Centre's free ration scheme will be extended by 5 more years: PM Modi in Ratlam

Published By : Admin | November 4, 2023 | 16:12 IST
QuoteCentre's free ration scheme, Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana will be extended by 5 more years, says PM Modi in Ratlam
QuoteBe it the country or Madhya Pradesh, Congress is only left with false promises. Congress doesn't even know the roadmap for the development of Madhya Pradesh: PM Modi
QuoteIn Ratlam, PM Modi says the bag of urea, which costs Rs 3,000 in foreign countries, today is available to Indian farmers for less than Rs 300
QuoteCongress leaders are filmy, their dialogues are also filmy. When the characters are filmy then the scene will also be filmy: PM Modi takes a dig at Congress leaders in Ratlam

भारत माता की...

भारत माता की...

मैं खाटूश्याम जी को शीश नवाकर प्रणाम करता हूं। श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ को भी मेरा प्रणाम। रतलाम की पहचान, स्वाद के लिए है। रतलाम आए और रतलामी सेव नहीं खाया तो उसे रतलाम आया माना नहीं जाता है। सही बात है ना? यही सच्चाई है ना? जब 3 दिसंबर को भाजपा सरकार की वापसी का जश्न मनेगा, तो लड्डू के साथ रतलामी सेव भी खूब खाया जाएगा।

|

मेरे परिवारजनों,
MP में भाजपा के समर्थन में चल रही ये आंधी अद्भुत है। जो लोग दिल्ली में बैठकर के गुणा-भाग करते रहते हैं ना आज उनका हिसाब-किताब बदल जाएगा। अब चर्चा ये नहीं होगी कौन जीतेगा? चर्चा ये होगी कि भाजपा दो तिहाई बहुमत लेगा या दो तिहाई बहुमत के कम रहेगा? ये भाजपा ही है जिसने MP को एग्रीकल्चर में इतना आगे बढ़ाया। ये भाजपा ही है जिसने MP को रोड और रेल नेटवर्क में इतना आगे बढ़ाया। ये भाजपा ही जिसने MP में औद्योगिक विकास किया, इसे आधुनिक शिक्षा का हब बनाया। इसलिए MP के लोग भाजपा पर अटूट विश्वास करते हैं। और भाजपा पर मध्य प्रदेश का ये भरोसा तब से है जब देश में भाजपा को बहुत कम लोग जानते थे। आज तो भाजपा, दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। आज केंद्र में करीब 10 साल से भाजपा की सरकार है। वो भाजपा सरकार, जिसने भारत को विश्व में 5वें नंबर की आर्थिक शक्ति बना दिया। वो भाजपा सरकार जिसने कोरोना के इतने बड़े महासंकट में देश को पिछड़ने नहीं दिया। वो भाजपा सरकार जिसके कार्यकाल में देश ने चंद्रमा पर अपना झंडा गाड़ा। आज भारत के गौरव को नई बुलंदी मिली है, नई पहचान मिली है। और इसमें मध्य प्रदेश का भी बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए, लोग आज कहते हैं कि एमपी के मन में मोदी है और मोदी के मन में एमपी है। इसलिए, एमपी कह रहा है-
एक बार फिर... एक बार फिर... एक बार फिर... भाजपा सरकार !

मेरे परिवारजनों,
देश हो या फिर मध्य प्रदेश, कांग्रेस के पास सिर्फ झूठी घोषणाओं का भोंपू ही बच गया है। मध्य प्रदेश के विकास के लिए ठोस रोडमैप क्या होगा, ये कांग्रेस को पता तक नहीं है। इतनी दूर की कांग्रेस सोच ही नहीं सकती। कांग्रेस के नेता फिल्मी हैं। कांग्रेसियों के डायलॉग फिल्मी हैं। कांग्रेस की घोषणाएं भी फिल्मी हैं। और जब किरदार फिल्मी हैं, तब सीन भी तो फिल्मी ही होगा। यहां कांग्रेस के दो नेताओं के बीच, कपड़े फाड़ने का कंपटीशन चल रहा है। और अभी तो ये फिल्म का ट्रेलर है। ये अपने-अपने चेलों को बताते हैं कि एक बार अगर मौका मिल गया ना तो उसके वे खुद के तो फाड़ेंगे ही आपके भी फाड़ेंगे। 3 दिसंबर को भाजपा की जीत के बाद यहां कांग्रेस की असली पिक्चर दिखेगी, कांग्रेस की असली सिर-फुटव्वल होगी। अभी तो प्रैक्टिस चल रही है।

साथियों,
कांग्रेस की आपसी लड़ाई में हमें एक बात कभी भी भूलनी नहीं है। आप याद रखिए, ये जो आपस में गुथमगुत्था है ना, एक-दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं ना। जहां भी उनको मौका मिला है ना उन्होंने जनता के ही कपड़े फाड़ दिए हैं और इनको अवसर देना बहुत बड़ा संकट होता है।

मेरे प्यारे परिवारजनों,
आप राजस्थान और छत्तीसगढ़ में देखिए, 5 साल तक इन्होंने इन राज्यों का क्या हाल कर के रखा दिया है। कांग्रेस मतलब राज्य में हजारों करोड़ के घोटाले, कांग्रेस मतलब राज्य में अपराधियों का बोल-बाला, कांग्रेस मतलब राज्य में गरीबों से विश्वासघात, कांग्रेस मतलब राज्य में दलितों-पिछड़ों-अदिवासियों पर अत्याचार, कांग्रेस मतलब राज्य को बीमार बनाने की गारंटी। कांग्रेस को ऐसे ही काम उनके चरित्र में बन गए उनके स्वभाव में बन गए उनके खून का हिस्सा बन गए। जानते हैं कि यहां के कांग्रेस के शीर्ष नेता आपस में क्यों लड़ रहे हैं? ये सीएम की कुर्सी के लिए नहीं लड़ रहे, उन्हें पता है कि MP में उनकी दाल गलने वाली नहीं है। इसलिए वे सीएम की कुर्सी के लिए नहीं ल़ड़ रहे हैं। ये जो अंदर गुत्थमगुत्थी चल रही है ना कपड़ा फाड़ काम चल रहा है ना, ये दोनों नेता तो अपने-अपने बेटों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, कि आगे किसको मिलेगा। लड़ाई इस बात की है कि किसका बेटा, मध्य प्रदेश कांग्रेस पर कब्ज़ा करेगा। कांग्रेस सिर्फ परिवारवाद का परचम लहरा सकती है। मध्य प्रदेश का परचम लहराना कांग्रेस के बस की बात नहीं है।

|

साथियों,
भाजपा, आपके परिवार के वर्तमान, आपके बच्चों के भविष्य के लिए काम कर रही है। आपका सपना ही, मध्य प्रदेश के मेरे भाइयों और बहनों, मेरी गारंटी है आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। इसलिए गरीब से गरीब परिवार को समर्थ बनाना भाजपा सरकार का मिशन है। इसलिए भाजपा सरकार, गरीब की हर चिंता का समाधान कर रही है, गरीब की हर छोटी-छोटी जरूरत को पूरा कर रही है। जैसे गरीब का बहुत बड़ा सपना होता है कि उसके पास अपना पक्का घर हो। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो गरीबों के घर बनाने में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं थी। ये भाजपा सरकार है जिसने पिछले 10 साल में 4 करोड़ से ज्यादा घर गरीबों को बनाकर के दिए हैं। मध्य प्रदेश में भी करीब-करीब 50 लाख गरीबों को पीएम आवास योजना के पक्के घर मिले हैं। यहां रतलाम में भी गरीबों के लिए 90 हजार घर बनाए गए हैं। ये लाखों रुपए के घर हैं और इनमें से अधिकतर घरों की रजिस्ट्री बहनों के नाम पर हुई है। और अब हमारा मध्य प्रदेश तो जब बहन को याद करो तो मामा याद आ ही जाता है। यानि, यहां की हज़ारों महिलाएं, लखपति बनी हैं, उनके नाम पर पहली बार कोई संपत्ति हुई है। हमारे शहरों में रहने वाले मध्यम वर्ग के लोगों का, अपने घर का सपना पूरा हो, इसके लिए भी केंद्र सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है। जिसकी 18 लाख रुपए की आय है, उसे घर खरीदने पर ब्याज में छूट देने वाली योजना चलाई जा रही है। और इस देश में आजादी के इतने सालों के बाद भी मध्यम वर्ग के लिए शहरी मध्यम वर्ग के लिए किसी सरकार ने योजना नहीं बनाई थी। ये मोदी पहला प्रधानमंत्री है जिसने इसकी चिंता की। इस योजना का लाभ लेने वाले मध्यम वर्ग के हर परिवार को लाखों रुपए की मदद हो रही है।

मेरे परिवारजनों,
जब मैं गरीबों की बात करता हूं, तो इसमें भी सबसे बड़ी संख्या, मेरे दलित भाई-बहन, मेरे पिछड़े भाई-बहन और मेरे आदिवासी परिवारों की रही है। ये भाजपा ही है जिसने कोरोना के संकट काल में भी गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना बनाई। एक वक्त के खाने की भूख क्या होती है, ये गरीबी से निकला व्यक्ति ही महसूस कर सकता है। देश की किसी मां को, किसी पिता को, अपने बच्चे को भूखा ना देखना पड़े, आज मोदी इसकी गारंटी बन गया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश में पिछले तीन साल से गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। मुफ्त राशन से जुड़ा एक और निश्चय, और मोदी तो गरीबी से निकला है ना, उसे मालूम है.. मेरा एक और निर्णय है, मेरा एक और निश्चय है। वैसे तो ये योजना एक महीने के बाद उसका समय पूरा हो रहा है। 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना दिसंबर में पूरी हो रही है, लेकिन मोदी का निश्चय है आने वाले पांच साल के लिए इसको बढ़ाया जाएगा। आने वाले पांच साल तक 80 करोड़ मेरे देशवासियों का चूल्हा जलता रहे। ये मोदी की गारंटी है। और अब ये योजना पांच साल के लिए आगे बढ़ेगी। गरीबों को राशन मुफ्त में मिलता रहेगा। उसे जो पैसे बचेंगे वो जीवन के और आवश्यकताओं के लिए मेरा गरीब लगाएगा। देश के हर गरीब को, हर माता-बहन को मोदी जब गारंटी देता है ना तो गारंटी पूरी करने की गारंटी साथ देकर आता है।

साथियों,
भाजपा की डबल इंजन सरकार की हर योजना के मूल में माताएं-बहनें और बेटियां हैं। शौचालय के अभाव में, गैस कनेक्शन के अभाव में, बिजली और पानी के अभाव में, सबसे अधिक परेशानी अगर किसी को होती है तो परिवार में हमारी माताओ, बहनों, और बेटियों को ही होती है। उज्जवला योजना के कारण आदिवासी परिवारों की, दलित-पिछड़े परिवारों की करोड़ों बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है। और आपको कुछ ही दिन पहले रक्षाबंधन पर एक और खुशखबरी मैंने भेजी थी, उज्जवला की लाभार्थियों बहनों के लिए गैस सिलेंडर, 500 रुपए सस्ता कर दिया गया है। बहनों को पानी के लिए घर से दूर ना जाना पड़े, इसका बीड़ा भी आपके इस भाई ने ही उठाया है। हर घर जल अभियान, के तहत मध्य प्रदेश के लाखों परिवारों को नल से जल की सुविधा दी जा चुकी है। और वो दिन दूर नहीं, जब एमपी के हर घर में पाइप से पानी की सुविधा होगी।

|

साथियों,
डबल इंजन सरकार का क्या फायदा होता है, इसका एक और उदाहरण हमारे जनधन खाते हैं। मोदी ने महिलाओं के बैंकों में खाते खुलवाए, हर लाभ, उन बैंक खातों में पहुंचे इसकी व्यवस्था की। यहां मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने उन बैंक खातों के माध्यम से बहनों-बेटियों तक सीधी सहायता पहुंचाई। लाडली बहन योजना और लाडली लक्ष्मी योजना की प्रशंसा आज पूरे देश में हो रही है। गर्भवती माताओं को भी अच्छा पोषक आहार मिले, इसके लिए भी प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना चल रही है। इसके तहत भी मध्य प्रदेश की लाखों बहनों को 1600 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं।

मेरे परिवारजनों,
माताओं-बहनों के सशक्तिकरण की ये सच्ची कोशिश ही भाजपा सरकार की सही पहचान है। इसलिए भाजपा ने महिलाओं को दी गई अपनी एक-एक गारंटी पूरी की है। महिलाओं के लिए विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग पर कांग्रेस बरसों तक बैठी रही। हमने नारीशक्ति वंदन अधिनियम लाकर महिलाओं की बरसों पुरानी मांग पूरी की। कांग्रेस तो ऐसी पार्टी है, जो एक परिवार से बाहर देख ही नहीं सकती। इसलिए आदिवासियों के सच्चे सशक्तिकरण के लिए भी उसने कभी काम नहीं किया। आप याद कीजिए, देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति जी का कांग्रेस ने कितना घनघोर विरोध किया था। भाजपा के ही एक पुराने नेता को उनके खिलाफ मैदान में उतारकर, कांग्रेस ने दिखाया कि वो आदिवासी बेटी को रोकने के लिए किस हद तक जा सकती है। इसलिए पूरे देश का आदिवासी समाज, कांग्रेस से बहुत नाराज़ है। कांग्रेस को सजा देने के मूड में है।

मेरे परिवारजनों,
आदिवासी हितों की रक्षा, आदिवासी भाई-बहनों का कल्याण, भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। ये भाजपा है, जिसने देश की आजादी में आदिवासी समाज के योगदान को राष्ट्रीय पहचान दी है।
ये भाजपा सरकार ही है जिसने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। कुछ दिन पहले ही हमने रानी दुर्गावती की 500वीं जन्म-जयंति को धूमधाम से मनाया है। मुझे जबलपुर में उनके भव्य स्मारक का, गोंड संस्कृति के स्मारक का शिलान्यास करने का अवसर मिला। मैं और शिवराज जी दोनों वहां जाकर के एक बहुत बड़े काम का आरंभ किया। आज भारत के आधुनिकतम रेलवे स्टेशन का नाम, रानी कमलापति के नाम पर है। आज जननायक टंट्याभील के नाम पर मध्य प्रदेश में अनेक संस्थान हैं, अनेक योजनाएँ हैं।

मेरे परिवारजनों,
भाजपा सरकार लोकल उत्पादों को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए, एक जिला, एक उत्‍पाद के तहत वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत रतलामी सेव को चुना गया है। यहां नमकीन क्‍लस्‍टर भी स्‍थापित किया गया है। जो नए औद्योगिक क्‍लस्‍टर बन रहे हैं, उससे भी छोटे-छोटे उद्योगों को बल मिलेगा। नए टेक्‍सटाइल पार्क से भी अनेक रोजगार बनने वाले हैं। भाजपा के शासन में 21वीं सदी का मध्य प्रदेश अब आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस हो रहा है। रतलाम से भी कभी 8 लेन का एक्सप्रेस वे होकर गुज़रेगा, पुरानी पीढ़ी ने ये सोचा भी नहीं होगा। लेकिन आज ये एक सच्चाई बन चुका है। दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे की वजह से ये क्षेत्र कोटा और सूरत जैसे शहरों से भी कनेक्ट हो गया है। अब यहां उद्योगों के लिए नया गलियारा बनने जा रहा है। नया कॉरिडोर बनने जा रहा है। इससे यहां के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनने जा रहे हैं। इससे एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र के रूप में मालवा की, रतलाम की पहचान और सशक्त होगी।

|

मेरे परिवारजनों,
देश में ऐसा कोई नहीं है जिसे कांग्रेस ने कभी ठगा नहीं है। हर चुनाव में कांग्रेस, कर्जमाफी का झुनझुना लेकर आती रहती है। पिछली बार भी इन्होंने यही किया था। लेकिन कांग्रेस का इतिहास है कि कांग्रेस की कर्जमाफी का फायदा किसानों को नहीं कांग्रेसियों को उनके चेले चपाटों को ही मिलता है। जबकि भाजपा सरकार जो कहती है, वो करके दिखाती है। हम किसानों के हर छोटे-बड़े खर्चों की चिंता कर रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देशभर के किसानों को 2 लाख 60 हज़ार करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खाते में भेजे गए हैं। मध्य प्रदेश में तो डबल इंजन सरकार के कारण, किसानों को डबल फायदा मिल रहा है। आज अनाज हो या फिर दलहन-तिलहन, कांग्रेस राज की तुलना में भाजपा सरकार, कहीं ज्यादा मात्रा में खरीद कर रही है। हाल ही में गेहूं, चना और दूसरी फसलों के MSP में भी बड़ी बढ़ोतरी की गई है। इसका लाभ भी मध्य प्रदेश के किसानों को होगा।
किसानों को महंगा यूरिया, महंगी खाद ना खरीदनी पड़े, इसके लिए भी भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है। विदेशों में यूरिया की जो बोरी 3 हज़ार रुपए की है, आज वही बोरी भारत के किसानों को 300 रुपए से भी कम में मिलती है। इस पर भी भाजपा सरकार लाखों करोड़ रुपए खर्च कर रही है।

मेरे परिवारजनों,
समाज के हर वर्ग, हर क्षेत्र, हर परिवार के हित में जब ऐसे काम होते हैं, तभी भाजपा सरकार पर इतना अधिक भरोसा होता है। यहां रतलाम में जो कुछ मैं देख रहा हूं, वो भाजपा की प्रचंड विजय का उद्घोष है। साथियों मैं अभी छत्तीसगढ़ से आ रहा हूं। मेरा ये शब्द लिख लीजिए... छत्तीसगढ़ में भी भाजपा सरकार बनना तय है। लेकिन भाजपा की ये विजय सिर्फ सीटों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि शत-प्रतिशत बूथों में कमल खिलना चाहिए। आप इतनी बड़ी संख्या में आए। आपके दर्शन का मुझे सौभाग्य मिला। लेकिन मेरा एक काम यहां आए हैं तो करना पड़ेगा। करोगे? जो वहां टेंट के बाहर लोग बहुत खड़े हैं, सुन रहे हैं मेरी बात। जरा हाथ ऊपर करके बताइए मेरा काम करेंगे? मेरा एक काम करेगे आपलोग? ये वाले टेंट वाले भी करेंगे? ये वाले भी करेंगे? पक्का करेंगे? मैं भरोसा करूं? वाह.. तो मेरा ये काम करिए। ये जो मैं कह रहा हूं ना काम वो चुनावी काम नहीं है। करोगे ना? चुनाव के लिए नहीं कह रहा हूं मेरे लिए कह रहा हूं। करोगे पक्का? एक काम करिएगा। यहां से घर-घर जाइए.. और हर घर जाकर के कहिए कि मोदी जी रतलाम आए थे, मोदी जी ने आपको प्रणाम कहा है। इतना कह देंगे? मेरा प्रणाम पहुंचा देंगे? हर परिवार में जब मेरा प्रणाम पहुंचेगा वो माता वो बुजुर्ग, घरे के परिवार के मुखिया जब मुझे आशीर्वाद देते हैं ना तो काम करने की मेरी ताकत कई गुना बढ़ जाती है। साथियों आप इतनी बड़ी तादाद में आए, ये मोमेंटम बना रहे। मेरे साथ बोलिए भारत माता की...

भारत माता की...

भारत माता की...

बहुत-बहुत धन्यवाद

  • कृष्ण सिंह राजपुरोहित भाजपा विधान सभा गुड़ामा लानी November 21, 2024

    जय श्री राम 🚩 वन्दे मातरम् जय भाजपा विजय भाजपा
  • Devendra Kunwar October 08, 2024

    BJP
  • दिग्विजय सिंह राना September 20, 2024

    हर हर महादेव
  • ANKUR SHARMA September 07, 2024

    नया भारत-विकसित भारत..!! मोदी है तो मुमकिन है..!! 🇮🇳🙏
  • Rajkumar Sen Rajkumar Sen Rajkumar sen June 19, 2024

    Rajkumarsen
  • Rajkumar Sen Rajkumar Sen Rajkumar sen June 19, 2024

    मध्य प्रदेश जिला सीधी जिला कुसमी ब्लाक सभी कर्मचारी मोहल्ला परवाह है बिना घोष के काम नहीं करते हैं हमारे निवेदन है के संदेश सीएम तक पहुंचना चाहिए कार्रवाई की जाए गरीब को सताया ना जाए
  • JBL SRIVASTAVA May 27, 2024

    मोदी जी 400 पार
  • Jayanta Kumar Bhadra February 16, 2024

    Om Hari
  • Jayanta Kumar Bhadra February 16, 2024

    Jay Ganesh
  • Jayanta Kumar Bhadra February 16, 2024

    Jay Maa
Explore More
প্ৰতিগৰাকী ভাৰতীয়ৰ তেজ উতলি আছে: মন কী বাতত প্ৰধানমন্ত্ৰী মোদী

Popular Speeches

প্ৰতিগৰাকী ভাৰতীয়ৰ তেজ উতলি আছে: মন কী বাতত প্ৰধানমন্ত্ৰী মোদী
Nation Applauds Armed Forces After PM Modi’s Address On Operation Sindoor

Media Coverage

Nation Applauds Armed Forces After PM Modi’s Address On Operation Sindoor
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
PM Modi's address to the nation
May 12, 2025
QuoteToday, every terrorist knows the consequences of wiping Sindoor from the foreheads of our sisters and daughters: PM
QuoteOperation Sindoor is an unwavering pledge for justice: PM
QuoteTerrorists dared to wipe the Sindoor from the foreheads of our sisters; that's why India destroyed the very headquarters of terror: PM
QuotePakistan had prepared to strike at our borders,but India hit them right at their core: PM
QuoteOperation Sindoor has redefined the fight against terror, setting a new benchmark, a new normal: PM
QuoteThis is not an era of war, but it is not an era of terrorism either: PM
QuoteZero tolerance against terrorism is the guarantee of a better world: PM
QuoteAny talks with Pakistan will focus on terrorism and PoK: PM

প্ৰিয় দেশবাসী,

নমস্কাৰ !

যোৱা কেইটামান দিনত দেশৰ শক্তি আৰু সংযম দুয়োটাই আমি সকলোৱে প্ৰত্যক্ষ কৰিছো।মই প্ৰথমে আমাৰ শক্তিশালী ভাৰতীয় সেনাবাহিনীক প্ৰণাম জনাইছো, সশস্ত্ৰ বাহিনী, আমাৰ চোৰাংচোৱা সংস্থা, আমাৰ বিজ্ঞানী, সকলোকে মই প্ৰতিজন ভাৰতীয়ৰ হৈ প্ৰণাম জনাইছো।

আমাৰ সাহসী জোৱানসকলে ‘অপাৰেচন সিন্দুৰ’ৰ লক্ষ্যত উপনীত হ’বলৈ গৈ অপৰিসীম সাহস প্ৰদৰ্শন কৰিলে। মই তেওঁলোকৰ বীৰত্বক, তেওঁলোকৰ সাহসক, তেওঁলোকৰ পৰাক্ৰমক সমৰ্পিত কৰিছো৷ মই তেওঁলোকৰ এই পৰাক্ৰমক , আমাৰ দেশৰ প্ৰতিগৰাকী মাতৃলৈ, দেশৰ প্ৰতিগৰাকী ভগ্নী আৰু প্ৰতিগৰাকী কন্যাৰ বাবে উৎসৰ্গা কৰিছো।

 

বন্ধুসকল,

যোৱা ২২ এপ্ৰিলত পহলগামত সন্ত্রাসবাদীয়ে প্রদর্শন কৰা বৰ্বৰতাই দেশ আৰু বিশ্বক স্তম্ভিত কৰি তুলিছিল৷

বন্ধৰ দিন উদযাপন কৰিবলৈ যোৱা নিৰ্দোষ নিৰীহ নাগৰিকক ধৰ্মৰ বিষয়ে সুধি পৰিয়ালৰ সন্মুখতে, শিশুসকলৰ সন্মুখতে...

নিৰ্দয়ভাবে হত্যা কৰা হৈছিল।

এয়া আছিল আতংকৰ এক বীভৎস ছবি, এয়া আছিল নিষ্ঠুৰতাৰ ভয়ংকৰ প্ৰকাশ৷ এয়া আছিল দেশৰ সমন্বয় বিনষ্ট কৰাৰ এক ঘৃণনীয় অপচেষ্টা। মোৰ ক্ষেত্ৰত ব্যক্তিগতভাৱে এই নাৰকীয় ঘটনাৰ বেদনা অসহনীয় আছিল।

এই সন্ত্ৰাসবাদী আক্ৰমণৰ পিছত সমগ্ৰ দেশ, প্ৰতিগৰাকী নাগৰিক, সমাজ, প্ৰতিটো শ্ৰেণীৰ লোক, প্ৰতিটো ৰাজনৈতিক দল একত্ৰিত হৈ 'একেষাৰে সন্ত্ৰাসবাদৰ বিৰুদ্ধে শক্তিশালী ব্যৱস্থাৰ দাবীৰে থিয় দিলে।

সন্ত্ৰাসবাদীক নিঃশেষ কৰিবলৈ ভাৰতীয় নিৰাপত্তা বাহিনীক আমি পূৰ্ণ কৰ্তৃত্ব প্ৰদান কৰিলো। আমি তেওঁলোকক এইক্ষেত্ৰত সম্পূৰ্ণ স্বাধীনতা প্ৰদান কৰিলো।

আৰু আজি প্ৰতিজন সন্ত্ৰাসবাদীয়ে, প্ৰতিটো সন্ত্ৰাসবাদী সংগঠনে উপলব্ধি কৰিবলৈ বাধ্য হৈছে আমাৰ ভগ্নী-কন্যাৰ কপালৰ সেন্দুৰ মচি পেলোৱাৰ পৰিণতি কি হ'ব পাৰে ।

 

বন্ধুসকল,

অপাৰেচন সিন্দুৰ ...এয়া কেৱল এটা নাম নহয়৷এয়া দেশৰ কোটি কোটি মানুহৰ আৱেগৰ প্ৰতিফলন।

অপাৰেচন 'সিন্দুৰ' ন্যায়ৰ অখণ্ড প্ৰতিজ্ঞা। ৬ মে’ৰ গভীৰ নিশা.. ৭ মে’ৰ পুৱা.. সমগ্ৰ বিশ্বই এই প্ৰতিজ্ঞা ফলাফলত পৰিণত হোৱা দেখিবলৈ পাইছে। ভাৰতীয় বাহিনীয়ে পাকিস্তানৰ সন্ত্ৰাসবাদী শিবিৰত আক্ৰমণ কৰিছে।

তেওঁলোকৰ প্ৰশিক্ষণ কেন্দ্ৰত নিখুঁতভাৱে আঘাত কৰিছে । সন্ত্ৰাসবাদীয়ে সপোনতো কল্পনা কৰা নাছিল যে ভাৰতে ইমান ডাঙৰ সিদ্ধান্ত ল’ব পাৰে। কিন্তু যেতিয়া দেশখন একত্ৰিত হয়, দেশ প্ৰথমৰ মনোভাৱেৰে মানুহৰ মনবোৰ ভৰি পৰে, তেতিয়া দেশেই সৰ্বোচ্চ হৈ পৰে। তেতিয়াই শক্তিশালী সিদ্ধান্ত লোৱা হয় আৰু তাৰ ফল লাভ কৰা হয়।

ভাৰতীয় ক্ষেপণাস্ত্ৰই যেতিয়া পাকিস্তানৰ সন্ত্ৰাসবাদী ঘাটিত আক্ৰমণ কৰিছিল, ভাৰতীয় ড্ৰোনে যেতিয়া আক্ৰমণ চলাইছিল, তেতিয়া কেৱল সন্ত্ৰাসবাদী সংগঠনৰ ভৱনবোৰেই নহয়, তেওঁলোকৰ আত্মবিশ্বাসো কঁপি উঠিছিল।

 

বহাৱালপুৰ আৰু মুৰিদকেৰ দৰে সন্ত্ৰাসবাদীৰ আত্মগোপন স্থানসমূহ এককথাত বিশ্ব সন্ত্ৰাসবাদৰ বিশ্ববিদ্যালয় স্বৰূপ হৈ পৰিছে।

বিশ্বৰ যিকোনো ঠাইত সংঘটিত হোৱা যিকোনো ডাঙৰ সন্ত্ৰাসবাদী আক্ৰমণ- সেয়া ৯/১১ৰ সন্ত্ৰাসবাদী আক্ৰমণেই হওঁক , লণ্ডন টিউব বোমা বিস্ফোৰণেই হওঁক বা ভাৰতত দশকজুৰি সংঘটিত হোৱা বৃহৎ সন্ত্ৰাসবাদী আক্ৰমণেই হওঁক, ক’ৰবাত নহয় ক’ৰবাত এই ঘটনাসমূহ সন্ত্ৰাসবাদীয়ে আত্মগোপন কৰি থকা এই স্থানসমূহৰ সৈতে সংযুক্ত হৈ পৰিছে। সন্ত্ৰাসবাদীয়ে আমাৰ ভগ্নীহঁতৰ সেন্দুৰ মচি পেলাইছিল৷ সেইবাবেই ভাৰতে সন্ত্ৰাসবাদৰ এই মুখ্য কাৰ্যালয় ধ্বংস কৰিছে। ভাৰতৰ এই আক্ৰমণত ১০০ৰো অধিক দুৰ্ধৰ্ষ সন্ত্ৰাসবাদী নিহত হৈছে। ইমানবোৰ সন্ত্ৰাসবাদীয়ে যোৱা ডেৰৰ পৰা তিনি দশক ধৰি পাকিস্তানত মুক্তভাৱে ঘূৰি ফুৰিছিল৷ যিসকলে পূৰ্বে ভাৰতৰ বিৰুদ্ধে ষড়যন্ত্ৰ কৰিছিল, তেওঁলোকক ভাৰতে এটা আঘাততে ধ্বংস কৰি পেলালে।

 

বন্ধুসকল,

ভাৰতৰ এই কাৰ্য্যত পাকিস্তান গভীৰভাৱে হতাশগ্ৰস্ত হৈ পৰিছে৷ সকলোতে কেৱল হতাশাৰ কলীয়া ডাৱৰে ছানি ধৰিছিল৷ তেওঁলোক বিভ্ৰান্ত হৈ পৰিছিল৷এনে বিভ্ৰান্তিকৰ অৱস্থাৰ মাজতে তেওঁলোকে আৰু এটা বেয়া কাম কৰিলে। সন্ত্ৰাসবাদৰ বিৰুদ্ধে ভাৰতে গ্ৰহণ কৰা ব্যৱস্থাক সমৰ্থন কৰাৰ পৰিৱৰ্তে পাকিস্তানে ভাৰতকহে আক্ৰমণ কৰিবলৈ আৰম্ভ কৰিলে।

পাকিস্তানে আমাৰ স্কুল আৰু কলেজসমূহ লক্ষ্য কৰি লৈছিল, গুৰুদ্বাৰ, মন্দিৰ, সাধাৰণ নাগৰিকৰ ঘৰ আদিও পাকিস্তানৰ আক্ৰণৰ লক্ষ্য হৈ পৰিছিল৷ এনে কাৰ্যৰ জড়িয়তে পাকিস্তানে নিজকে উদঙাই দিলে। বিশ্বই দেখিলে পাকিস্তানৰ ড্ৰোন আৰু মিছাইল কেনেকৈ ভাৰতৰ সন্মুখত খেৰৰ দৰে জ্বলি ছাই হৈ গল৷ ভাৰতৰ শক্তিশালী বায়ু প্ৰতিৰক্ষা ব্যৱস্থাই সেইবোৰ আকাশতে ধ্বংস কৰি পেলালে। সীমান্তত আক্ৰমণ কৰিবলৈ সাজু হৈছিল পাকিস্তান৷ কিন্তু ইয়াৰ বিপৰীতে ভাৰতে পাকিস্তানৰ বুকুত আঘাত হানিলে। ভাৰতৰ ড্ৰোন আৰু ক্ষেপণাস্ত্ৰই নিখুঁতভাৱে পাকিস্তানৰ লক্ষ্যস্থানত আঘাত কৰিছিল। ফলত পাকিস্তানী বায়ুসেনাৰ সেই বিমানঘাটিসমূহ ক্ষতিগ্ৰস্ত হৈছিল, যিবোৰকলৈ পাকিস্তানে গৌৰৱ কৰি আহিছিল৷ প্ৰথম তিনিদিনতে যে ভাৰতে পাকিস্তানক এনেদৰে ধ্বংস কৰিব সেয়া তেওঁলোকে কল্পনাও কৰা নাছিল । সন্ত্ৰাসবাদৰ বিৰুদ্ধে ভাৰতৰ আগ্ৰাসী কাৰ্য্য ব্যৱস্থাৰ পিছত পাকিস্তানে পলায়নৰ উপায় বিচাৰিবলৈ আৰম্ভ কৰিলে। পাকিস্তানে উত্তেজনা হ্ৰাস কৰিবলৈ বিশ্বক অনুৰোধ কৰিবলৈ ধৰিলে৷ বেয়াকৈ ক্ষতিগ্ৰস্ত হোৱাৰ পিছত বাধ্যবাধকতাত পৰি ১০ মে’ৰ দুপৰীয়া পাকিস্তানী সেনাই আমাৰ ডিজিএমঅ’ৰ সৈতে যোগাযোগ কৰিলে। তেতিয়ালৈকে আমি পাকিস্তানৰ সন্ত্ৰাসবাদৰ আন্তঃগাঁথনি বৃহৎ পৰিসৰত ধ্বংস কৰি পেলাইছিলো৷ বহু সন্ত্ৰাসবাদী নিহত হৈছিল৷ আমি পাকিস্তানৰ সন্ত্ৰাসবাদী ঘাটিবোৰ ধ্বংসাৱশেষলৈ ৰূপান্তৰিত কৰিছিলোঁ৷ গতিকে, দিশহাৰা পাকিস্তানৰ পৰা এটা আবেদন কৰা হৈছিল৷ এই কথা পাকিস্তানৰ পৰা কোৱা হৈছিল যে তেওঁলোকৰ পক্ষৰ পৰা আৰু কোনো সন্ত্ৰাসবাদী কাৰ্যকলাপ তথা সামৰিক দুষ্কাৰ্য কৰা নহ’ব ৷গতিকে ভাৰতেও এই কথা বিবেচনা কৰিলে। আৰু মই আকৌ কওঁ...আমি মাত্ৰ পাকিস্তানৰ সন্ত্ৰাসবাদী আৰু সামৰিক ঘাটিৰ বিৰুদ্ধে আমাৰ ব্যৱস্থা স্থগিতহে ৰাখিছো৷

অনাগত দিনত আমি পাকিস্তানৰ প্ৰতিটো খোজৰ হিচাব লম৷ তেওঁলোকে কি মনোভাৱ গ্ৰহণ কৰে সেয়া লক্ষ্য কৰিম৷

 

বন্ধুসকল,

ভাৰতৰ তিনিটা সেনাবাহিনী-আমাৰ বায়ুসেনা, আমাৰ সেনাবাহিনী আৰু আমাৰ নৌসেনা, আমাৰ সীমান্ত সুৰক্ষা বাহিনী-বিএছএফ, ভাৰতৰ অৰ্ধসামৰিক বাহিনী নিৰন্তৰ সষ্টম হৈ আছে ।ছাৰ্জিকেল ষ্ট্ৰাইক আৰু এয়াৰ ষ্ট্ৰাইকৰ পিছত এতিয়া অপাৰেচন সিন্দুৰ সন্ত্ৰাসবাদৰ বিৰুদ্ধে ভাৰতৰ এক বলিষ্ঠ পদক্ষেপ হিচাবে পৰিগণিত হৈছে। ভাৰতে এয়া নীতিগতভাবে গ্ৰহণ কৰিছে৷ ছাৰ্জিকেল ষ্ট্ৰাইক আৰু এয়াৰ ষ্ট্ৰাইকৰ পিছত এতিয়া অপাৰেচন সিন্দুৰ সন্ত্ৰাসবাদৰ বিৰুদ্ধে ভাৰতৰ সন্ত্ৰাসবাদ বিৰোধী নীতিৰ শক্তিশালী প্ৰমাণ হৈ পৰিছে। সন্ত্ৰাসবাদৰ বিৰুদ্ধে যুঁজত নতুন ৰেখা টানিছে অপাৰেচন সিন্দুৰে। এটা নতুন মান, এটা নতুন ধৰণ নিৰ্ধাৰণ কৰা হৈছে।

প্ৰথম কথা - ভাৰতত সন্ত্ৰাসবাদী আক্ৰমণ হ’লে উপযুক্ত উত্তৰ দিয়া হ’ব।আমি নিজৰ ধৰণে, নিজৰ চৰ্তত সঁহাৰি জনাম।

সন্ত্ৰাসবাদৰ শিপা য’ৰ পৰা বিস্তাৰিত হৈছে তাতেই আমি কঠোৰ ব্যৱস্থা গ্ৰহণ কৰিম। দ্বিতীয়তে – ভাৰতে কোনো ধৰণৰ পাৰমাণৱিক ব্লেকমেইল সহ্য নকৰে। পাৰমাণৱিক ব্লেকমেইলৰ আৱৰণেৰে ঘেৰি ৰখা সন্ত্ৰাসবাদীৰ আত্মগোপনৰ স্থানসমূহত ভাৰতে এক নিখুঁত আৰু নিৰ্ণায়ক আক্ৰমণ চলাব। তৃতীয়তে, সন্ত্ৰাসবাদক পৃষ্ঠপোষকতা কৰা চৰকাৰখন আৰু সন্ত্ৰাসবাদৰ মালিকসকলক আমি পৃথক সত্তা হিচাপে কেতিয়াও নাচাম।

'অপাৰেচন সিন্দুৰ'ৰ সময়ত বিশ্বই আকৌ দেখিছে পাকিস্তানৰ কুৎসিত মুখ।যেতিয়া মৃত সন্ত্ৰাসবাদীক বিদায় দিয়া হৈছিল।

পাকিস্তানী সেনাৰ শীৰ্ষ বিষয়াৰ মাজত লৰাধপৰা লাগিছল। দেশ খনৰ পৃষ্ঠপোষকতাত চলি থকা সন্ত্ৰাসবাদৰ এয়া এক ডাঙৰ প্ৰমাণ। ভাৰত আৰু আমাৰ নাগৰিকক যিকোনো ভাবুকিৰ পৰা ৰক্ষা কৰিবলৈ আমি নিৰ্ণায়ক পদক্ষেপ গ্ৰহণ কৰি যাম।

 

বন্ধুসকল,

আমি প্ৰতিবাৰেই যুদ্ধক্ষেত্ৰত পাকিস্তানক পৰাস্ত কৰিছো আৰু এইবাৰ অপাৰেচন সিন্দুৰে ইয়াত এক নতুন মাত্ৰা সংযোজন কৰিলে। আমি মৰুভূমি আৰু পৰ্বতমালাত আমাৰ সামৰ্থ্য উজ্জ্বলভাৱে প্ৰদৰ্শন কৰিছো৷ লগতে আধুনিক যুদ্ধত নিজৰ শ্ৰেষ্ঠত্ব প্ৰমাণ কৰিছো।এই অপাৰেচনৰ সময়ত আমাৰ মেড ইন ইণ্ডিয়া অস্ত্ৰৰ সত্যতাও প্ৰমাণিত হ’ল। আজি বিশ্বই লক্ষ্য কৰিছে- একবিংশ শতিকাৰ যুদ্ধত মেড ইন ইণ্ডিয়া প্ৰতিৰক্ষা সঁজুলিৰ সময় আহি পৰিছে।

 

বন্ধুসকল,

আমাৰ আটাইতকৈ ডাঙৰ শক্তি হৈছে সকলো ধৰণৰ সন্ত্ৰাসবাদৰ বিৰুদ্ধে আমাৰ মাজত গঢ় লোৱা ঐক্য। এয়া নিশ্চিতভাৱে যুদ্ধৰ যুগ নহয়৷ কিন্তু এয়া সন্ত্ৰাসবাদৰো যুগ নহয়। সন্ত্ৰাসবাদৰ বিৰুদ্ধে শূন্য সহনশীলতাই হৈছে এখন উন্নত পৃথিৱীৰ নিশ্চয়তা প্ৰদানৰ প্ৰথম চৰ্ত৷

 

বন্ধুসকল,

পাকিস্তানৰ সেনা, পাকিস্তান চৰকাৰে যি সন্ত্ৰাসবাদক লালন-পালন কৰি আহিছে এদিন সেই সন্ত্ৰাসবাদেই পাকিস্তানক ধ্বংস কৰিব। পাকিস্তানে যদি জীয়াই থাকিব বিচাৰে তেন্তে নিজৰ দেশত থকা সন্ত্ৰাসবাদীৰ ঘাটি ধ্বংস কৰিব লাগিব। ইয়াৰ বাহিৰে শান্তিৰ কোনো বিকল্প পথ নাই। এইক্ষেত্ৰত ভাৰতৰ স্থিতি অতি স্পষ্ট৷ আতংক আৰু আলোচনা একেলগে আগবাঢ়িব নোৱাৰে৷

সন্ত্ৰাস আৰু বাণিজ্য একেলগে আগুৱাব নোৱাৰে। আনকি পানী আৰু তেজ একেলগে বৈ যাব নোৱাৰে। আজি বিশ্ব সমাজকো ক'ব বিচাৰিছো- আমাৰ ঘোষিত নীতি হৈছে- পাকিস্তানৰ সৈতে যদি আলোচনা হয়, সেয়া হ'ব সন্ত্ৰাসবাদৰ বিষয়ত, যদি পাকিস্তানৰ সৈতে আলোচনা হয়, তেন্তে সেয়া হ'ব পাক অধিকৃত কাশ্মীৰৰ বিষয়ত৷

 

প্ৰিয় দেশবাসী,

আজি বুদ্ধ পূৰ্ণিমা।

ভগৱান বুদ্ধই আমাক শান্তিৰ পথ দেখুৱাইছে। শান্তিৰ পথো শক্তিৰ মাজেৰেই পৰিচালিত হয়৷ মানৱতা শান্তি আৰু সমৃদ্ধিৰ পথেৰে আগবাঢ়ি যাওক৷ প্ৰতিজন ভাৰতীয়ই শান্তিৰে জীয়াই থাকিবলৈ সক্ষম হওক৷ যিয়ে বিকশিত ভাৰতৰ সপোন পূৰণ কৰিব পাৰিব৷

ইয়াৰ বাবে ভাৰত শক্তিশালী হ'ব লাগিব আৰু প্ৰয়োজনৰ সময়ত শক্তি ব্যৱহাৰ কৰাটোও গুৰুত্বপূৰ্ণ কথা হৈ পৰিব। যোৱা কেইটামান দিনত ভাৰতে ঠিক এনে কামেই কৰিছে।ভাৰতীয় সেনা আৰু সশস্ত্ৰ বাহিনীক পুনৰবাৰ প্ৰণাম জনাইছো।

ভাৰতবাসীৰ সাহস আৰু ঐক্যক প্ৰণাম জনাইছো।

ধন্যবাদ...

ভাৰত মাতা কী জয় !!!

ভাৰত মাতা কী জয় !!!

ভাৰত মাতা কী জয় !!!