे त्योहारों के दौरान भी जाम लग जाता था। जैसे किसी को चुनार से आना हो और शिवपुर जाना हो। पहले उसको पूरा बनारस घूम कर, जाम में फंसकर, धूल-धूप में तपकर जाना पड़ता था। अब फुलवरिया क फ्लाईओवर बन गइल हो। अब रास्ता भी छोटा, समय भी बचत हो, जीवन भी राहत में हौ! ऐसे ही जौनपुर और गाजीपुर के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आने-जाने में और बलिया, मऊ, गाजीपुर जिलों के लोगों को एयरपोर्ट जाने के लिए वाराणसी शहर के भीतर से जाना होता था। घंटों लोग जाम में फंसे रहते थे। अब रिंग रोड से कुछ ही मिनट में, लोग इस पार से उस पार पहुंच जाते हैं।

|

साथियों,

केहू के गाजीपुर जाए के हौ त पहिले कई घंटा लगत रहल। अब गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़ हर शहर में जाने का रास्ता, पहुंचने का रास्ता चौड़ा हो गया है। जहां पहले जाम था, आज वहाँ विकास की रफ्तार दौड़ रही है! बीते दशक में वाराणसी और आस-पास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी, उस पर करीब 45 हज़ार करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। ये पैसा सिर्फ कंक्रीट में नहीं गया, ये विश्वास में बदला है। इस निवेश का लाभ आज पूरी काशी और आसपास के जिलों को मिल रहा है।

साथियों,

काशी के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहे इस निवेश को आज भी विस्तार दिया गया है। हजारों करोड़ के प्रोजेक्टस का आज शिलान्यास किया गया है। हमारा जो लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट है, उसके विस्तारीकरण का काम तेजी से चल रहा है। जब एयरपोर्ट बड़ा हो रहा है, तो उसको जोड़ने वाली सुविधाओं का विस्तार भी ज़रूरी था। इसलिए अब एयरपोर्ट के पास 6 लेन की अंडरग्राउंड टनल बनने जा रही है। आज भदोही, गाजीपुर और जौनपुर के रास्तों से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर भी काम शुरु हुआ है। भिखारीपुर और मंडुवाडीह पर फ्लाईओवर की मांग लंबे समय से हो रही थी। हमके खुशी हौ कि इहो मांग पूरा होए जात हौ। बनारस शहर और सारनाथ को जोड़ने के लिए नया पुल भी बनने जा रहा है। इससे एयरपोर्ट और अन्य जनपदों से सारनाथ जाने के लिए शहर के अंदर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

|

साथियों,

अगले कुछ महीनों में, जब ये सारे काम पूरे हो जाएंगे, जो बनारस में आवाजाही और भी आसान होगी। रफ्तार भी बढ़ेगी और कारोबार भी बढ़ेगा। इसके साथ-साथ, कमाई-दवाई के लिए बनारस आने वालों को भी बहुत सुविधा होगी। और अब तो काशी में सिटी रोपवे का ट्रायल भी शुरू हो गया है, बनारस अब दुनिया के चुनिंदा ऐसे शहरों में होगा, जहां ऐसी सुविधा होगी।

साथियों,

वाराणसी में विकास का, इंफ्रास्ट्रक्चर का कोई भी काम होता है, तो इसका लाभ पूरे पूर्वांचल के नौजवानों को होता है। हमारी सरकार का बहुत जोर इस पर भी है कि काशी के युवाओं को स्पोर्ट्स में आगे बढ़ने के लगातार मौके मिलें। और अब तो 2036 में, ओलंपिक भारत में हो, इसके लिए हम लगे हुए हैं। लेकिन ओलंपिक में मेडल चमकाने के लिए मेरे काशी के नौजवानों आपको अभी से लगना पड़ेगा। और इसलिए आज, बनारस में नए स्टेडियम बन रहे हैं, युवा साथियों के लिए अच्छी फैसिलिटी बन रही है। नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खुल गया है। वाराणसी के सैकड़ों खिलाड़ी उसमें ट्रेनिंग ले रहे हैं। सांसद खेल प्रतियोगिता के भी प्रतिभागियों को इस खेल के मैदान में अपना दम दिखाने का अवसर मिला है।

|

साथियों,

भारत आज विकास और विरासत, दोनों एक साथ लेकर चल रहा है। इसका सबसे बढ़िया मॉडल, हमारी काशी बन रही है। यहां गंगा जी का प्रवाह है और भारत की चेतना का भी प्रवाह है। भारत की आत्मा, उसकी विविधता में बसती है और काशी उसकी सबसे सुंदर तस्वीर है। काशी के हर मोहल्ले में एक अलग संस्कृति, हर गली में भारत का एक अलग रंग दिखता है। मुझे खुशी है कि काशी-तमिल संगमम् जैसे आयोजन से, एकता के ये सूत्र निरंतर मजबूत हो रहे हैं। अब तो यहां एकता मॉल भी बनने जा रहा है। इस एकता मॉल में भारत की विविधता के दर्शन होंगे। भारत के अलग-अलग जिलों के उत्पाद, यहां एक ही छत के नीचे मिलेंगे।

साथियों,

बीते वर्षों में, यूपी ने अपना आर्थिक नक्शा भी बदला है, नजरिया भी बदला है। यूपी, अब सिर्फ संभावनाओं की धरती नहीं रहा, अब ये सामर्थ्य और सिद्धियों की संकल्प भूमि बन रहा है! अब जैसे आजकल ‘मेड इन इंडिया’ की गूंज हर तरफ है। भारत में बनी चीजें, अब ग्लोबल ब्रांड बन रही हैं। आज यहां कई उत्पादों को GI टैग दिया गया है। GI टैग, ये सिर्फ एक टैग नहीं है, ये किसी जमीन की पहचान का प्रमाण पत्र है। ये बताता है कि ये चीज़, इसी मिट्टी की पैदाइश है। जहां GI टैग पहुंचता है, वहां से बाजारों में बुलंदियों का रास्ता खुलता है।

|

साथियों,

आज यूपी पूरे देश में GI टैगिंग में नंबर वन है! यानी हमारी कला, हमारी चीजें, हमारे हुनर की अब तेजी से अंतरराष्ट्रीय पहचान बन रही है। अब तक वाराणसी और उसके आसपास के जिलों में 30 से ज्यादा उत्पादों को GI टैग मिला है। वाराणसी का तबला, शहनाई, दीवार पर बनने वाली पेंटिंग, ठंडाई, लाल भरवां मिर्च, लाल पेड़ा, तिरंगा बर्फी, हर चीज़ को मिला है पहचान का नया पासपोर्ट, GI टैग। आज ही, जौनपुर की इमरती, मथुरा की सांझी कला, बुंदेलखंड का कठिया गेहूँ, पीलीभीत की बांसुरी, प्रयागराज की मूंज कला, बरेली की ज़रदोज़ी, चित्रकूट की काष्ठ कला, लखीमपुर खीरी की थारू ज़रदोज़ी, ऐसे अनेक शहरों के उत्पादों को GI टैग वितरित किए गए हैं। यानी यूपी की मिट्टी में जो खुशबू है, अब वो सिर्फ हवा में नहीं, सरहदों के पार भी जाएगी।

साथियों,

जो काशी को सहेजता है, वह भारत की आत्मा को सहेजता है। हमें काशी को निरंतर सशक्त करते रहना है। हमें काशी को, सुंदर और स्वप्निल बनाए रखना है। काशी की पुरातन आत्मा को, आधुनिक काया से जोड़ते रहना है। इसी संकल्प के साथ, मेरे साथ एक बार फिर, हाथ उठाकर कहिए। नमः पार्वती पतये, हर हर महादेव। बहुत बहुत धन्यवाद।