QuotePublic is distressed by problems, while Congress govt is busy looting: PM Modi in Kalaburagi
QuotePM Modi, in Kalaburagi rally, expresses gratitude for overwhelming support, reiterates BJP's commitment to Karnataka's development and nation's progress
QuotePM Modi condemns Congress' mismanagement and corruption in Karnataka emphasizing deteriorating law and order situation and betrayal of public trust
QuoteIt is Congress that is depriving the youth of their rights: PM Modi in Kalaburagi
QuotePM Modi underscores BJP's transformative impact in Karnataka, mentioning schemes like Ayushman Yojana and Ujjwala Yojana, empowering women and improving living standards

भारत माता की, भारत माता की।
जगद्गुरु बसवेश्वरा अवरा नाडु,
शिवशरणरा बीडु,
कलबुरगी-या जनतेगे नमस्कारगड़ू

कलबुर्गी का ये जनसैलाब, आप सबके चेहरों का ये उत्साह... कर्नाटका ने लोकसभा के चुनाव में बीजेपी को रिकॉर्ड सीटों पर जिताने का संकल्प ले लिया है। अभी मैं हेलीपैड से यहां आ रहा था, इतनी धूप में रोड शो का जो वातावरण बन गया। इतनी बड़ी मात्रा में लोग उत्साह, उमंग के साथ आशीर्वाद दे रहे थे। अभी तो चुनाव की घोषणा होना बाकी है। और आपने घोषणा कर दी। आज पूरा कर्नाटका कह रहा है- अबकी बार...400 पार। अबकी बार...400 पार। अबकी बार...।

साथियों,
बीते दो दिनों से मैं भारत के इस दक्षिणी भाग में ही हूं। और इसके पहले मैं श्रीनगर में था। श्रीनगर के पत्रकारों ने जो ब्लॉग लिखा है, उसमें लिखा है- 1988 के बाद श्रीनगर में इतनी बड़ी रैली किसी पोलिटिकल पार्टी की नहीं हुई है। जो दृश्य मैंने श्रीनगर में देखा, जो जज्बा देखा, भारत के प्रति, भाजपा के प्रति, जो उमंग और उत्साह देखा। साथियों, मैं बड़े विश्वास से कह रहा हूं देश अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए तैयार हो चुका है। और उसके बाद पिछले दो दिन से दक्षिण भारत में मैंने चार अलग अलग राज्यों का दौरा किया है। तमिलनाडु में कन्याकुमारी हो या केरला में पथनमथिट्टा हो, हर तरफ़ लोग बीजेपी को बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं। तेलंगाना के नागरकुरनूल की रैली में मैंने लोगों को अपने बच्चों के लिए विकसित भारत का निर्माण करने का संकल्प लेते हुए देखा है। हैदराबाद के रोड शो में हर उम्र के लोगों ने विकास और तरक्की के हमारे संकल्प को अपना समर्थन दिया। पूरे दक्षिण भारत में हर क्षेत्र में, हर वर्ग के लोगों ने बीजेपी को अपना अपार समर्थन दिया है। दक्षिण में बीजेपी को मिल रहे इस भारी समर्थन का ही नतीजा है कि इंडी-अलायंस और कांग्रेस के लोग भी कहने लगे हैं, और आपके यहां के एक नेता ने तो पार्लियामेंट में कह दिया। हमारे विरोधी कह रहे हैं- अबकी बार 400 पार! अबकी बार…अबकी बार।

|

साथियों,
कर्नाटका में आप लोगों का कांग्रेस के लिए जो आक्रोश है, वो भी मैं समझ सकता हूं। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जो चाहे कितने भी कपड़े बदल ले, कांग्रेस की करतूतें नहीं बदलतीं। इसीलिए, कर्नाटका में जनता जाग चुकी है, आक्रोश और गुस्से से लाल है। किसी सरकार से इतने कम समय में ही जनता का मोहभंग हो जाना ये दिखाता है कि लोगों को कांग्रेस की सच्चाई क्या है, इसका पता चल गया है। और कभी-कभी लोग भी सोचते हैं कि चलो भई एक बार सजा दी, अब वो सुधर जाएंगे। दुबारा कुछ अच्छा करेंगे। लेकिन लोग फिर निराश, वो सुधरने को तैयार ही नहीं है भई, आप कितने ही मौके दीजिए, वो नहीं सुधरेंगे। आज कर्नाटका में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। असामाजिक तत्वों को खुलेआम संरक्षण दे रही है। जनता के मन में खौफ पैदा किया जा रहा है। जनता परेशानियों से त्रस्त है, और कांग्रेस लूट में व्यस्त है।

साथियों,
एक बार कोयले से कालिख दूर हो सकती है, लेकिन कांग्रेस से करप्शन दूर नहीं हो सकता। इन परिवारवादियों के लिए करप्शन ही ऑक्सीजन है। बिना भ्रष्टाचार के ये लोग सियासत में सांस भी नहीं ले सकते। चुनाव से पहले बड़ी-बड़ी घोषणाएं करना, और चुनाव के बाद सिर्फ अपनी जेबें भरना, यही कांग्रेस का काम है। कर्नाटका को कांग्रेस ने अपना ‘फैमिली एटीएम’ बना लिया है। पार्टी और परिवार के खर्चे पूरे करने के लिए कर्नाटका की जनता की मेहनत की कमाई यहां से सप्लाई की जा रही है।

|

साथियों,
जहां राज्य की सारी पूंजी कुछ लोगों का पेट भरने में, जेब भरने में, तिजोरी भरने में खपने लगती है, वहां सबसे पहले कुशासन, अव्यवस्था और अराजकता चारों तरफ हर स्तर पर फैलना शुरू हो जाती है। इसीलिए, कांग्रेस ने चुनाव में जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करना तो दूर, उल्टा कर्नाटका के हालात दिन पर दिन बदहाल होते जा रहे हैं। चुनाव में कांग्रेस ने मुफ्त बिजली का वादा किया था। लेकिन जवाब में जनता को बिजली की कटौती मिली है। अंधेरा मिला। आज किसान पूछ रहे हैं, कि जब बिजली है ही नहीं, तो खेतों में पंप सेट कैसे चलेंगे? इन लोगों ने किसानों से एक और धोखा किया। हर किसान को पता है कि मोदी सरकार यहां के 55 लाख किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे भेजती है। ये योजना किसानों के लिए वरदान जैसी है। पहले बीजेपी की राज्य सरकार किसानों को इसमें 4 हजार रुपये जोड़कर देती थी। लेकिन कांग्रेस वालों ने ये 4 हजार रुपये देने का प्रावधान बंद कर दिया।

साथियों,
ये लोग युवाओं से बड़े बड़े वादे करके सरकार में बैठ गए। लेकिन आज ये उन्हीं युवाओं की स्कॉलरशिप रोक रहे हैं, उसमें कटौती कर रहे हैं। ये कांग्रेस ही है, जो नौजवानों के हक मारने का पाप कर रही है। कांग्रेस की लूट का हाल ये है कि छोटे-छोटे विकास कार्यों के लिए भी, सरकार के पास पैसा नहीं है। विधायकों को कह दिया गया है कि सरकार के पास पैसे नहीं है। हाथ ऊपर कर दिए। कलबुर्गी के मेरे भाइयों-बहनों बताइए, क्या कोई सरकार ऐसे चल सकती है क्या? चल सकती है क्या? कर्नाटका का भला कर सकती है क्या? आपके सपने पूरे कर सकते हैं क्या? उनके वादे पूरे हो सकते हैं क्या? कांग्रेस भी ये जान चुकी है, कि ये दोबारा सरकार नहीं बना पाएंगे। इसलिए, कांग्रेस का एक ही एजेंडा बचा है- जितना लूट सको लूटो। क्या आप लूटने देंगे क्या? लूटने देंगे क्या?

|

साथियों,
जब राज्य सरकार इस तरह काम कर रही हो, आपको लूट रही हो, तो ये बहुत जरूरी है कि संसद में आपकी आवाज जरूर पहुंचे। कर्नाटका को लूट से बचाने के लिए सांसद के रूप में मुझे एक रक्षा कवच बनाना है। ताकि इस पर निगरानी रहे। हर पल मुझे दिल्ली में खबर रहे और कर्नाटक की जनता के लूटने के कारनामो को मैं रोक पाऊं। जब यहां कर्नाटका में ज्यादा संख्या में बीजेपी सांसद जीतेंगे तो कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को डर करके रहना पड़ेगा। सात बार सोचना पड़ेगा कि अब खबरें मोदी को पहुंच रही है। बीजेपी सांसद, यहां कांग्रेस के कारनामों को लाख कोशिश करें, कांग्रेस वाले छिपाने नहीं देंगे। इसलिए मुझे कर्नाटका से ज्यादा से ज्यादा बीजेपी सांसदों का आशीर्वाद मिले, जनता-जनार्दन के आशीर्वाद मिले। इसलिए आपका ये सेवक प्रार्थना करने आया है। सभी सीटों पर भाजपा को जिताएंगे? आप पक्का जोर लगाएंगे? हर पोलिंग बूथ में जाएंगे। बीजेपी की जीत पक्की करेंगे?

साथियों,
भाजपा ने हमेशा कर्नाटका के विकास के लिए काम किया है। हमने कर्नाटका की पहचान को सम्मान दिया है। मैं दुनिया में जहां भी जाता हूं, मैं लोकतंत्र के उन सिद्धांतों की बात करता हूं जिसे हमें जगदगुरु बसवेश्वरा ने हमें सिखाया था। हमने अनुभव मंतपा से प्रेरणा लेकर ही दिल्ली के भारत मंडपम का नाम रखा है। इसी जगह, दुनिया भर के नेताओं की जी-20 समिट हुई थी। इससे पूरे विश्व में कर्नाटका का गौरव और सम्मान बढ़ा था।

|

साथियों,
जब हम कहते हैं कि भारत मदर ऑफ डेमॉक्रेसी है, तो पूरी दुनिया उसे स्वीकार करती है। दुनिया को कोई एतराज नहीं है, लेकिन जब ये बात कांग्रेस वाले सुनते हैं, सुनते ही कांग्रेस के पेट में दर्द होना शुरू हो जाता है। ये लोग दुनियाभर में जाकर हमारे देश को, हमारे लोकतंत्र को, हमारी महान परंपराओं को बदनाम करते हैं, ये लोग भगवान बसवेश्वरा की विरासत का मज़ाक उड़ाते हैं।

साथियों,
भाजपा ने कर्नाटका के हर समाज, हर वर्ग के लिए काम किया है। हमारे कामों से कैसे परिस्थितियां बदली हैं, हमारी माताएं-बहनें इस बात को बखूबी समझ सकती हैं। पहले पैसों की कमी के कारण घर की महिलाएं, घर के बुजुर्ग अपनी बीमारियों को छिपाते थे। बच्चों को भी नहीं बताते थे, क्योंकि उनको डर रहता था कि ये बीमारी का पता चल जाएगा, अस्पताल में जाना पड़ेगा और इतना बड़ा खर्च हो जाएगा कि बच्चे कर्ज में डूब जाएंगे। इसलिए हमारी माताएं, हमारे बुजुर्ग बीमारी की पीड़ा सहन करते थे पर बच्चों पर कर्ज नहीं होने देते थे। लेकिन बीते कुछ सालों में, आयुष्मान योजना लाकर हमने लोगों को इस चिंता से मुक्त कर दिया है। और मैंने हर माता-बहन को कहा है बीमारी को छिपाने की जरूरत नहीं है। अब माताओं बहनों को पीड़ा सहन करने की जरूरत नहीं है। दिल्ली में आपका बेटा बैठा है। पांच लाख रुपये तक इलाज की गारंटी मोदी देता है। हमारे कर्नाटका में इस योजना से करीब-करीब 80 लाख मुफ्त इलाज हो चुके हैं। और वे सब मोदी को आशीर्वाद देते हैं। लोग मुझे पूछते हैं न.. मोदी इतनी एनर्जी लाते कहां से हो। इतना काम करते हो, थकते नहीं हो। अरे, जहां मेरे कर्नाटका के 80 लाख लोग, जो बीमारी से मुक्त हुए हों, जब उनके आशीर्वाद मिलते हैं न तो एक बड़ी एनर्जी लेकर के आते हैं, बड़ी ऊर्जा लेकर के आते हैं।

|

आज मुफ्त इलाज की ये गारंटी, ये मोदी की गारंटी बन गई है। पहले गांव की महिलाओं को भीषण गर्मी में पानी लेने के लिए घर से दूर तक जाना पड़ता था। लेकिन बीते कुछ वर्षों में, हमने कर्नाटका के 75 लाख से अधिक परिवारों के घर तक नल से जल पहुंचाया है। साफ पानी की सुविधा, आज ये मोदी की गारंटी बन गई है। पहले एलपीजी कनेक्शन ना होने के कारण हमारे घरों में महिलाएं चूल्हे पर खाना बनाती थीं। आज हमने कर्नाटका में उज्जवला योजना के तहत चालीस लाख से ज्यादा एलपीजी कनेक्शन, इन माताओं-बहनों की तबियत को सुरक्षित रखने का बहुत बड़ा काम किया है। ग्रामीण महिलाओं और बच्चों को धुएं से बाहर निकालना, धुएं से मुक्ति दिलाना, ये मोदी की गारंटी है। हमने कर्नाटका में 8 लाख से ज्यादा पीएम आवास बनाए। जिनके पास घर नहीं था उनको घर दिया। जो कच्चे झोपड़े में रहते थे, उनको पक्का घर दिया। इतना ही नहीं, जो घर हमने दिए हैं न, इनमें से ज्यादतर घरों को हमने महिलाओं के नाम रजिस्टर किया। इन कोशिशों ने आज कर्नाटका की महिलाओं का जीवन बदला है। यही कारण है कि कर्नाटका के हर घर की महिलाएं आत्मविश्वास से कह रही हैं, भरोसे से कह रही हैं, हर मां-बहन कह रही है- आएगा तो.....मोदी ही! आएगा तो.....मोदी ही! आएगा तो.....मोदी ही!

साथियों,
ये बीजेपी ही है, जिसने ‘कल्याण कर्नाटका क्षेत्र’ के विकास के लिए लगातार काम किया है। कांग्रेस वाले हमेशा इस क्षेत्र को पिछड़ा बताकर पल्ला झाड़ लेते थे। लेकिन बीजेपी ने अपनी सरकार बनने के बाद कल्याण कर्नाटका रीजनल डवलपमेंट बोर्ड को हजारों करोड़ रुपये की मदद दी। कांग्रेस वालों ने इस क्षेत्र में विकास करना जरूरी नहीं माना। हमने तूअर दाल के किसानों को फसलों के अच्छे दाम दिलाकर उनकी मदद की है। कलबुर्गी से रायचूर के बीच उत्तर कर्नाटका का पहला Six Lane Greenfield Highway बनाने के लिए केंद्र सरकार ने करीब 6 हजार करोड़ रुपए की राशि जारी की है। हमने इस क्षेत्र को बेहतर रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए कलबुर्गी से बेंगलुरु के बीच एक वंदे भारत और एक पैसेंजर ट्रेन भी शुरू की है। हमने कलबुर्गी-बीदर रेलवे लाइन के 110 किलोमीटर लंबे हुमनाबाद-गुलबर्गा सेक्शन का निर्माण भी करवाया है। ये इस इलाके में आज़ादी के बाद बनी पहली रेल लाइन है। आप जानते हैं कि कांग्रेस सरकारों ने इस इलाके की कितनी उपेक्षा की थी। लेकिन बीजेपी की केंद्र सरकार इनफ्रास्ट्रक्चर के साथ साथ यहां उद्योग को भी बढ़ावा दे रही है। कलबुर्गी में बन रहा मेगा टेक्सटाइल पार्क, इस क्षेत्र के लाखों किसानों, नौजवानों और छोटे उद्योगों के लिए अनेकों अवसर लेकर आने वाला है।

|

साथियों,
हमें कर्नाटका को कृषि और इंडस्ट्री का बड़ा Hub बनाना है। ये सिर्फ वादा नहीं है, ये मोदी की गारंटी है। लेकिन एक गारंटी मुझे आपसे भी चाहिए। मिलेगी? आपकी गारंटी मुझे मिलेगी? आपसे मुझे एक गारंटी चाहिए, मेरे से आपको सैकड़ों गारंटी मुबारक है। आपकी गारंटी मिलेगी। हाथ ऊपर करके बताइए गारंटी मंजूर। गारंटी मिलेगी। मुझे गारंटी चाहिए, कर्नाटका में बीजेपी की जीत हर एक लोकसभा सीट पर यहां की जनता पक्की करे। अब आपको ये गारंटी देनी है कि कांग्रेस वाले कितने भी झूठ बोल लें, साजिश कर लें, लेकिन इस बार इनका खाता नहीं खुलना चाहिए। आप ये गारंटी देंगे? इधर से भी गारंटी देंगे? उधर से भी गारंटी देंगे? इसके लिए आपको कमल के निशान पर बटन दबाना है, ज्यादा से ज्यादा संख्या में बीजेपी को जिताना है। यहां मेरे साथ गुलबर्गा से बीजेपी प्रत्याशी उमेश जी जाधव हैं, हावेरी से हमारे प्रत्याशी बसवराज बोम्मई जी हैं। धारवाड़ से हमारे प्रत्याशी प्रहलाद जोशी जी आपकी सेवा में रहेंगे, और बीदर से भगवंत खुबा जी को पार्टी ने टिकट दिया है। और भाजपा में टिकट देना मतलब आप सबकी सेवा करने का जिम्मा मोदी ने इनको दिया है। ये लोग आपकी सेवा में हमेशा आगे रहे हैं। लेकिन अब मोदी की भी ताकत उनके साथ जुड़ जाती है तो सेवा और व्यापक होती है। इस बार आपको पहले से भी ज्यादा समर्थन इन सभी को देना है। यही मेरी प्रार्थना है।

साथियों,
अभी हमारे प्रदेश अध्यक्ष जी बता रहे थे, मैं दुबारा उसका उल्लेख करना चाहूंगा। कन्नड़ा भाषा के प्रति मेरा सम्मान कितना ज्यादा है, ये आप भली-भांति जानते हैं। जो लोग मुझे कन्नड़ा में भी सुनना चाहते हैं उनके लिए मैंने टेक्नोलॉजी और AI की मदद से एक कोशिश की है। और अब तक मेरा जितना ज्ञान है 80-90 परसेंट तो मामला ठीक चल रहा है। 5-10 परसेंट इधर-उधर हो सकता है। लेकिन ये आप जब सुनोगे तो मुझे करेक्शन के लिए अवसर मिलेगा। तो मेरी मदद करोगे। मुझे आपकी मदद चाहिए आज। आपको सुनकर के मुझे बताना पड़ेगा कि मोदी जी इसमें थोड़ी कमी है। बताओगे? क्योंकि मुझे उसको और अच्छा बनाना है। और आपकी मदद के बिना नहीं बना सकता हूं। करोगे मदद। तो करना क्या है। आपको सोशल मीडिया साइट एक्स पर जा करके Namoinkannada, ये जो हैंडल बनाया गया है, उस पर जाना है। मोदी आपकी सेवा में हाजिर है। और आप किसी को भी दिखाकर कह सकते हो, बड़े गर्व से कह सकते हो मोबाइल दिखाकर, देखो मोदी मेरी जेब में है। तो ये करेंगे आप। करेंगे। कन्नड़ा के सम्मान के लिए मुझे आपकी मदद चाहिए, करेंगे। आप अगर सहमत हैं तो आपका मोबाइल फोन निकाल करके फ्लैश लाइट चालू करके आइए कन्नड़ा भाषा का गौरव करें। सब अपना मोबाइल फोन से फ्लैश चालू करें और कन्नड़ा भाषा का सम्मान करें। इधर भी हां, शाबाश। ये कन्नड़ा भाषा के सम्मान में है। Namoinkannada आपके हरेक के मोबाइल में होना चाहिए। देखिए चारों तरफ उत्साह है, उमंग है, ऊर्जा है। कन्नड़ा भाषा का सम्मान है, कन्नड़ा भाषा के प्रति प्रेम है।

मेरे साथ बोलिए…भारत माता की, भारत माता की, भारत माता की।
बहुत बहुत धन्यवाद।

  • Dheeraj Thakur February 13, 2025

    जय श्री राम।
  • Dheeraj Thakur February 13, 2025

    जय श्री राम
  • कृष्ण सिंह राजपुरोहित भाजपा विधान सभा गुड़ामा लानी November 21, 2024

    जय श्री राम 🚩 वन्दे मातरम् जय भाजपा विजय भाजपा
  • Devendra Kunwar October 08, 2024

    BJP
  • दिग्विजय सिंह राना September 19, 2024

    हर हर महादेव
  • krishangopal sharma Bjp June 02, 2024

    नमो नमो 🙏 जय भाजपा 🙏
  • krishangopal sharma Bjp June 02, 2024

    नमो नमो 🙏 जय भाजपा 🙏
  • krishangopal sharma Bjp June 02, 2024

    नमो नमो 🙏 जय भाजपा
  • krishangopal sharma Bjp June 02, 2024

    नमो नमो 🙏 जय भाजपा 🙏
  • krishangopal sharma Bjp June 02, 2024

    नमो नमो 🙏 जय भाजपा 🙏
Explore More
প্ৰতিগৰাকী ভাৰতীয়ৰ তেজ উতলি আছে: মন কী বাতত প্ৰধানমন্ত্ৰী মোদী

Popular Speeches

প্ৰতিগৰাকী ভাৰতীয়ৰ তেজ উতলি আছে: মন কী বাতত প্ৰধানমন্ত্ৰী মোদী
After Operation Sindoor, a diminished terror landscape

Media Coverage

After Operation Sindoor, a diminished terror landscape
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
The masterminds of terror now know that raising an eye against India will lead to nothing but destruction: PM at Adampur Air Base
May 13, 2025
QuoteInteracted with the air warriors and soldiers, Their courage and professionalism in protecting our nation are commendable: PM
Quote‘Bharat Mata ki Jai’ is not just a slogan, This is the oath of every soldier who puts his life at stake for the honour and dignity of his country: PM
QuoteOperation Sindoor is a trinity of India's policy, intent, and decisive capability: PM
QuoteWhen the Sindoor of our sisters and daughters was wiped away, we crushed the terrorists in their hideouts: PM
QuoteThe masterminds of terror now know that raising an eye against India will lead to nothing but destruction: PM
QuoteNot only were terrorist bases and airbases in Pakistan destroyed, but their malicious intentions and audacity were also defeated: PM
QuoteIndia's Lakshman Rekha against terrorism is now crystal clear,If there is another terror attack, India will respond and it will be a decisive response: PM
QuoteEvery moment of Operation Sindoor stands as a testament to the strength of India's armed forces: PM
QuoteIf Pakistan shows any further terrorist activity or military aggression, we will respond decisively, This response will be on our terms, in our way: PM
QuoteThis is the new India! This India seeks peace, But if humanity is attacked, India also knows how to crush the enemy on the battlefield: PM

भारत माता की जय!

भारत माता की जय!

भारत माता की जय!

इस जयघोष की ताकत अभी-अभी दुनिया ने देखी है। भारत माता की जय, ये सिर्फ उद्घोष नहीं है, ये देश के हर उस सैनिक की शपथ है, जो मां भारती की मान-मर्यादा के लिए जान की बाजी लगा देता है। ये देश के हर उस नागरिक की आवाज़ है, जो देश के लिए जीना चाहता है, कुछ कर गुजरना चाहता है। भारत माता की जय, मैदान में भी गूंजती है और मिशन में भी। जब भारत के सैनिक मां भारती की जय बोलते हैं, तो दुश्मन के कलेजे काँप जाते हैं। जब हमारे ड्रोन्स, दुश्मन के किले की दीवारों को ढहा देते हैं, जब हमारी मिसाइलें सनसनाती हुई निशाने पर पहुँचती हैं, तो दुश्मन को सुनाई देता है- भारत माता की जय! जब रात के अंधेरे में भी, जब हम सूरज उगा देते हैं, तो दुश्मन को दिखाई देता है- भारत माता की जय! जब हमारी फौजें, न्यूक्लियर ब्लैकमेल की धमकी की हवा निकाल देती हैं, तो आकाश से पाताल तक एक ही बात गूंजती है- भारत माता की जय!

साथियों,

वाकई, आप सभी ने कोटि-कोटि भारतीयों का सीना चौड़ा कर दिया है, हर भारतीय का माथा गर्व से ऊंचा कर दिया है। आपने इतिहास रच दिया है। और मैं आज सुबह-सुबह आपके बीच आया हूं, आपके दर्शन करने के लिए। जब वीरों के पैर धरती पर पड़ते हैं, तो धरती धन्य हो जाती है, जब वीरों के दर्शन का अवसर मिलता है, तो जीवन धन्य हो जाता है। और इसलिए मैं आज सुबह-सुबह ही आपके दर्शन करने के लिए यहां पहुंचा हूं। आज से अनेक दशक बाद भी जब भारत के इस पराक्रम की चर्चा होगी, तो उसके सबसे प्रमुख अध्याय आप और आपके साथी होंगे। आप सभी वर्तमान के साथ ही देश की आने वाली पीढ़ियों की, और उनके लिए भी नई प्रेरणा बन गए हैं। मैं वीरों की इस धरती से आज एयरफोर्स, नेवी और आर्मी के सभी जांबाजों, BSF के अपने शूरवीरों को सैल्यूट करता हूं। आपके पराक्रम की वजह से आज ऑपरेशन सिंदूर की गूंज हर कोने में सुनाई दे रही है। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान हर भारतीय आपके साथ खड़ा रहा, हर भारतीय की प्रार्थना आप सभी के साथ रही। आज हर देशवासी, अपने सैनिकों, उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञ है, उनका ऋणी है।

साथियों,

ऑपरेशन सिंदूर कोई सामान्य सैन्य अभियान नहीं है। ये भारत की नीति, नीयत और निर्णायक क्षमता की त्रिवेणी है। भारत बुद्ध की भी धरती है और गुरु गोबिंद सिंह जी की भी धरती है। गुरू गोबिंद सिंह जी ने कहा था- सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन ते मैं बाज़ तुड़ाऊं, तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं।” अधर्म के नाश और धर्म की स्थापना के लिए शस्त्र उठाना, ये हमारी परंपरा है। इसलिए जब हमारी बहनों, बेटियों का सिंदूर छीना गया, तो हमने आंतकियों के फ़न को उनके घर में घुसके कुचल दिया। वो कायरों की तरह छिपकर आए थे, लेकिन वो ये भूल गए, उन्होंने जिसे ललकारा है, वो हिन्द की सेना है। आपने उन्हें सामने से हमला करके मारा, आपने आतंक के तमाम बड़े अड्डों को मिट्टी में मिला दिया, 9 आतंकी ठिकाने बर्बाद हुए, 100 से ज्यादा आतंकियों की मौत हुई, आतंक के आकाओं को अब समझ आ गया है, भारत की ओर नज़र उठाने का एक ही अंजाम होगा- तबाही! भारत में निर्दोष लोगों का खून बहाने का एक ही अंजाम होगा- विनाश और महाविनाश! जिस पाकिस्तानी सेना के भरोसे ये आतंकी बैठे थे, भारत की सेना, भारत की एयरफोर्स और भारत की नेवी ने, उस पाकिस्तानी सेना को भी धूल चटा दी है। आपने पाकिस्तानी फौज को भी बता दिया है, पाकिस्तान में ऐसा कोई ठिकाना नहीं है, जहां बैठकर आतंकवादी चैन की सांस ले सके। हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका तक नहीं देंगे। और हमारे ड्रोन्स, हमारी मिसाइलें, उनके बारे में तो सोचकर पाकिस्तान को कई दिन तक नींद नहीं आएगी। कौशल दिखलाया चालों में, उड़ गया भयानक भालों में। निर्भीक गया वह ढालों में, सरपट दौड़ा करवालों में। ये पंक्तियां महाराणा प्रताप के प्रसिद्ध घोड़े चेतक पर लिखी गई हैं, लेकिन ये पंक्तियां आज के आधुनिक भारतीय हथियारों पर भी फिट बैठती हैं।

मेरे वीर साथियों,

ऑपरेशन सिंदूर से आपने देश का आत्मबल बढ़ाया है, देश को एकता के सूत्र में बाँधा है, और आपने भारत की सीमाओं की रक्षा की है, भारत के स्वाभिमान को नई ऊंचाई दी है।

साथियों,

आपने वो किया, जो अभूतपूर्व है, अकल्पनीय है, अद्भुत है। हमारी एयरफोर्स ने पाकिस्तान में इतना डीप, आतंक के अड्डों को टारगेट किया। सिर्फ 20-25 मिनट के भीतर, सीमापार लक्ष्यों को भेदना, बिल्कुल पिन पॉइंट टारगेट्स को हिट करना, ये सिर्फ एक मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस, प्रोफेशनल फोर्स ही कर सकती है। आपकी स्पीड और प्रिसीजन, इस लेवल की थी, कि दुश्मन हक्का-बक्का रह गया। उसको पता ही नहीं चला कि कब उसका सीना छलनी हो गया।

साथियों,

हमारा लक्ष्य, पाकिस्तान के अंदर terror हेडक्वार्टर्स को हिट करने का था, आतंकियों को हिट करने का था। लेकिन पाकिस्तान ने अपने यात्री विमानों को सामने करके जो साजिश रची, मैं कल्पना कर सकता हूं, वो पल कितना कठिन होगा, जब सिविलियन एयरक्राफ्ट दिख रहा है, और मुझे गर्व है आपने बहुत सावधानी से, बहुत सतर्कता से सिविलियन एयरक्राफ्ट को नुकसान किए बिना, तबाह करके दिखाया, उसका जवाब दे दिया आपने। मैं गर्व के साथ कह सकता हूं, कि आप सभी अपने लक्ष्यों पर बिल्कुल खरे उतरे हैं। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों और उनके एयरबेस ही तबाह नहीं हुए, बल्कि उनके नापाक इरादे और उनके दुस्साहस, दोनों की हार हुई है।

साथियों,

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए दुश्मन ने इस एयरबेस के साथ-साथ, हमारे अनेक एयरबेस पर हमला करने की कई बार कोशिश की। बार-बार उसने हमें टारगेट किया, लेकिन पाक के नाकाम, नापाक इरादे हर बार नाकाम हो गए। पाकिस्तान के ड्रोन, उसके UAV, पाकिस्तान के एयरक्राफ्ट और उसकी मिसाइलें, हमारे सशक्त एयर डिफेंस के सामने सब के सब ढेर हो गए। मैं देश के सभी एयरबेस से जुड़ी लीडरशिप की, भारतीय वायुसेना के हर एयर-वॉरियर की हृदय से सराहना करता हूं, आपने वाकई बहुत शानदार काम किया है।

साथियों,

आतंक के विरुद्ध भारत की लक्ष्मण रेखा अब एकदम स्पष्ट है। अब फिर कोई टैरर अटैक हुआ, तो भारत जवाब देगा, पक्का जवाब देगा। ये हमने सर्जिकल स्ट्राइक के समय देखा है, एयर स्ट्राइक के समय देखा है, और अब तो ऑपरेशन सिंदूर, भारत का न्यू नॉर्मल है। और जैसा मैंने कल भी कहा, भारत ने अब तीन सूत्र तय कर दिए हैं, पहला- भारत पर आतंकी हमला हुआ तो हम अपने तरीके से, अपनी शर्तों पर, अपने समय पर जवाब देंगे। दूसरा- कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा। तीसरा- हम आतंक की सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे। दुनिया भी भारत के इस नए रूप को, इस नई व्यवस्था को समझते हुए ही आगे बढ़ रही है।

साथियों,

ऑपरेशन सिंदूर का एक-एक क्षण भारत की सेनाओं के सामर्थ्य की गवाही देता है। इस दौरान हमारी सेनाओं का को-ऑर्डिनेशन, वाकई मैं कहूंगा, शानदार था। आर्मी हो, नेवी हो या एयरफोर्स, सबका तालमेल बहुत जबरदस्त था। नेवी ने समुद्र पर अपना दबदबा बनाया। सेना ने बॉर्डर पर मजबूती दी। और, भारतीय वायुसेना ने अटैक भी किया और डिफेंड भी किया। BSF और दूसरे बलों ने भी अद्भुत क्षमताओं का प्रदर्शन किया है। Integrated air and land combat systems ने शानदार काम किया है। और यही तो है, jointness, ये अब भारतीय सेनाओं के सामर्थ्य की एक मजबूत पहचान बन चुकी है।

साथियों,

ऑपरेशन सिंदूर में मैनपावर के साथ ही मशीन का को-ऑर्डिनेशन भी अद्भुत रहा है। भारत के पारंपरिक एयर डिफेंस सिस्टम हों, जिन्होंने अनेक लड़ाइयां देखी हैं, या फिर आकाश जैसे हमारे मेड इन इंडिया प्लेटफॉर्म हों, इनको S-400 जैसे आधुनिक और सशक्त डिफेंस सिस्टम ने अभूतपूर्व मज़बूती दी है। एक मजबूत सुरक्षा कवच भारत की पहचान बन चुकी है। पाकिस्तान की लाख कोशिश के बाद भी, हमारे एयरबेस हों, या फिर हमारे दूसरे डिफेंस इंफ्रास्ट्रक्चर, इन पर आंच तक नहीं आई। और इसका श्रेय आप सभी को जाता है, और मुझे गर्व है आप सब पर, बॉर्डर पर तैनात हर सैनिक को जाता है, इस ऑपरेशन से जुड़े हर व्यक्ति को इसका श्रेय जाता है।

साथियों,

आज हमारे पास नई और cutting edge technology का ऐसा सामर्थ्य है, जिसका पाकिस्तान मुकाबला नहीं कर सकता। बीते दशक में एयरफोर्स सहित, हमारी सभी सेनाओं के पास, दुनिया की श्रेष्ठ टेक्नोलॉजी पहुंची है। लेकिन हम सब जानते हैं, नई टेक्नोलॉजी के साथ चुनौतियां भी उतनी ही बड़ी होती हैं। Complicated और sophisticated systems को मैंटेन करना, उन्हें efficiency के साथ ऑपरेट करना, एक बहुत बड़ी स्किल है। आपने tech को tactics से जोड़कर दिखा दिया है। आपने सिद्ध कर दिया है कि आप इस गेम में, दुनिया में बेहतरीन हैं। भारत की वायुसेना अब सिर्फ हथियारों से ही नहीं, डेटा और ड्रोन से भी दुश्मन को छकाने में माहिर हो गई है।

साथियों,

पाकिस्तान की गुहार के बाद भारत ने सिर्फ अपनी सैन्य कार्रवाई को स्थगित किया है। अगर, अगर पाकिस्तान ने फिर से आतंकी गतिविधि या सैन्य दुस्साहस दिखाया, तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। ये जवाब, अपनी शर्तों पर, अपने तरीके से देंगे। और इस निर्णय की आधारशिला, इसके पीछे छिपा विश्वास, आप सबका धैर्य, शौर्य, साहस और सजगता है। आपको ये हौसला, ये जुनून, ये जज्बा, ऐसे ही बरकरार रखना है। हमें लगातार मुस्तैद रहना है, हमें तैयार रहना है। हमें दुश्मन को याद दिलाते रहना है, ये नया भारत है। ये भारत शांति चाहता है, लेकिन, अगर मानवता पर हमला होता है, तो ये भारत युद्ध के मोर्चे पर दुश्मन को मिट्टी में मिलाना भी अच्छी तरह जानता है। इसी संकल्प के साथ, आइए एक बार फिर बोलें-

भारत माता की जय। भारत माता की जय।

भारत माता की जय।

वंदे मातरम। वंदे मातरम।

वंदे मातरम। वंदे मातरम।

वंदे मातरम। वंदे मातरम।

वंदे मातरम। वंदे मातरम।

वंदे मातरम।

बहुत-बहुत धन्यवाद।