QuoteOn April 19th, Tamil Nadu must set a new record by ensuring victory for all BJP and NDA candidates: PM Modi
QuoteDMK and Congress are the two sides of the same corrupt coin, synonymous with big corruption and one-family rule: PM Modi
QuoteThe NDA government is building two defence corridors in the country. One of these is being built in Tamil Nadu: PM Modi’s Vision on Tamil Nadu
QuoteINDI Alliance deliberately insult Hindu Dharma & every statement against Hindu Dharma is well thought of, says PM Modi
QuoteThe next five years are crucial for Tamil Nadu's development and our battle against corruption: PM Modi in Salem

भारत माता की... जय!
भारत माता की... जय!
भारत माता की... जय!
भारत अन्नई...वाल्डग! भारत अन्नई...वाल्डग! एन अन्बारंद तमिल सगोदर सगोदरिगले, वणक्कम!

सबसे पहले मैं इस पवित्र भूमि पर कोट्टई मारियम्मन् मंदिर को नमन करता हूं। बीते सप्ताह में मुझे अनेक बार तमिलनाडु आने का सौभाग्य मिला। आप सबके दर्शन करने का सौभाग्य मिला। तमिलनाडु में बीजेपी को मिल रहा ये जनसमर्थन पूरा देश देख रहा है। पूरा देश इसकी चर्चा कर रहा है। कल मैं कोयंबटूर में जनता-जनार्दन के बीच था। बीजेपी और मोदी को, एनडीए और मोदी को ये जो जनसमर्थन मिल रहा है, ये जो आशीर्वाद मिल रहे हैं, इसने DMK सरकार की नींद उड़ा दी है। नींद उड़ा दी है।

अब तमिलनाडु ये decide कर चुका है कि 19 अप्रैल को एक-एक वोट बीजेपी को जाएगा, NDA को जाएगा। अब तमिलनाडु ये decide कर चुका है- अबकी बार... 400 पार! अबकी बार... 400 पार! Developed भारत के लिए- 400 पार! Developed भारत के लिए- 400 पार! Developed तमिलनाडु के लिए- 400 पार! Developed तमिलनाडु के लिए- 400 पार! Modern इनफ्रास्ट्रक्चर के लिए- 400 पार! Modern इनफ्रास्ट्रक्चर के लिए- 400 पार! Third largest economy के लिए- 400 पार! Third largest economy के लिए- 400 पार! आत्मनिर्भर भारत के लिए- 400 पार! आत्मनिर्भर भारत के लिए- 400 पार! Farmer Welfare के लिए- 400 पार! Farmer Welfare के लिए- 400 पार! Fishermen की सुरक्षा-समृद्धि के लिए- 400 पार! Fishermen की सुरक्षा-समृद्धि के लिए- 400 पार! अबकी बार...400 पार! इम्मुरई….नानूरुक्कु मेल्….जून् नान्गु….नानूरुक्कु मेल्….।

|

साथियों,
Developed तमिलनाडु के NDA के मिशन को एक और नई ऊर्जा मिली है। हमारे वरिष्ठ नेता…और मेरा व्यक्तिगत संबंध भी जिनके साथ ज्यादा है। कल PMK ने भी NDA के नेतृत्व में तमिलनाडु का भाग्य बदलने की घोषणा की है। ‘अय्या डॉक्टर रामदास जी’ का अनुभव और डॉक्टर अन्बुमणी रामदास का टैलेंट, उनका परिश्रम, तमिलनाडु के डवलपमेंट को नई ऊंचाई देने में मदद करेगा। मैं NDA में शामिल होने पर उनका स्वागत करता हूं, अभिनंदन करता हूं।

साथियों,
सेलम मैं कई बार आया हूं और आज जब सेलम आया हूं, तो बहुत सी पुरानी यादें भी ताजा हो गई हैं। 40-45 साल पहले जब मैं कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गया था तब यहां सेलम का एक नौजवान रत्नावेल मेरे साथ मेरे ग्रुप में था। रत्नावेल मुझे थोड़ी बहुत तमिल सिखाने का भी प्रयास करता था। और उससे मुझे सेलम के विषय में तमिलनाडु विषय में बहुत कुछ जानने को मिलता था। और मेरे मन में तब से सेलम के प्रति एक आकर्षण रहा है। रत्नावेल जी का वहां पर कैलाश मानसरोवर यात्रा के बाद यहां एक रेस्टोरेंट चालू किया था। लेकिन दुर्भाग्य से, अकस्मात में उनकी मृत्यु हो गई। बहुत छोटी आयु में वो मेरा दोस्त चला गया। अब वो हमारे बीच नहीं हैं, काफी समय पहले ही उनका एक हादसे में देहांत हो गया था।


यहां सेलम में मेरी बहुत आत्मीयता के. एन. लक्ष्मणन जी से भी थी। लक्ष्मणन जी ने यहां तमिलनाडु में बीजेपी के विस्तार में बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी। इमरजेंसी के दौरान भी उन्होंने बहुत बड़ा संघर्ष किया था। उन्होंने बहुत सारे स्कूल भी शुरू करवाए। आज सेलम आया हूं तो स्वाभाविक रूप से ऑडिटर रमेश जी की याद आना भी बहुत स्वाभाविक है। दुर्भाग्य से आज सेलम का मेरा वो रमेश हमारे बीच नहीं है। पार्टी के लिए रमेश दिन-रात काम करने वाला हमारा साथी था। वे अच्छे प्रवक्ता थे। लेकिन उनकी हत्या कर दी गई थी। मैं उन्हें आज अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

|

साथियों,
अभी तो चुनाव अभियान की शुरुआत हुई है, लेकिन इंडी अलायंस के plan मुंबई में उनकी पहली रैली में ही उनका मैनिफैस्टो, उनके बद-इरादे खुलकर सामने आ गए हैं। मुंबई की शिवाजी पार्क में इंडी अलायंस ने खुलेआम घोषणा की है कि हिन्दू धर्म की जिस शक्ति में आस्था होती है, उन्हें इस शक्ति का विनाश करना है। हिन्दू धर्म में शक्ति किसे कहते हैं, ये तमिलनाडु का हर व्यक्ति जानता है।

यहाँ कोट्टई मारियम्मन् मंदिर के ऊपर ठीक सामने लिखा है- ॐ शक्ति! माँ मारी अम्मन यहाँ की शक्ति हैं। तमिलनाडु में शक्ति कांची कामाक्षी हैं। यहाँ शक्ति मदुरै मीनाक्षी हैं। यहाँ कन्याकुमारी शक्तिपीठ है। यहाँ की शक्ति समयपुरम मारी-यम्मन हैं। हिन्दू धर्म में शक्ति का मतलब होता है- मातृशक्ति! नारी शक्ति! कांग्रेस और DMK का इंडी अलायंस कह रहा है कि वो इसका विनाश करेंगे।

साथियों,
इंडी अलायंस वाले लोग, बार-बार जानबूझकर हिंदू धर्म का अपमान करते हैं। हिंदू धर्म के खिलाफ इनका हर बयान बहुत सोचा-समझा हुआ होता है। आप देखिए, और किसी धर्म का अपमान DMK-कांग्रेस का इंडी अलायंस कभी नहीं करता। किसी और धर्म के खिलाफ इनकी जुबान से एक शब्द नहीं निकलता है, लेकिन हिंदू धर्म को गाली देने में ये एक सेकेंड नहीं लगाते। ऐसा कैसे हो सकता है? कैसे ऐसा हो सकता है। इन्होंने तमिल संस्कृति के प्रतीक पवित्र सेंगोल की संसद में स्थापना का विरोध किया। पवित्र सेंगोल यहां के मठों से जुड़ा हुआ है, इसलिए ये जानबूझकर उसका भी अपमान करते हैं।

|

साथियों,
हमारे शास्त्र साक्षी हैं कि विनाश उनका होता है, जो शक्ति को खत्म करने का विचार रखते हैं। ऐसे खतरनाक Ideas को हराने की शुरुआत 19 अप्रैल को सबसे पहले मेरा तमिलनाडु करेगा। तमिलनाडु, सुब्रमण्य भारती जैसे महान व्यक्तित्व की धरती है। सुब्रमण्य भारती ने अपनी कविताओं में शक्ति स्वरूप, शक्ति स्वरूप में भारत मां की उपासना की थी। उन्होंने देश की नारीशक्ति की उपासना की थी। उसी शक्ति का उपासक ये आपका सेवक मोदी भी है। इसलिए शक्ति का विनाश करने की इच्छा रखने वालों को तमिलनाडु सजा देकर रहेगा। और ये तमिलनाडु के कोटि-कोटि जनों की गारंटी है।

|

साथियों,
आपका ये सेवक मोदी, देश की नारीशक्ति की हर परेशानी के आगे ढाल बनकर खड़ा है। महिलाओं को Smoke-free life देने के लिए हमने उज्ज्वला LPG कनेक्शन दिए। हमने free medical treatment के लिए आयुष्मान योजना शुरू की। इन सभी योजनाओं के केंद्र में नारीशक्ति ही है। जब तमिलनाडु में Three Crore Sixty Five Lakh लोगों को free ration मिलता है, तो Tamil Nadu की मेरी सिस्टर्स की चिंता कम होती है। जल जीवन मिशन के जरिए मोदी, तमिलनाडु के सभी घरों तक clean drinking water पहुंचाने में जुटा है। इससे Tamil Nadu की मेरी सिस्टर्स को पानी लाने की मुसीबत से मुक्ति मिल रही है। तमिलनाडु में मुद्रा योजना के तहत जो हजारों करोड़ रुपए का लोन दिया गया है, उसकी ज़्यादातर लाभार्थी ये मेरी बहने हैं, हमारी बेटियां हैं। इसीलिए, आज नारीशक्ति मोदी के साथ उसका सुरक्षा कवच बनकर के खड़ी है। अगले 5 वर्षों में तमिलनाडु की मेरी बहनों, माताओं और बेटियों तक ये सुविधाएं और भी बड़े स्केल में पहुँचेंगी।
इदु मोदियिन् गारंटी!

साथियों,
इंडी अलायंस के लोग महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, तमिलनाडु इसका साक्षी रहा है। आपको याद होगा, जब जयललिता जी जीवित थीं, तब डीएमके के लोगों ने उनके साथ कैसा बिहेव किया था। यही डीएमके का real face है। इसीलिए, ये लोग Parliament में Women Reservation Bill का भी विरोध करते हैं। इसीलिए, तमिलनाडु में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। 19 अप्रैल को मेरी माताओं-बहनों को DMK के इस महिला विरोधी mindset के खिलाफ भी वोट करके उनको सजा देनी है।

साथियों,
डीएमके और काँग्रेस two sides of the same coin हैं। डीएमके और काँग्रेस का मतलब है- big corruption! डीएमके और काँग्रेस का मतलब है- One Family Rule! इसीलिए, देश में काँग्रेस की छुट्टी हुई तो देश आज 5G टेक्नालजी में पहुँच गया है। लेकिन, तमिलनाडु में डीएमके का अपना अलग ही 5G चल रहा है। डीएमके का 5G यानी- एक ही फ़ैमिली की fifth generation का तमिलनाडु पर कब्जा! इस 5G Family ने 2G स्कैम करके पूरी दुनिया में भारत और तमिलनाडु की image गिराई है। अगर मैं इनके स्कैम्स गिनाने लगूँ तो पूरा दिन खत्म हो जाएगा। BJP सरकार, तमिलनाडु के development के लिए lakhs of crores of rupees भेज रही है, और यहां की सरकार उसे लूटने में लगी है।

|

साथियों,
आज इस स्टेज से, मैं People’s Leader मक्कळ् तलैइवर् ‘अय्या जी के मूपणार्’ जी को भी याद करना चाहता हूं। मूपनार जी जैसे stalwart नेता, नेशनल पॉलिटिक्स में बहुत आगे तक जा सकते थे। लेकिन dynastic parties ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। वो प्राइम मिनिस्टर भी बन सकते थे, लेकिन dynastic parties ने ये भी नहीं होने दिया।

साथियों,
तमिलनाडु वो धरती है जिसने हमें पेरुन्दलैइवर् अय्या के कामराज जैसे Great Leaders दिए हैं। चाहे पॉलिटिक्स में honesty की बात हो या फिर उनकी मिड-डे मील्स जैसी क्रांतिकारी welfare schemes हों, वो हमारे लिए बहुत बड़ी inspiration रहे हैं। गरीब बच्चों तक एजुकेशन को ले जाने के लिए उनके कार्यों को आज भी याद किया जाता है।

साथियों,
BJP और NDA बड़े सपने देखती हैं, बड़े लक्ष्य बनाती है, और उन्हें हासिल करके भी दिखाती है। आज दुनिया में भारत की पहचान modern इनफ्रास्ट्रक्चर से है। BJP सरकार ने देश में thousands of किलोमीटर के हाइवेज और एक्स्प्रेसवेज बनाए हैं। आज देश में Twenty से ज्यादा एम्स हैं। दर्जनों नए मेडिकल कॉलेज और IITs खुले हैं। हमारी इंडस्ट्री आत्मनिर्भर भारत के मिशन को आगे बढ़ा रही है। इस विकास का उतना ही लाभ तमिलनाडु को भी मिल रहा है।

|

साथियों,
NDA सरकार देश में दो डिफेंस कॉरिडॉर बना रही है। इसमें एक हमारे तमिलनाडु में बन रहा है। BJP सरकार देशभर में Seven मेगा टेक्सटाइल पार्क बना रही है, जिनमें से एक हमारे तमिलनाडु में तैयार होगा। हमारी सरकार ने ‘स्पेशिएलिटी स्टील’ के उत्पादन से जुड़ी योजना के लिए Six Thousand crore रुपए मंजूर किए हैं। इससे यहां की स्टील इंडस्ट्री को भी बहुत बड़ा फायदा होगा। यहाँ रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए Five Hundred Crore रुपए खर्च किए गए हैं। यहाँ वंदेभारत एक्सप्रेस भी चल रही है।

साथियों,
तमिलनाड़ु में NDA विजय का विश्वास लेकर के आपके आशीर्वाद लेने आई है। तमिलनाडु में जिनसे हमारा गठबंधन हुआ है, जो सारे हमारे नेता NDA का नेतृत्व कर रहे हैं और जिन्होंने Developed Tamilnadu- Developed Bharat का संकल्प लिया है, मैं उनमें से हर एक दल के नेता का, हर सीनियर नेता का आज आदरपूर्वक धन्यवाद करता हूं। आप ये मानकर चलिए कि मैं इन सभी आदरणीय नेताओं का नामोल्लेख कर ही रहा हूं और आज सबका हृदय से धन्यवाद कर रहा हूं। आपके साथ से, आपके सहयोग से, हम को और तमिलनाडु को नई ऊंचाई पर ले जाकर के, भारत को नई ऊंचाई पर ले जाकर के डवलपमेंट की नई ऊंचाईयां पार करके हम दिखाएंगे, ये हम सबकी आपको गारंटी है।

साथियों,
अगले five years तमिलनाडु के development के लिए बहुत अहम होने जा रहे हैं। अगले five years, corruption के खिलाफ हमारी लड़ाई के लिए अहम साबित होंगे। इसके लिए 19 अप्रैल को तमिलनाडु को नया रिकॉर्ड बनाना है। आपको तमिलनाडु में बीजेपी के, एनडीए के सभी candidates को भारी बहुमत से जिताना, इसलिए मैं आज तमिलनाडु की धरती पर बार-बार आके जनता-जनार्दन से मिलकर के आपसे प्रार्थना कर रहा हूं और आपके आशीर्वाद चाहता हूं।
आज मुझे एक बात और भी आपसे कहनी थी। मैं हैरान हूं जी। आज अगर कहीं, मान लीजिए बड़ा का खम्बा मिल गया। लोहे का मिल गया। तांबे का मिल गया। पत्थर का मिल गया। पता चलते कि तीन हजार साल पुराना है, चार हजार साल पुराना है, तो हम ढोल पीटते हैं कि हमारे पास तीन हजार साल पुराना पत्थर मिला है। चार हजार साल पुराना पत्थर मिला है। लेकिन मेरा देश का दुर्भाग्य देखिए। आजादी के 75 साल हो गए। दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल भाषा हिंदुस्तान की है। लेकिन दुनिया में जा करके, सीना तान के बोलने का किसी को जरूरी नहीं लगा। इसकी मुझे पीड़ा है कि मेरे देश का गौरव है। मेरी महान परंपरा का गौरव है। अरे जिस देश के पास दुनिया की सबसे पुरानी भाषा हो, वो देश दुनिया के सामने अपनी महान परंपरा के लिए गौरव से खड़ा हो सकता है। लेकिन इनको इसकी परवाह नहीं थी। मैं ये मिशन लेकर के निकला हूं। मैं दुनिया को बताना चाहता हूं कि ये मेरा देश है, जिसे दुनिया की सबसे पुरानी भाषा का गर्व प्राप्त है। वो मेरी तमिल भाषा है। लेकिन दुर्भाग्य से मैंने थोड़ा-बहुत कोशिश तो करता रहता हूं। लेकिन सीख नहीं पाता हूं और हो सकता है कि छह-आठ महीने यहां रह लूं तो सीख लूंगा। लेकिन आपने मेरी जो ये कमी पूरी करने के लिए मैं लगातार दिमाग खपाता रहता हूं। और इन दिनों मुझे टेक्नोलॉजी की मदद मिल गई है। और अभी अन्नामलाई ने विस्तार से इसका वर्णन भी किया।

|

साथियों,
आपसे तमिल भाषा में जुडने के लिए मैंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर...नमो इन तमिल हैंडल शुरू किया है। आप यहाँ जाकर के अपने मोबाइल फोन पर तमिल भाषा में मेरी speech सुन सकते हैं। लेकिन मैं एक प्रार्थना भी करता हूं। ये हंड्रेड परसेंट तो करेक्ट नहीं होगी, क्योंकि ये टेक्नोलॉजी है। 5-10 प्रतिशत तो कमी तो होगी ही। अगर आप मेरी हर भाषण को सुनकर के उसमें कहां गलती है, क्या कमी है, ये अगर मुझे बताओगे तो मुझे सुधारने के लिए सुविधा मिलेगी। तो मुझे आपकी इसके लिए मदद चाहिए। आपके इस आशीर्वाद के लिए मैं एक बार फिर इतनी बड़ी तादाद में आपका आना, पूरे देश में चर्चा का विषय रहेगा। मैं फिर एक बार आपक बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं।।
मेरे साथ बोलिए

भारत माता की जय!
भारत माता की जय!
भारत माता की जय!

बहुत-बहुत धन्यवाद

  • Dheeraj Thakur February 12, 2025

    जय श्री राम
  • कृष्ण सिंह राजपुरोहित भाजपा विधान सभा गुड़ामा लानी November 21, 2024

    जय हो
  • कृष्ण सिंह राजपुरोहित भाजपा विधान सभा गुड़ामा लानी November 21, 2024

    जय श्री राम 🚩 वन्दे मातरम् जय भाजपा विजय भाजपा
  • Devendra Kunwar October 08, 2024

    BJP
  • दिग्विजय सिंह राना September 19, 2024

    हर हर महादेव
  • krishangopal sharma Bjp June 02, 2024

    नमो नमो 🙏 जय भाजपा 🙏
  • krishangopal sharma Bjp June 02, 2024

    नमो नमो 🙏 जय भाजपा 🙏
  • krishangopal sharma Bjp June 02, 2024

    नमो नमो 🙏 जय भाजपा 🙏
  • JBL SRIVASTAVA May 27, 2024

    मोदी जी 400 पार
  • Domanlal korsewada May 23, 2024

    BJP
Explore More
প্ৰতিগৰাকী ভাৰতীয়ৰ তেজ উতলি আছে: মন কী বাতত প্ৰধানমন্ত্ৰী মোদী

Popular Speeches

প্ৰতিগৰাকী ভাৰতীয়ৰ তেজ উতলি আছে: মন কী বাতত প্ৰধানমন্ত্ৰী মোদী
Modi’s India hits back: How Operation Sindoor is the unveiling of a strategic doctrine

Media Coverage

Modi’s India hits back: How Operation Sindoor is the unveiling of a strategic doctrine
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
From the land of Sindoor Khela, India showcased its strength through Operation Sindoor: PM Modi in Alipurduar, West Bengal
May 29, 2025
QuoteThis is a decisive moment for West Bengal’s young generation. You hold the key to transforming the future of Bengal: PM in Alipurduar
QuoteFrom the land of Sindoor Khela, India showcased its strength through Operation Sindoor: PM Modi in West Bengal
QuoteTMC deliberately deny these benefits to Bengal’s poor, SC/ST/OBC communities, and tribal populations: PM’s strike against the TMC governance
QuoteThe voice of Bengal is loud and clear: Banglar chitkar, lagbe na nirmam shorkar! (Bengal’s cry: We reject a ruthless government!): PM Modi
QuoteA BJP-NDA government would bring development, security, and justice to every citizen: PM Modi’s reassurance in Bengal
QuoteTMC’s brutal governance has led to violence, unemployment, and corruption: PM while addressing Alipurduar

भारत माता की जय! जय जोहार
नॉमोश्कार।
बोरोरा आमार प्रोणाम नेबेन, छोटोरा भालोबाशा !
आप इतनी विशाल संख्या में यहां हमें आशीर्वाद देने आए हैं…मैं हृदय से बंगाल की जनता का अभिनंदन करता हूं। आज एवरेस्ट डे भी है। आज के दिन तेनजिंग नॉर्गे जी ने एवरेस्ट पर अपना परचम लहराया था। उनके सम्मान में हम भी अपना तिरंगा फहराएंगे। और आज ही महान स्वतंत्रता सेनानी रामानंद चटर्जी की जयंती भी है। ये महान संतानें, हमें प्रेरित करती हैं…बड़े संकल्पों की सिद्धि के लिए हौसला देती हैं।

साथियों,
21वीं सदी में भारत नए सामर्थ्य के साथ समृद्धि की नई गाथा लिख रहा है। आज देश का हर नागरिक…भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जुटा है दिन रात जुटा हुआ है। और विकसित भारत बनाने के लिए पश्चिम बंगाल का विकसित होना बहुत ज़रूरी है। इसलिए... पश्चिम बंगाल को भी नई ऊर्जा के साथ जुटना है। बंगाल को फिर उसी भूमिका में आना होगा, जो कभी यहां की पहचान थी। इसके लिए ज़रूरी है कि पश्चिम बंगाल फिर से नॉलेज का...ज्ञान-विज्ञान का केंद्र बने। बंगाल- मेक इन इंडिया का एक बहुत बड़ा सेंटर बने। बंगाल, देश में पोर्ट लेड डवलपमेंट को गति दे। बंगाल अपनी विरासत पर गर्व करते हुए..उसे संरक्षित करते हुए तेज गति से आगे बढ़े।

|

साथियों,
केंद्र की भाजपा सरकार...इसी संकल्प के साथ काम कर रही है। भाजपा, पूर्वोदय की नीति पर चल रही है। बीते दशक में बीजेपी सरकार ने यहां के विकास के लिए हजारों करोड़ का निवेश किया है। अब से कुछ देर पहले यहां सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का शुभारंभ भी हुआ है। केंद्र सरकार के प्रयासों से ही..कल्याणी एम्स बना है। न्यू अलीपुरद्वार और न्यू जलपाईगुड़ी जैसे रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। बंगाल की व्यापारिक गतिविधियों को उत्तर भारत से जोड़ने के लिए.....डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बन रहा है। कोलकाता मेट्रो का अभूतपूर्व विस्तार किया गया है। ऐेसे अनेक प्रोजेक्ट हैं जो भारत सरकार यहां पूरे करवाने का प्रयास कर रही है। भाजपा सरकार ईमानदारी से सबका साथ सबका विकास के मंत्र को लेकर बंगाल की प्रगति के लिए समर्पित है।
क्योंकि-
बांग्लार उदय तबेई,
विकशित भारोतेर जॉय!

साथियों,
ये समय पश्चिम बंगाल के लिए बहुत अहम है। ऐसे में, पश्चिम बंगाल के हर नौजवान पर आप सब पर बहुत बड़ा दायित्व है। आप सबने मिलकर के बंगाल का भविष्य तय करना है। आज पश्चिम बंगाल एक साथ कई संकटों से घिरा हुआ है। एक संकट समाज में फैली हिंसा और अराजकता का है। दूसरा संकट- माताओं-बहनों की असुरक्षा का है, उन पर हो रहे जघन्य अपराधों का है। तीसरा संकट- नौजवानों में फैल रही घोर निराशा का है, बेतहाशा बेरोजगारी का है। चौथा संकट, घनघोर करप्शन का है, यहां के सिस्टम पर लगातार कम होते जन विश्वास का है। और पांचवां संकट, गरीबों का हक छीनने वाली सत्ताधारी पार्टी की स्वार्थी राजनीति का है।

साथियों,
यहां मुर्शीदाबाद में जो कुछ हुआ...मालदा में जो कुछ हुआ… वो यहां की सरकार की निर्ममता का उदाहरण हैं। दंगों में गरीब माताओं-बहनों की जीवनभर की पूंजी राख कर दी गई। तुष्टीकरण के नाम पर गुंडागर्दी को खुली छूट दे दी गई है। जब सरकार चलाने वाले एक पार्टी के लोग, विधायक, कॉर्पोरेटर ही लोगों के घरों को चिन्हित करके जलाते हैं… और पुलिस तमाशा देखती है… तो उस भयावह स्थिति की कल्पना की जा सकती है। मैं बंगाल की भद्र जनता से पूछता हूं...क्या सरकारें ऐसे चलती हैं? ऐई भाबे शोरकार चले की ?

|

साथियों,
बंगाल की जनता पर हो रहे इन अत्याचारों से यहां की निर्मम सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। यहां बात-बात पर कोर्ट को दखल देना पड़ता है। बिना कोर्ट के बीच में आए, कोई भी मामला सुलझता ही नहीं है। बंगाल की जनता को अब टीएमसी सरकार के सिस्टम पर भरोसा नहीं है। यहां की जनता के पास अब सिर्फ कोर्ट का आसरा ही है। इसलिए पूरा बंगाल कह रहा है---
बंगाल में मची चीख-पुकार...
नहीं चाहिए निर्मम सरकार
बांग्लार चीत्कार
लागबे ना निर्मम शोरकार

साथियों,
भ्रष्टाचार का सबसे बुरा असर नौजवानों पर पड़ता है, गरीब और मिडिल क्लास परिवारों पर होता है। भ्रष्टाचार कैसे चारों तरफ बर्बादी लाता है, ये हमने टीचर भर्ती घोटाले में देखा है। टीएमसी सरकार ने अपने शासनकाल में हज़ारों टीचर्स का फ्यूचर बर्बाद कर दिया है। उनके परिवारों को तबाह कर दिया, उनके बच्चों को असहाय छोड़ दिया। टीएमसी के घोटालेबाज़ों ने सैकड़ों गरीब परिवार के बेटे-बेटियों को अंधकार में धकेल दिया है। ये सिर्फ कुछ हज़ार टीचर्स के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं है… बल्कि पश्चिम बंगाल के पूरे एजुकेशन सिस्टम को बर्बाद किया जा रहा है। टीचर्स के अभाव में लाखों बच्चों का भविष्य दांव पर है। इतना बड़ा पाप टीएमसी के नेताओं ने किया है। हद तो ये है कि ये लोग आज भी अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है। उलटा देश की अदालत को न्यायपालिका को, कोर्ट को दोषी ठहराते हैं।

साथियों,
टीएमसी ने चाय बगान में काम करने वाले साथियों को भी नहीं छोड़ा है। यहां सरकार की कुनीतियों के कारण, टी गार्डन लगातार बंद होते जा रहे हैं...मजदूरों के हाथ से काम निकलता जा रहा है। यहां PF को लेकर जो कुछ भी हुआ है, वो बहुत शर्मनाक है। ये गरीब मेहनतकश लोगों की कमाई पर डाका डाला जा रहा है। TMC सरकार इसके दोषी लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है। और मैं बंगाल के भाई-बहन आपको विश्वास दिलाने आया हूं कि भाजपा ये नहीं होने देगी।

साथियों,
राजनीति अपनी जगह पर है...लेकिन गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी और महिलाओं से TMC क्यों दुश्मनी निकाल रही है? पश्चिम बंगाल के गरीब, SC/ST/OBC के लिए जो भी योजनाएं देश में चल रही हैं... उनमें से बहुत सारी योजनाएं यहां लागू ही नहीं होने दी जा रही है। पूरे देश में करोड़ों लोगों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज मिल चुका है। लेकिन मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि इसका फायदा पश्चिम बंगाल के मेरे भाइयो-बहनों को नहीं मिल रहा है। पश्चिम बंगााल का कोई साथी अगर दिल्ली, बेंगलुरू, चेन्नई गया है...उसको वहां मुफ्त इलाज नहीं मिल पाता है। क्योंकि निर्मम सरकार ने बंगाल के अपने लोगों को आयुष्मान कार्ड देने ही नही दिया। आज देशभर में 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। मैं तो चाहता हूं कि पश्चिम बंगाल में भी 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिले। लेकिन टीएमसी सरकार ये नहीं करने दे रही है। केंद्र की बीजेपी सरकार, देशभर में गरीब परिवारों को पक्के घर बनाकर दे रही है। लेकिन पश्चिम बंगाल में लाखों परिवारों का घर नहीं बन पा रहा है। क्योंकि टीएमसी के लोग इसमें कट-कमीशन की मांग कर रहे हैं। आखिर TMC सरकार आप लोगों को लेकर इतनी निर्मम क्यों हैं?

|

साथियों,
यहां की निर्मम सरकार के जितने उदाहरण दूं...वो कम हैं। पश्चिम बंगाल में बहुत बड़ी संख्या में हमारे विश्वकर्मा भाई-बहन है। ये लोग हाथ के हुनर से अनेक प्रकार के काम करते हैं। इनके लिए पहली बार भाजपा सरकार विश्वकर्मा योजना लाई है। इसके तहत देश के लाखों लोगों को ट्रेनिंग मिली है, पैसा मिला है, नए टूल मिले हैं, आसान ऋण मिला है। लेकिन पश्चिम बंगाल में 8 लाख एप्लीकेशन अभी लटकी पडी है। निर्मम सरकार उसपर बैठ गई है क्योंकि टीएममसी सरकार इस योजना को भी लागू नहीं कर रही है।

साथियों,
टीएमसी सरकार की मेरे आदिवासी भाई-बहनों से भी दुश्मनी कुछ कम नहीं है। देश में पहली बार जनजातियों में भी सबसे पिछड़ी जनजातियों के लिए पीएम जनमन योजना बनाई गई है। पश्चिम बंगाल में बहुत बड़ा आदिवासी समाज है। TMC सरकार, गरीब आदिवासियों का विकास भी नहीं होने दे रही है। उसने पीएम जनमन योजना को यहां लागू नहीं किया। टीएमसी हमारे आदिवासी समाज को भी वंचित ही रखना चाहती है।

साथियों,
TMC को आदिवासी समाज के सम्मान की परवाह नहीं है। 2022 में जब NDA ने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया,
तो सबसे पहले विरोध करने वाली पार्टी TMC थी। बंगाल के आदिवासी इलाकों की उपेक्षा भी यही दिखाती है... कि इन्हें आदिवासी समाज से टीएमसी वालों कोई लगाव नहीं है, कोई लेनादेना नहीं है।

साथियों,
कुछ दिन पहले दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बहुत महत्वपूर्ण बैठक हुई। ये एक अहम मंच होता है, जहां देशभर के मुख्यमंत्री मिलकर विकास पर चर्चा करते हैं। लेकिन अफसोस की बात है कि इस बार बंगाल सरकार इस बैठक में मौजूद ही नहीं रही। दूसरे गैर-भाजपा शासित राज्य आए, सभी दल के नेता आए। हमने साथ बैठकर चर्चा की। लेकिन TMC को तो सिर्फ और सिर्फ 24 घंटा पॉलिटिक्स करना है और कुछ करना ही नहीं है। पश्चिम बंगाल का विकास, देश की प्रगति...उनकी प्राथमिकता में है ही नहीं।

|

साथियों,
केंद्र सरकार की जिन योजनाओं को यहां लागू किया भी है, उनको पूरा नहीं किया जा रहा। पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत पश्चिम बंगाल के गांवों के लिए 4 हजार किलोमीटर की सड़कें स्वीकृत की गई हैं। इनको पिछले साल तक पूरा हो जाना था। चार हज़ार किलोमीटर तो छोड़िए...यहां चार सौ किलोमीटर सड़कें भी नहीं बन पाई हैं।

साथियों,
इंफ्रास्ट्रक्चर के काम से सुविधाएं भी बनती हैं, और रोजगार भी बनते हैं। लेकिन हालत ये है कि पश्चिम बंगाल में 16 बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट यहां की सरकार ने अटकाए हुए हैं। ये 90 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट हैं। कहीं रेल लाइन आनी थी, रुकी पड़ी है कहीं मेट्रो बननी थी रुकी पड़ी है, कहीं हाईवे बनना था, बंद पड़ा है , कहीं अस्पताल बनना था..कोई पूछने वाला नहीं। ऐसे प्रोजेक्ट्स को ये टीएमसी ने लटका कर रखा है। ये पश्चिम बंगाल के आप लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा है।

साथियों,
आज जब सिंदूर खेला की इस धरती पर आया हूं...तो आतंकवाद को लेकर भारत के नए संकल्प की चर्चा स्वभाविक है। 22 अप्रैल को पहलगाम में जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने जो बर्बरता की, उसके बाद पश्चिम बंगाल में भी बहुत गुस्सा था। आपके भीतर जो आक्रोश था...आपका जो गुस्सा था...उसको मैं भलीभांति समझता था। आतंकवादियों ने हमारी बहनों का सिंदूर मिटाने का दुस्साहस किया...हमारी सेना ने उनको सिंदूर की शक्ति का अहसास करा दिया... हमने आतंक के उन ठिकानों को तबाह किया...जिनकी पाकिस्तान ने कल्पना तक नहीं की थी।

साथियों,
आतंक को पालने वाले पाकिस्तान के पास दुनिया को देने के लिए कुछ भी पॉजिटिव नहीं है। जबसे वो अस्तित्व में आया है...तबसे ही उसने सिर्फ आतंक को पाला है। 1947 में बंटवारे के बाद से ही उसने भारत पर आतंकी हमला किया। कुछ सालों के बाद, उसने यहां पड़ोस में...आज के बांग्लादेश में जो आतंक फैलाया...पाकिस्तान की सेनाओं ने जिस प्रकार बांग्लादेश में रेप किए, मर्डर किए....वो कोई भूल नहीं सकता। आतंक और नरसंहार...ये पाकिस्तानी सेना की सबसे बड़ी expertise है। जब सीधा युद्ध लड़ा जाता है, तो उसकी हार तय होती है। उसका पराजय निश्चित होता है, उसको मुंह की खानी पड़ती है। यही कारण है कि – पाकिस्तान की सेना आतंकियों का सहारा लेती है। लेकिन पहलगाम हमले के बाद अब भारत ने दुनिया को बता दिया है...भारत पर अब आतंकी हमला हुआ...तो दुश्मन को उसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। और पाकिस्तान समझ ले, तीन बार घर में घुसकर मारा है तुमको। हम शक्ति को पूजने वाले लोग हैं...हम महिषासुरमर्दिनी को पूजते हैं... बंगाल टाइगर की इस धरती से ये 140 करोड़ भारतीयों का ऐलान है...ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है।

|

साथियों,
पश्चिम बंगाल को, अब हिंसा की, तुष्टिकरण की, दंगों की, महिला अत्याचार की, घोटालों की राजनीति से मुक्ति चाहिए। अब पश्चिम बंगाल के सामने भाजपा का विकास मॉडल है। आज भाजपा, देश के कई राज्यों में सरकारें चला रही है। देश के लोग बार-बार भाजपा को अवसर दे रहे हैं। पड़ोस में असम हो..त्रिपुरा हो या फिर ओडिशा...यहां भाजपा सरकारें, तेजी से विकास कार्यों में जुटी हैं। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ता साथियों से कहूंगा...हमें कमर कसकर तैयार रहना है। हमारे सामने एक बड़ी चुनौती है...कि लोकतंत्र पर पश्चिम बंगाल की जनता के विश्वास को फिर से कैसे बहाल करें। हमें पश्चिम बंगाल के हर परिवार को सुरक्षा की, सुशासन की और समृद्धि की गारंटी देनी है। इसके लिए आने वाले दिनों में अपने प्रयासों को हमें और तेज़ करना होगा।

साथियों,
विकसित भारत बनाने के लिए, पश्चिम बंगाल का तेज़ विकास बहुत ज़रूरी है। हमें पश्चिम बंगाल को उसका पुराना गौरव लौटाना है। ये हम सभी मिलकर करेंगे...और करके रहेंगे।
एक बार फिर आप सभी को इतनी बड़ी संख्या में यहां आने के लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं!
मेरे साथ तिरंगा ऊंचा कर के बोलिए...
भारत माता की...

भारत माता की...

भारत माता की...

भारत माता की...

बहुत-बहुत धन्यवाद